The Observer की खबर के मुताबिक, WWE ने प्लान बनाया था कि नो मर्सी में ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बरकरार रखेंगे। अब सामने आई खबरों के हिसाब से भले ही मैच मैच का नतीजा जो भी हो, भले ही ब्रॉक लैसनर जीतें या हारें, उनका नो मर्सी के बाद WWE से ब्रेक लेना तय है।
UFC 214 में लाइट हैवीवेट चैंपियन बने जोन जोंस का दूसरा सैंपल भी ड्रग टेस्ट में फेल हो गया है। ESPN की रिपोर्ट के अनुसार, जोन जोंस का बी सैंपल फाइट से पहले लिया गया था और दोनों ही सैंपल में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन पाया गया है। जोन जोंस को दूसरे सैंपल के भी ड्रग टेस्ट में फेल होने की जानकारी दे दी गई है।
समरस्लैम के बाद हुई रॉ में चोटिल होने वाले बिग कैस ने अपना सर्जरी से पहले सैम रॉबर्ट्स रैसलिंग पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। उस दौरान उन्होंने कई बड़े मुद्दों के ऊपर बात की, जिसमें मेन रोस्टर में अपने आप को संभाले रखना, अपनी प्रेमिका कार्मेला से अलग ब्रांड मे रहना और अपने आप को बूस्ट करने के लिए वो क्या करते हैं?
शिंस्के नाकामुरा पिछले हफ्ते रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर बने थे और अब एक बार फिर उनका सामना भारतीय मूल के WWE चैंपियन जिंदर महल के साथ होगा। जिंदर महल ने आज हुए स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में नाकामुरा के ऊपर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा और सिंह ब्रदर्स के साथ मिलकर उनका जमकर मजाक बनाया।
समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन ने रूसेव को मात्र 10 सेकंड में हरा दिया था। इसके बाद वो नजर नहीं आए। फैंस को ऐसा लगी की जैसै वो वापस चले गए है। लेकिन आज के एपिसोड में बैकस्टेज वो नजर आए। और उन्होंने बताया की वो आगे क्या करने वाले है।
4 साल बाद स्मैकडाउन में आने के बाद विंस मैकमैहन का इतन बुरा हाल होगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल स्मैकडाउन के मेन इवेंट में आज केविन ओवंस से बात करने विंस मैकमैहन आएे थे। पिछले हफ्ते केविन ने शेन मैकमैहन को उनके परिवार के बारे में गलत कहा था। जिसके बाद उन्होंने केविन को पीट दिया। इसी मामले को लेकर विंस आज आए।
जापानी रैसलर कायरी सेन ने 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट के फाइनल में शायना बैज़लर को हरा दिया और वो टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई हैं। स्मैकडाउन लाइव के खत्म होने पर WWE नेटवर्क पर फाइनल का आयोजन किया गया। शो के फाइनल में कई WWE लैजेंड्स, MMA की फोर हॉर्सविमेन ने हिस्सा लिया।
रैसलिंग के दीवाने कभी भी अपने प्रिय रैसलर या अन्य किसी भी रैसलर के हेल्थ से जुड़ी कोई भी बुरी खबर नही सुनना चाहते हैं। फैंस ये कभी नही चाहते कि कोई भी रैसलर चोटिल हो लेकिन रेसलर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए अपना शरीर तक दांव पर लगा देते और इसके लिए वो हमसे सम्मान के हकदार हैं। केवल सम्मान ही नही बल्कि हमे उन्हे उनके इस त्याग के धन्यवाद भी देना चाहिए।
TMZ स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में क्रिस जैरिको ने निकट भविष्य में कॉनर मैक्ग्रेगर के WWE जॉइन करने पर दुविधा जताई और यह भी कहा कि अगर कंपनी को कॉनर को WWE से जोड़ना है तो उन्हें इसके लिए काफी पैसे देने पड़ेंगे।
WWE जॉन सीना से समय निकालने के लिए काफी मशक्कत कर रही थी क्योंकि जॉन सीना थोड़े समय बाद अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। द अंडरटेकर WWE को कमिटमेंट दे चुके हैं कि अगर उनको जॉन सीना के साथ लड़ाया जाता है, तो वो एक और मैच लड़ सकते हैं।
4 साल बाद स्मैकडाउन में आए विंस मैकमैहन का हाल तो बुरा हुआ लेकिन उन्होंने हैल इन ए सैल के लिए एक बड़े मैच का एलान कर दिया है। शेन मैकमैहन का मुकाबला अब केविन ओवंस के साथ इस पीपीवी में होगा। खैर ये मुकाबला तो तय था बस विंस मैकमैहन को इसका एलान करना था।
Published 13 Sep 2017, 20:26 IST