"एक प्रोफेशनल इस तरह का बर्ताव नहीं करता"- रेसलिंग दिग्गज ने WWE में CM Punk की वापसी पर मौजूदा चैंपियन के बर्ताव की जमकर की आलोचना

Ujjaval
रेसलिंग दिग्गज का WWE की क्रिएटिव टीम पर गुस्सा फूटा
रेसलिंग दिग्गज का WWE की क्रिएटिव टीम पर गुस्सा फूटा

CM Punk & Seth Rollins: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) में सीएम पंक (CM Punk) की वापसी हुई। यह चीज़ काफी ज्यादा शॉकिंग रही। इसी बीच सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के पंक की वापसी पर गुस्सा होने से जुड़ी क्लिप भी चर्चा का विषय बनी हुई है। विंस रूसो (Vince Russo) ने अब सैथ रॉलिंस के बर्ताव पर अपनी राय दी है।

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम पंक की वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी। इसी बीच उन्होंने WWE की क्रिएटिव टीम पर सैथ रॉलिंस के अजीब बर्ताव को प्लान करने पर सवाल खड़े किए। वो खुश नहीं थे कि सैथ का इस तरह से गुस्सा फूटा। उन्होंने क्रिएटिव टीम की आलोचना करते हुए कहा,

मैं WWE और ट्रिपल एच की तारीफ करता हूं कि वो सीएम पंक को दोबारा वापस लाए हैं लेकिन क्रिएटिव टीम पर सवाल बनता है। सीएम पंक को देखते ही सैथ रॉलिंस का जबरदस्त तरीके से गुस्सा फूटा। ऐसा क्यों हुआ? अगर सैथ रॉलिंस को नहीं पता था (उन्हें जरूर पता होगा), तो भी एक प्रोफेशनल व्यक्ति कभी इस तरह का बर्ताव नहीं करता है। एक बार फिर से रेसलिंग में बुकिंग एकदम मूर्खता भरी रही। रेसलिंग की क्रिएटिव टीम को आगे बढ़ने की जरूरत है।"

आप नीचे विंस रूसो की यह पोस्ट देख सकते हैं:

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम पंक की वापसी के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता था। ट्रिपल एच ने ही खुद लीड लेते हुए सभी चीज़ों को प्लान किया है। साफ तौर पर वो पंक के रिटर्न को सीक्रेट रखने में सफल हो गए।

WWE Raw में CM Punk आएंगे नज़र

WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक नज़र आने वाले हैं। Survivor Series 2023 में सीएम पंक ने सिर्फ अपीयरेंस दी और वो स्टेज एरिया पर ही नज़र आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने रिटर्न को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। वो सीधा Raw के एपिसोड के दौरान रिंग में आ सकते हैं और यहां पर अपनी वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ सकते हैं। पंक यहां किसी सुपरस्टार के साथ अपनी दुश्मनी भी शुरू कर सकते हैं।

Quick Links