WWE के बड़े इवेंट के दौरान CM Punk की चैंट्स पर मौजूदा चैंपियन की आई जबरदस्त प्रतिक्रिया, खुद को बताया असली 'बेस्ट इन द वर्ल्ड'

..
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

Seth Rollins: WWE में सीएम पंक (CM Punk) की वापसी के बाद से ही मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) खुश नहीं हैं। हाल ही में WWE ने यूटिका, न्यूयॉर्क में एक लाइव इवेंट आयोजित किया था। शो में सैथ के सैगमेंट में पंक की चैंट्स सुनाई दी थी। द विजनरी ने इसपर अपना बेहतरीन रिएक्शन दिया था।

Ad

WWE Raw में सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड चैंपियन बने हुए लगभग 200 दिन होने वाले हैं। हालिया लाइव इवेंट में उन्होंने अपने वर्ल्ड टाइटल को शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड किया था। एक बार फिर से नाकामुरा को हराकर सैथ ने प्रोमो कट किया था। उसी दौरान पंक की चैंट शुरू हो गई। थोड़ी देर के बाद रॉलिंस ने मज़ाक में कहा, "माफ कीजिए! वो कौन हैं?" रॉलिंस ने इसके बाद कहा कि "क्या पंक शो में हैं?" विजिनरी ने बताया कि पंक बेस्ट इन द वर्ल्ड नहीं हैं, वो हैं। वर्ल्ड चैंपियन ने लाइव क्राउड को शुक्रिया कहा और अपने प्रोमो को खत्म किया।

आप नीचे वीडियो में सैथ रॉलिंस का प्रोमो देख सकते हैं:

Ad

WWE Survivor Series में वापसी करने वाले CM Punk पर Seth Rollins ने साधा निशाना

Survivor Series WarGames 2023 में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक ने लगभग 1 दशक बाद WWE में वापसी की थी। इस दौरान सैथ रॉलिंस का रिएक्शन देखने लायक था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। सैथ ने हाल ही में SI Media पॉडकास्ट में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सीएम पंक का बैकस्टेज इंतजार किया था। उन्होंने आगे बताया कि बैकी लिंच ने उनका गुस्सा कम करने में मदद की थी।

इसी पॉडकास्ट में सैथ रॉलिंस ने पंक को नापसंद करने का कारण बताते हुए कहा कि पंक ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। रॉलिंस के अनुसार, पंक ने उन्हें 'बूटलिकर' कहा था। दोनों के बीच मतभेदों को देखते हुए कंपनी भी सैथ और पंक के बीच स्टोरीलाइन बुक करने जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो WrestleMania 40 की नाईट वन के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच बड़ा मुकाबला हो सकता है। अब देखना होगा कि दोनों स्टार्स के बीच स्टोरीलाइन को कैसे खास बनाया जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications