WWE के सबसे बड़े पीपीवी में रैसलमेनिया 35 को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटो का समय बाकी रह गया है। 7 अप्रैल (भारत में 8 अप्रैल) को होने वाले इस पीपीवी के लिए कंपनी ने कई बड़े मुकाबले बुक किए है। इस पीपीवी के लिए कंपनी 8-10 नहीं बल्कि 15 मैच बुक किए हैं। इस पीपीवी में होने वाले 4 ऐसे मुकाबले ऐसे हैं जिनपर सबकी नज़रे होंगे।
पहला यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस का मुकाबला, दूसरा मुकाबला रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच बनाम रोंडा राउज़ी बनाम शार्लेट फ्लेयर के बीच ट्रिपल थ्रेट मुकाबला, तीसरा मुकाबला ट्रिपल एच बनाम बतिस्ता के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच और चौथा मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए डेनियल ब्रायन बनाम कोफी किंग्स्टन का है।
इसके अलावा भी कई ऐसे मुकाबले हैं जिनका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर पीपीवी से पहले हम आपको उसके संभावित नतीजों के बारे में बताते हैं। तो आइए इसी कड़ी में एक नज़र डालते हैं रैसलमेनिया 35 पीपीवी में होने में वाले सभी मुकाबले कें संभावित नतीजों पर।
टोनी नीस vs बडी मर्फी (WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fb00b-15543236979807-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया के प्री शो में क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए बडी मर्फी और टोनी नीस आमने-सामने होंगे। बडी मर्फी पिछले काफी समय से क्रूजरवेट चैंपियन हैं। रॉयल रंबल पीपीवी में भी बडी मर्फी ने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया था।
वर्तमान में 205 लाइव में कोई भी ऐसा सुपरस्टार नहीं है जो बडी मर्फी की जगह ले सके। हमारे ख्याल से रैसलमेनिया 35 में एक बार फिर बडी मर्फी क्रूजरवेट चैंपियनशिप के साथ बाहर आएंगे। टोनी नीस के इस मुकाबले में जीत हासिल करने की फिलहाल संभावना नज़र नहीं आ रही है।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटेन करेंगे बडी मर्फी
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
द रिवाइवल बनाम कर्ट हॉकिंस और जैक रायडर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e47f7-15546126218620-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 35 के लिए सबसे आखिर में कंपनी ने रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला बुक किया है जिसमें द रिवाइवल बनाम कर्ट हॉकिंस और जैक रायडर आमने-सामने होंगे। रैसलमेनिया से कुछ घंटे पहले ही इस मुकाबले की आधिकारिक घोषणा हुई है। इससे पहले कयास ये लगाए जा रहे थे कि रैसलमेनिया 35 में शायद रॉ टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड नहीं की जाएगी।
बात करें अगर इस मुकाबले के संभावित नतीजे तो यहां पर द रिवाइवल के रॉ टैग टीम चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव करने की पूरी संभावना है। कंपनी फिलहाल कर्ट हॉकिंस और जैक रायडर को रॉ टैग टीम चैंपियन बनाने का रिस्क नहीं लेगी क्योंकि द रिवाइवल उनसे कहीं बेहतर हैं।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटेन करेंगे द रिवाइवल
#WWE विमेंस बैटल रॉयल मैच
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3be7b-15543243339365-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया में इस बार होने वाली विमेंस बैटल रॉयल के लिए कंपनी ने कई फीमेल सुपरस्टार्स को शामिल किया है जिसमें लाना, मैंडी रोज़, असुका, नाओमी, मिकी जेम्स, कार्मेला और सोन्या डेविल प्रमुख हैं। बात करें अगर इस मुकाबले के संभावित विजेता के बारे में तो इस बार मैंडी रोज़ के विमेंस बैटल जीतने की संभावना काफी ज्यादा है।
अनुमान: मैंडी रोज़ की जीत
__________________________________________________________________________
#आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b719-15543247439269-800.jpg 1920w)
आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में WWE के सबसे ज्यादा सुपरस्टार हिस्सा लेते हैं। रैसलमेनिया में होने वाली बैटल रॉयल में ब्रॉन स्ट्रोमैन, शेल्टन बेंजामिन, रायनो, कार्ल एंडरसन और मैट हार्डी जैसे सुपरस्टार्स हिस्सा ले रहे हैं।
अनुमान: ब्रॉन स्ट्रोमैन की जीत।
#समोआ जो vs रे मिस्टीरियो (WWE यूएस चैंपियनशिप मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5106c-15543251573417-800.jpg 1920w)
WWE यूएस चैंपियनशिप के समोआ जो बनाम रे मिस्टीरियो के बीच मुकाबला बुक किया गया है। इस मुकाबले में भले ही जीत किसी भी सुपरस्टार की क्यों ना हो लेकिन जब ये दो दिग्गज रिंग में मुकाबले में शामिल होंगे तो फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
वर्तमान में चल रही अफवाहों के मुताबकि समोआ जो रैसलमेनिया में टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले हैं। हमारे ख्याल से यहां समोआ जो की जीत होने की पूरी उम्मीद है।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटेन करेंगे समोआ जो।
#बेली, साशा बैंक्स vs बिली के, पेटन रॉयस vs टैमिना, नाया जैक्स vs नटालिया, बेथ फीनिक्स (WWE विमेंस टैग चैंपियनशिप मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/56c26-15543253811523-800.jpg 1920w)
WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वें मैच में बेली, साशा बैंक्स बनाम बिली के, पेटन रॉयस बनाम टैमिना, नाया जैक्स बनाम नटालिया, बेथ फीनिक्स के बीच मुकाबला होगा। रैसलमेनिया के स्टेज पर पहली बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड किया जाएगा।
बात करें इस मुकाबले की संभावित विजेता की तो यहां पर बेली और साशा बैंक्स के जीत के साथ टाइटल रिटेन करने की पूरी संभावना है।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटने करेंगी साशा बैंक्स और बेली।
#द उसोज़ vs शेमस, सिजेरो vs एलिस्टर ब्लैक, रिकोशे vs रूसेव, शिंस्के नाकामुरा
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a81ba-15543256795326-800.jpg 1920w)
WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप के होने वाले फैटल 4वें मैच में द उसोज़ बनाम शेमस, सिजेरो बनाम एलिस्टर ब्लैक, रिकोशे बनाम रूसेव, शिंस्के नाकामुरा के बीच मुकाबला होगा।
भले ही यह मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चले लेकिन फैंस इस मुकाबले को पसंद जरूर करेंगे। बात करें अगर इस मुकाबले के संभावित विजेता की तो यहां पर एलिस्टर ब्लैक और रिकोशे नए चैंपियन के रूप में सामने आ सकते हैं।
अनुमान: जीत के साथ नए चैंपियन बनेंगे एलिस्टर ब्लैक और रिकोशे
#डेनियल ब्रायन vs कोफी किंग्सटन (WWE चैंपियनशिप)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5387c-15543260492094-800.jpg 1920w)
WWE चैंपियनशिप के लिए फैंस को डेनियल ब्रायन बनाम कोफी किंग्सटन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। कोफी किंग्सटन ने इस मुकाबले में शामिल होने के लिए काफी मेहनत की है। फैंस इस मुकाबले में डेनियल ब्रायन की जगह कोफी किंग्सटन को जीतते हुए देखना चाहते हैं।
हमारे ख्याल से WWE यहां पर फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए कोफी किंग्सटन को WWE चैंपियन बनने का मौका देगा।
अनुमान: कोफी किंग्सटन बनेंगे नए WWE चैंपियन।
#बॉबी लैश्ले vs फिन बैलर (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f8c6c-15543262417624-800.jpg 1920w)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए कंपनी ने बॉबी लैश्ले बनाम फिन बैलर का मुकाबला बुक किया है। एक तरफ जहां बॉबी लैश्ले रैसलमेनिया जैसे बड़े स्टेज पर टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव करने की कोशिश करेंगे तो वहीं फिन बैलर की कोशिश यहां जीत हासिल करने की होगी।
वर्तमान में चल रही स्थिति को देखते हुए कंपनी बॉबी लैश्ले की बजाय फिन बैलर को रैसलमेनिया 35 में जीत के लिए बुक करने का प्लान बना रही है।
अनुमान: फिन बैलर बनेंगे नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन।
#रोमन रेंस बनाम ड्रू मैकइंटायर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f865-15543264600160-800.jpg 1920w)
WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस रैसलमेनिया में इस बार ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मुकाबले में शामिल किए गए हैं। इस मुकाबले में कंपनी ने कोई टाइटल नहीं शामिल किया है। कंपनी इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर इतने शानदार रैसलर हैं कि उनके मुकाबले के लिए किसी टाइटल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बात करें अगर इस मुकाबले की संभावित नतीजे की तो यहां पर रोमन रेंस की जीत की संभावना काफी ज्यादा है। कंपनी ड्रू मैकइंटायर को अभी रोमन रेंस के खिलाफ जीत के लिए बुक करके कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
अनुमान: रोमन रेंस की जीत।
#कर्ट एंगल vs बैरन कॉर्बिन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/fcd2d-15543266988261-800.jpg 1920w)
कर्ट एगंल रैसलमेनिया 35 में अपने करियर के आखिरी मुकाबले में शामिल होंगे जहां वह बैरन कॉर्बिन के खिलाफ मुकाबला लड़ते हुए नज़र आएंगे। यह मुकाबला कर्ट एंगल का फेयरवेल मुकाबला है जहां फैंस उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहेंगे।
हमारे ख्याल से WWE इस मुकाबले में फैंस को निराश नहीं करेगा और कर्ट एंगल को उनके फेयरवेल मुकाबले में जीत के लिए बुक करेगा।
अनुमान: कर्ट एंगल की जीत।
#रैंडी ऑर्टन vs एजे स्टाइल्स
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8c6b5-15543268455682-800.jpg 1920w)
WWE के सबसे शानदार परफॉर्मेर एजे स्टाइल्स और 13 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन जब रिंग में मुकाबले के लिए उतरेंगे तब फैंस के लिए इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा कि कौन सा सुपरस्टार्स इसमें जीत हासिल करने वाला है।
जीत किसी की भी हो लेकिन यह मुकाबला रैसलमेनिया 35 के सबसे शानदार मुकाबलों में से एक होने वाला है। बात करें अगर संभावित नतीजे की यहां एजे स्टाइल्स के फैंस को निराश होना पड़ सकता है।
अनुमान: इस मुकाबले में रैंडी ऑर्टन की जीत संभावना है।
#शेन मैकमैहन vs द मिज़
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/01c76-15543271217328-800.jpg 1920w)
कुछ समय तक टैग टीम के रूप में होने के बाद शेन मैकमैहन और द मिज की जोड़ी टूट गई जिसके बाद फैंस को अब रैसलमेनिया 35 में द मिज बनाम शेन मैकमैहन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में एक बार फिर शेन मैकमैहन की परफॉर्मेंस देखने लायक होगी।
शेन मैकमैहन अक्सर बड़े पीपीवी पर कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे वह ना केवल मुकाबले को शानदार बनाते हैं बल्कि पीपीवी को भी हिट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अनुमान: द मिज की जीत
#ट्रिपल एच vs बतिस्ता (नो होल्ड्स बार्ड मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/311cc-15543273101267-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 35 में जब ट्रिपल एच और बतिस्ता रिंग में आमने-सामने होंगे तो नज़ारा देखने लायक होगा। इस मुकाबले में ट्रिपल एच ने अपना करियर दांव पर लगा रखा है। मुकाबले की शर्त यह है कि अगर ट्रिपल एच की हार होती है तो उन्हें रिंग से रिटायर होना पड़ेगा।
वहीं बतिस्ता का संभवत यह WWE में आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद शायद ही कभी ऐसा हो कि बतिस्ता कभी कंपनी में वापसी करें। ऐसे में इस मुकाबले में ट्रिपल एच की जीत की संभावना काफी ज्यादा है।
अनुमान: ट्रिपल एच की जीत
#रोंडा राउज़ी (c) vs बैकी लिंच vs शार्लेट फ्लेयर (WWE रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cd0c4-15543275196127-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया के इतिहास में पहली बार विमेंस सुपरस्टार्स के मुकाबले को मेन इवेंट के लिए बुक किया गया है। रैसलमेनिया 35 में रोंडा राउज़ी बनाम शार्लेट फ्लेयर बनाम बैकी लंच के बीच WWE रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला बुक किया गया है।
इस मुकाबले में जिस भी सुपरस्टार की जीत होगी उसके पास रॉ और स्मैकडाउन दोनों टाइटल चले जाएंगे। इस मुकाबले के संभावित विजेता को चुनना थोड़ा मुश्किल है लेकिन हमारे ख्याल से यहां बैकी लिंच की जीत होने वाली है।
अनुमान: बैकी लिंच की जीत
#ब्रॉक लैसनर (c) vs सैथ रॉलिंस (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/4ccd7-15543277593843-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया के स्टेज पर सबसे बड़ा मुकाबला सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉक लैसनर के बीच होगा। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाले इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर टाइटल का बचाव करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन इस बार उनके सफल होने की उम्मीद थोड़ी कम लग रही है।
फैंस इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर की बजाय सैथ रॉलिंस को जीतते हुए देखना चाहते हैं। खैर ये तो वक्त बताएगा कि इस मुकाबले में किसकी जीत होगी लेकिन हमारे ख्याल से रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बनने वाले हैं।
अनुमान: जीत के साथ सैथ रॉलिंस बनेंगे नए यूनिवर्सल चैंपियन।