WWE WrestleMania 37 के लिए बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान?

Ankit
WWE
WWE

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) अब खत्म हो चुकी है और अब रोड टू रेसलमेनिया ( WrestleMania) का आगाज हो गया है। अब दोनों रॉयल रंबल (Royal Rumble) विजेता यानी बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और ऐज (Edge) को अपना विरोधी WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए चुनाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) रेसलमेनिया 37 (WrestleMania 37) में WWE SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (Sasha Banks) के खिलाफ जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown प्रीव्यू: लगभग 10 सालों बाद दिग्गज करेगा वापसी, रोमन रेंस को मिलेगा अपना नया दुश्मन?

बियांका ब्लेयर इस वक्त WWE SmackDown में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने Royal Rumble जीतकर इतिहास रचा हैं क्योंकि वो पहली अफ्रीकन-अमेरिकन विमेन हैं जिन्होंने ये कारनामा किया। इस जीत के बाद से ये तय हो गया है कि बियांका ब्लेयर WrestleMania 37 में जाने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस और ऐज के बीच WWE WrestleMania 37 में मैच नहीं होना चाहिए और 2 जिनकी वजह से उनका मैच होना चाहिए

रयान सैटिन के साथ फॉक्स स्पोर्ट्स पर बियांका ब्लेयर ने बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि वो शायद WrestleMania 37 में SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स के खिलाफ जा सकती हैं। अगर साशा बैंक्स और बियांका का मैच होता है तो काफी जबरदस्त मुकाबला होगा।

ये मैच से बढ़कर होगा। दो लोग रिंग में खड़े होंगे। आपके पास दो ऐसी विमेंस रेसलर्स होंगी जो तगड़ी है। ये एक संदेश होगा सभी के लिए कि हमारे बिना रिंग भी कितना अधूरा रहता।

ये भी पढ़े:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस 2021 में मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं

इसी के साथ ये मैच अफ्रीकन-अमेरिकन समुदाय के भी काफी अहम होने वाला है। क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स अच्छा काम करती है और ग्रैंड स्टेज पर ये मैच किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा।

WWE में बियांका ब्लेयर का भविष्य कैसा हैं?

WWE WrestleMania 37 के अलावा बियांका ब्लेयर के पास काफी सारे टैलेंट हैं। हालांकि बियांका का फ्यूड पहले बेली के खिलाफ चल रहा था लेकि Royal Rumble जीतते ही कहानी में ट्विस्ट आ गया है। खैर, अब देखना होगा कि बियांक इस हफ्ते की SmackDown में क्या ऐलान करती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now