WWE Year Ender: 6 सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2019 निराशाजनक रहा

रोमन और ड्रू का यह साल खराब रहा है
रोमन और ड्रू का यह साल खराब रहा है

डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए साल 2019 बढ़िया रहा है। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स को अपने टैलेंट को सही तरह से दर्शाने का मौका मिला। कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स ने रिटायर होने का निर्णय लिया तो कुछ सुपरस्टार्स NXT से मेन रोस्टर पर आए और फैंस को बहुत ज्यादा प्रभावित किया।

जबरदस्त साल होने के बाद भी कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2019 अच्छा नहीं रहा। हर एक फैन इन सुपरस्टार्स को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता था लेकिन 2019 में ऐसा नहीं हुआ। आज उन्हीं कुछ 6 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका साल 2019 अच्छा नहीं रहा।

#6 रुसेव

रुसेव
रुसेव

रुसेव के लिए साल 2019 बहुत ज्यादा खराब रहा है। साल 2019 की शुरुआत में ही रुसेव अपनी US चैंपियनशिप हार गए थे। बाद में उन्हें नाकामुरा के साथ टीम में डाल दिया गया लेकिन यह टीम गायब हो गयी।

लंबे समय बाद रुसेव ने बतौर फेस वापसी की। इसके बाद उनकी लाना-लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन चली और यहां उनका बुरा हाल रहा। देखा जाए तो पूरा साल रुसेव के लिए खराब रहा है।

#5 लार्स सुलिवन

लार्स सुलिवन
लार्स सुलिवन

लार्स सुलिवन को मेन रोस्टर पर दिसंबर 2018 के आसपास बुला लिया गया था। कुछ मौकों तक WWE में नजर आने के बाद उन्हें चोट लग गयी और वह रेसलमेनिया तक WWE के एक्शन से पूरी तरह से गायब रहे।

रेसलमेनिया के बाद उन्होंने वापसी की और लुचा हाउस पार्टी के साथ दुश्मनी में रहे। सुपर शोडाउन और रॉ के एक एपिसोड में मैच लड़ने के बाद वह बुरी तरह चोटिल हो गए और अभी तक यह सुपरस्टार WWE के एक्शन से दूर है। उनकी वापसी की खबरें भी बुरी रही है।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स

#4 इलायस

इलायस
इलायस

इलायस के लिए साल 2019 ज्यादा खास नहीं रहा है। वह एक बड़े टॉप हील सुपरस्टार से इस साल एक कॉमेडी कैरेक्टर बन गए। साल की शुरुआत में उन्होंने दिग्गज सुपरस्टार जैफ जैरेट को हराया था।

इसके बाद वह 24/7 टाइटल की स्टोरीलाइन में आए। बाद में वह चोटिल हो गए और हाल ही में उनकी वापसी फिर एक कॉमेडी कैरेक्टर के रूप में हुई है। बतौर हील सुपरस्टार वह 2018 में ज्यादा बढ़िया काम कर रहे थे लेकिन 2019 उनके लिए निराशाजनक रहा।

#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE का मॉन्स्टर कहा जाता है। हर एक फैन का मानना है कि इस सुपरस्टार को टॉप टाइटल जीतने का मौका मिलना चाहिए लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

यह साल ब्रॉन के लिए खराब रहा है। वह सिर्फ रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीत पाए हैं। बीच में वह चोटिल भी हुए थे। स्ट्रोमैन को WWE ने 2019 में बिल्कुल पुश नहीं दिया और उन्हें एक लूज़र की तरह दिखाया गया।

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे शानदार पीपीवी

#2 ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर WWE के टॉप हील है, इसके अलावा वह रॉ ब्रांड के टॉप स्टार है। WWE ने उन्हें बहुत ज्यादा अच्छे तरीके से दिखाया है लेकिन ड्रू को 2019 में चैंपियनशिप के लिए मौका ही नहीं मिला।

WWE ने ही साल 2019 के पहले टीज़ किया था कि मैकइंटायर इस साल टाइटल जरूर जीतेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हें मिड-कार्ड और लोअर मिड-कार्ड स्टोरीलाइन में रखा गया जो एक टॉप स्टार के लिए निराशाजनक बात है।

#1 रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

द बिग डॉग के लिए साल 2019 सबसे खराब रहा है। उनके पूरे WWE करियर में यह साल बुरा रहा है। उन्हें इस साल एक भी चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा उन्हें कुछ बड़ी हार का सामना भी करना पड़ा है।

WWE ने द बिग डॉग का पूरा पुश खत्म कर दिया। हर एक फैन उन्हें साल 2019 में बढ़िया काम करते हुए देखना चाहता था लेकिन यह चीज़ सम्भव नहीं हुई। फैंस को भी रोमन रेंस के खराब पुश ने निराश जरूर किया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now