WWE में समोआ जो के 5 सबसे यादगार पल 

WWE सुपरस्टार समोआ जो
WWE सुपरस्टार समोआ जो

समोआ जो (Samoa Joe) रेसलिंग इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नामों में से एक है। WWE में समोआ जो की एंट्री साल 2015 में हुई। इसके बाद समोआ जो ने NXT के साथ WWE में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की। सालों तक बतौर रेसलर काम करने के बाद, समोआ जो रेसलिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।

NXT में समोआ जो का करियर शानदार रहा और वह NXT चैम्पियनशिप जीतने में भी कामयाब रहे। बहुत कम समय में ही उन्होंने WWE में काफी लोकप्रियता हासिल की। इसी वजह से वह 2017 में मेन रोस्टर में शामिल हो गए। जब समोआ जो ने Raw पर डेब्यू किया, तो सभी उनकी योग्यता के हिसाब से उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। उस समय समोआ जो WWE के प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक थे।

हाल ही में दुर्भाग्यवश WWE द्वारा समोआ जो को रिलीज कर दिया गया। लेकिन WWE में अपने करियर के दौरान समोआ जो ने फैंस को कई यादगार पल दिए। आइए नजर डालते हैं WWE में समोआ जो के यादगार पलों पर।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैं

#5. WWE Raw में समोआ जो की धमाकेदार शुरुआत

WWE सुपरस्टार समोआ जो, सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच
WWE सुपरस्टार समोआ जो, सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच

समोआ जो WWE NXT के उन गिने-चुने सुपरस्टार्स में से एक थे, जिन्होंने मेन रोस्टर में शामिल होने से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल की। 2017 में वह मेन रोस्टर में शामिल हुए।

Raw में डेब्यू में उनका सामना सैथ रॉलिंस के साथ हुआ। यह पर उनके WWE करियर के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया। WWE रिंग में सैथ रॉलिंस की पिटाई करने वाले समोआ जो का वह नजारा WWE फैंस को हमेशा याद रहेगा।

यह भी पढ़ें: 5 मौके जब सुपरस्टार्स एंट्री करते हुए फिसल गए थे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए

#4. समोआ जो बतौर कमेंटेटर

WWE सुपरस्टार समोआ जो
WWE सुपरस्टार समोआ जो

समोआ जो ने बतौर कमेंटेटर भी WWE में काफी लोकप्रियता हासिल की। समोआ जो कई प्रतिभाओं के धनी थे। समोआ जो ने चोटिल होने के बाद से WWE में बतौर कमेंटेटर भी काम किया।

WWE कमेंटेटर डियो मैडिन के बतौर रेसलर काम करने के फैसले के बाद से समोआ जो WWE Raw में कमेंटेटर बने। समोआ जो ने अपनी शानदार कमेंट्री के माध्यम से यह दिखाया कि वह सिर्फ एक रेसलर ही नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 के बाद रैंडी ऑर्टन के 5 संभावित प्रतिद्वंदी

#3. समोआ जो यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियनशिप जीतने में कामयाब रहे

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन समोआ जो
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन समोआ जो

समोआ जो ने मार्च 2018 में SmackDown में अपना पहला मेन रोस्टर खिताब हासिल किया। समोआ जो ने आर-ट्रुथ के ओपन चैलेंज का जवाब देते हुए, एक फोर-वे मैच में एंड्राडे, रे मिस्टीरियो और आर-ट्रुथ को हराकर यह खिताब जीता था।

लगातार कई मैच में जबर्दस्त प्रदर्शन करने के बाद समोआ जो ने खिताबी जीत हासिल की थी। इस जीत को समोआ जो के सही दिशा में बढ़ते कदम के रूप में देखा गया था। उस समय यह भी अफवाह थी कि खिताबी जीत आगामी WrestleMania में समोआ जो के लिए एक ड्रीम मैच सेट कर सकता था।

लेकिन WrestleMania में समोआ जो के लिए एक ड्रीम मैच का सपना साकार नहीं हुआ। फिर भी यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियनशिप जीतना उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक था।

#2. समोआ जो दो बार NXT चैंपियन बनने वाले पहले रेसलर हैं

WWE सुपरस्टार शिंसुके नाकामुरा और समोआ जो
WWE सुपरस्टार शिंसुके नाकामुरा और समोआ जो

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा, समोआ जो के लिए WWE में सबसे यादगार समय वह था, जब वह NXT में रेसलिंग करते थे। समोआ जो दो बार के NXT चैंपियन बनने वाले पहले रेसलर बने। दो बार का NXT चैंपियन बनना समोआ जो के लिए बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि उनसे पहले यह कारनामा किसी ने भी नहीं किया था। समोआ जो के बतौर NXT चैंपियन कई यादगार फिउड्स भी देखने को मिले।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे तेज ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने में कामयाब हुए

#1. समोआ जो की NXT में बड़ी जीत

NXT चैंपियन समोआ जो
NXT चैंपियन समोआ जो

समोआ जो ने 21 अप्रैल को एक लाइव इवेंट में अपना पहला NXT टाइटल हासिल किया। यह समोआ जो और उनके फैंस के लिए WWE में एक बहुत ही यादगार पल था। WWE में यह बहुत कम ही देखा गया है कि कोई रेसलर नॉन-टेलीविजन इवेंट में खिताब जीतने में कामयाब रहा हो। इसलिए उनकी यह जीत और खास थी।

समोआ जो ने NXT में अपने रेसलिंग करियर के दौरान फिन बैलर को भी हराया था। टाइटल रन, और बाद में फिन बैलर को हराना WWE में समोआ के सबसे यादगार पलों में से एक है।

यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 के बारे में 5 बड़ी अफवाहें जो बिल्कुल गलत साबित हुई

Quick Links

App download animated image Get the free App now