• Sports News
  • WWE
  • WWE में 5 मौके जब विंस मैकमैहन ने अपने दुश्मनों को धूल चटाई
विंस मैकमैहन

WWE में 5 मौके जब विंस मैकमैहन ने अपने दुश्मनों को धूल चटाई

1990 के दशक में डब्लू डब्लू ई (WWE) के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince Mamahon) एक कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आते थे और कुछ समय बाद ही उन्होंने WWE सुपरस्टार्स के साथ खुद को स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया था। यहीं से उनके हील कैरेक्टर की शुरुआत हुई और आगे चलकर वो बहुत सफल भी साबित हुए।

Ad

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin) से लेकर अंडरटेकर (Undertaker) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ वो दुश्मनियों का हिस्सा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 मौके आपके सामने रख रहे हैं जब विंस WWE इन दुश्मनियों में विजयी साबित हुए थे।

Ad

ये भी पढ़ें: विंस मैकमैहन के रेसलिंग करियर के 4 सबसे बड़े दुश्मन

Ad

WWE दिग्गज अंडरटेकर

Ad
अंडरटेकर
Ad

साल 2003 के दौर में विंस पूरी कोशिश कर रहे थे कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ही चैंपियन बने रहे। नो मर्सी 2003 में उन्होंने लैसनर द्वारा अंडरटेकर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और यहीं से द डेड मैन और विंस के बीच फ्यूड की शुरुआत हुई।

Ad

सर्वाइवर सीरीज 2003 के बरीड अलाइव मैच में अंडरटेकर के स्टोरीलाइन ब्रदर केन ने विंस का साथ देते हुए विंस को जीतने में मदद की थी।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोया

Ad

जैक गोवन

जैक गोवन

अंडरटेकर को जिंदा दफनाने के कुछ समय बाद ही विंस, जैक गोवन नामक फैन के साथ दुश्मनी में पड़ गए थे। इस दुश्मनी की खास बात ये रही कि विंस की बेटी स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie Mcmahon), गोवन का साथ दे रही थीं।

Ad

10 जून 2003 के स्मैकडाउन एपिसोड में आर्म रेसलिंग मैच के बाद वेंजेंस 2003 में ये दोनों आमने-सामने आए। इस बार मिस्टर मैकमैहन ने गोवन को ना केवल मैच में हराया बल्कि इस फ्यूड में भी विजयी साबित हुए।

ये भी पढ़ें: 5 नई टीम जो WWE को इस साल बनानी चाहिए

WWE के 16 बार के पूर्व चैंपियन रिक फ्लेयर

रिक फ्लेयर
Ad

रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने 2001 में 8 साल बाद WWE में वापसी की थी और खुद को WWE का सहमालिक करार दिया था इसलिए आते ही वो मिस्टर मैकमैहन के साथ फ्यूड में शामिल हो गए थे।

रॉयल रंबल 2002 पीपीवी में हुई स्ट्रीट फाइट में फ्लेयर को जीत मिली लेकिन इनके बीच दुश्मनी रेसलमेनिया के बाद भी जारी रही। आखिरकार 10 जून 2002 के रॉ एपिसोड में हुए नो होल्ड्स बार्ड मैच में विंस ने जीत हासिल कर इस दुश्मनी को अंतिम रूप दिया था।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

WWE में अच्छा काम कर रही हैं स्टैफनी मैकमैहन

स्टैफनी मैकमैहन
Ad

साल 2003 में सेबल ने WWE में वापसी की जो विंस की पर्सनल असिस्टेंट की भूमिका निभा रही थीं लेकिन स्टैफनी को ये सब पसंद नहीं आ रहा था। इसलिए सेबल और स्टैफनी के बीच फ्यूड की शुरुआत हुई और वेंजेंस 2003 में सेबल को जीत भी हासिल हुई थी।

इसके बार खुद विंस, स्टैफनी से छुटकारा पाने के लिए उनके साथ फ्यूड में शामिल हुए और नो मर्सी 2003 में अपनी बेटी को हराकर इस दुश्मनी को अंतिम रूप दिया था।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े फैसले जो WWE 2020 में ले सकती है

द एलायंस

द रॉक vs स्टोन वोल्ड स्टीव ऑस्टिन- सर्वाइवर सीरीज़ 2001
Ad

रेसलमेनिया 17 के बिल्ड-अप के दौरान शेन मैकमैहन (Shane Mcmahon) ने WCW को खरीद लिया था और उन्होंने विंस मैकमैहन की WWE को चुनौती दी थी। WCW और ECW के साथ आने से WWE संघर्ष करती नजर आ रही थी और कई WWE सुपरस्टार्स द एलायंस के साथ जा जुड़े थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके रिटायर होने पर फूट-फूट कर रोए थे फैंस

सर्वाइवर सीरीज 2001 का समय आया जब टीम WWE (द रॉक, क्रिस जैरिको, अंडरटेकर, केन और बिग शो) और द एलायंस (स्टीव ऑस्टिन, कर्ट एंगल, रॉब वैन डैम, बुकर टी और शेन मैकमैहन) की भिड़ंत हुई।

इस मैच में दोनों कंपनियों का वजूद दांव पर लगा था और आखिर में द रॉक ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को पिन कर विंस मैकमैहन की टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच को WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक मुकाबलों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: WWE के 6 ऐसे मूव्स जिनको काफी सारे सुपरस्टार्स इस्तेमाल करते हैं

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda