Allow Notifications
साल 2008 से लेकर अब तक 14 बार आईपीएल टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। कुल 13 टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया है, लेकिन मौजूदा वक़्त में सिर्फ़ 8 टीम ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। 5 टीम ऐसी हैं जो अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। अब तक सिर्फ़ 6 टीम को चैंपियन बनने की ख़ुशकिस्मती हासिल हुई है और कुल 10 टीम ने फ़ाइनल का सफ़र तय किया है। ज़्यादातर सीज़न में कुल 8 टीम ने हिस्सा लिया था, लेकिन साल 2011 में 10, साल 2012 और साल 2013 में 9-9 टीम शामिल थीं।
साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का ख़िताब जीता था, लेकिन इसके बाद ये टीम फ़ाइनल में भी दोबारा नहीं पहुंच पाई। सबसे ज़्यादा बार इस ख़िताब पर कब्ज़ा मुंबई इंडियंस ने किया है, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 दफा और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 दफ़ा इस ख़िताब को जीता है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 बार आईपीएल ट्रॉफ़ी हासिल की है। राजस्थान के अलावा डेक्क्न चार्जर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद ने 1-1 बार ये ख़िताब जीता है। मौजूदा टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स XI पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने एक बार भी इस टूर्नामेंट को नहीं जीता है।
आइए जानते हैं अब तक किन-किन टीमों ने किस साल आईपीएल का खिताब हासिल किया है:
साल | चैंपियन टीम | रनर अप | मैन ऑफ द टूर्नामेंट |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | शेन वॉटसन |
2009 | डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | एडम गिलक्रिस्ट |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | सचिन तेंदुलकर |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | क्रिस गेल |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | सुनील नारेन |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | शेन वॉटसन |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | ग्लेन मैक्सवेल |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | आंद्रे रसेल |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | विराट कोहली |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | बेन स्टोक्स |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | सुनील नारेन |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | आंद्रे रसेल |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | जोफ्रा आर्चर |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | हर्षल पटेल |
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series