क्रिकेट में दिनभर की बड़ी खबरें, 2 जून 2020

 युवी-रैना-धोनी
युवी-रैना-धोनी

युवराज सिंह को हरभजन सिंह और जहीर खान ने किया ट्रोल

Ad

युवराज सिंह को हाल ही में भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और जहीर खान ने बुरी तरह ट्रोल किया है। हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने युवी को आउट किया था। जहीर खान ने भी कमेंट करते हुए युवराज सिंह को ट्रोल किया था।

सुरेश रैना ने बताया सचिन तेंदुलकर की पारी देखने के लिए स्कूल किया था बंक

सुरेश रैना ने सचिन तेंदुलकर को लेकर अहम खुलासा करते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया है। सुरेश रैना ने बताया है कि सचिन तेंदुलकर की शारजाह वाली पारी देखने के लिए उन्होंने अपना स्कूल बंक किया था। हालांकि भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इसको लेकर अपनी राय रखी है।

युवराज सिंह के खिलाफ फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर माफी की हो रही मांग

युवराज सिंह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार साथी खिलाड़ियों के साथ लाइव आ रहे हैं और कई मुद्दों पर बात भी कर रहे हैं। इस बीच युवराज सिंह नए विवाद में फंस गए हैं और ट्विटर पर उनके खिलाफ फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहां तक कि फैंस उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। युवराज सिंह के साथ रोहित शर्मा भी निशाने पर आए हैं।

क्रिस गेल - मुझ पर भी नस्लभेदी टिप्पणियां हुई है

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने भी रंगभेद के के लिए प्रतिक्रिया दी है। क्रिस गेल ने कहा कि मैं दुनिया भर में गया हूँ, काला होने के कारण मुझे रंगभेद का सामना करना पड़ा। क्रिस गेल ने यह भी कहा कि खेलों में सिर्फ फुटबॉल में ही रंगभेद नहीं है। यह क्रिकेट में भी मौजूद हैं। उन्होंने यहाँ तक कहा कि टीमों में भी रंगभेद मौजूद होता है।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम घोषित

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीनों टेस्ट मुकाबले दो मैदानों पर खेले जाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। इंग्लैंड दौरे पर आने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीरीज शुरू होगी।

"विराट कोहली कभी भी नसीम शाह के सामने खरगोश बन सकते हैं"

भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर पाकिस्तान के नसीम शाह की प्रतिक्रिया पर अब फैसल इक़बाल ने भी बयान दिया है। फैसल का मानना है कि विराट कोहली के सामने नसीम शाह परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा फैसल ने कहा कि हो सकता है नसीम शाह के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली उसका खरगोश भी बन जाए।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुरेश रैना की बड़ी प्रतिक्रिया

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही खेल शुरू हो ताकि लोग देख सके कि महेंद्र सिंह धोनी कैसा खेल रहे हैं। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेनिंग के बारे में भी बात की। इसके अलावा सुरेश रैना ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार कुछ अलग करने का प्रयास कर रहे थे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications