अन्य खेलों की तरह क्रिकेट में भी कप्तान मैदान पर सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होता है। टीम चुनने से लेकर महत्वपूर्ण मौकों पर सटीक निर्णय लेने तक कप्तान के हाथ में काफी कुछ होता है। कप्तान को आगे बढ़कर अपनी टीम को लीड करना होता है और अन्य खिलाड़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने होते हैं।
हाल ही में समाप्त हुए क्रिकेट विश्व कप के दौरान केन विलियमसन ने बल्ले और अपने निर्णयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को काफी सफलता दिलाई थी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 306 कप्तानों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व एक से ज़्यादा मौकों पर किया है, लेकिन बेहद कम लोग ही अपनी छाप छोड़ सके हैं। एक नजर डालते हैं वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर।
नोट: सभी आंकड़े सितंबर तक सही हैं।
यह भी पढ़ें: 4 बेहतरीन वनडे कप्तान जो कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके
#10 एलन बॉर्डर- 4439 रन
![à¤à¤²à¤¨ बà¥à¤°à¥à¤¡à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/05f40-15678396344447-800.jpg 1920w)
एलन बॉर्डर ने 178 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। कंगारू कप्तान के रुप में बॉर्डर ने 168 पारियों में 32.17 की औसत के साथ 4439 रन बनाए थे। उस दौरान बॉर्डर ने 2 शतक और 27 अर्धशतक लगाए थे। कप्तान के तौर पर उनका सर्वश्रेष्ठ 127* का था जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में बनाया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 1987 में ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्व कप भी जिताया था।
#9 एबी डीविलियर्स - 4796 रन
![à¤à¤¬à¥ डà¥à¤µà¤¿à¤²à¤¿à¤¯à¤°à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/fa79c-15678398833917-800.jpg 1920w)
अपने छोटे कप्तानी कार्यकाल में भी डीविलियर्स सबसे प्रभावी अफ्रीकी कप्तानों में से एक थे। 103 वनडे मैचों में अफ्रीका की कप्तानी करने वाले डीविलियर्स ने 64 की शानदार औसत के साथ 4796 रन बनाए थे। इस दौरान डीविलियर्स के बल्ले से 13 शतक और 27 अर्धशतक भी निकले थे। 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंदों नाबाद 162 रनों की पारी कप्तान के तौर पर उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#8 विराट कोहली - 4800 रन*
![विराठà¤à¥à¤¹à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1feb6-15678401581462-800.jpg 1920w)
कप्तान के तौर पर विराट कोहली अब तक बल्ले और अपने निर्णयों दोनों में शानदार रहे हैं। अब तक 80 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके कोहली 4800 रन बना चुके हैं। 77.39 की औसत से रन बनाने वाले कोहली वनडे में सबसे ज़्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले कप्तान हैं। कप्तान के तौर पर कोहली अब तक 21 शतक और 19 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो अपने आखिरी मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहे और फिर टीम में वापसी नहीं कर सके
#7 सौरव गांगुली - 5104 रन
![सà¥à¤°à¤µ à¤à¤¾à¤à¤à¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8b269-15678407332382-800.jpg 1920w)
मैच-फिक्सिंग प्रकरण के बाद मुश्किल दौर में सौरव गांगुली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। 147 वनडे में भारत की कप्तानी वाले गांगुली ने 5104 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान के तौर पर उन्होंने 11 शतक और 30 अर्धशतक लगाए थे। 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने कप्तान के तौर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ 144 रनों की पारी खेली थी। 2002 में गांगुली की कप्तानी में भारत ने पहली बार चैंपियन्स ट्रॉफी जीती थी।
#6 मोहम्मद अजहरुद्दीन - 5169 रन
![मà¥à¤¹à¤®à¥à¤®à¤¦ à¤
à¤à¤¹à¤°à¥à¤¦à¥à¤¦à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/51e44-15678413855269-800.jpg 1920w)
174 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले अजहरुद्दीन सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। 1990 में कप्तानी शुरु करने वाले अजहरुद्दीन ने 1999 तक भारत को लीड किया था। 38.8 की औसत के साथ अजहरुद्दीन ने 162 पारियों में 5169 रन बनाए थे। इस दौरान अजहर के बल्ले से 4 शतक और 36 अर्धशतक निकले थे। 1996 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।
यह भी पढ़ें: भारत के 5 बेहतरीन स्टेडियम जिन्हें मिल सकती है 2023 वर्ल्ड कप के मैचों की मेज़बानी
#5 ग्रीम स्मिथ - 5414 रन
![à¤à¥à¤°à¥à¤® सà¥à¤®à¤¿à¤¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/253d0-15678417396959-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपने देश को 149 मैचों में ली़ड किया था। 37 की औसत के साथ स्मिथ ने 147 पारियों में 5414 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 37 अर्धशतक लगाए थे। स्मिथ ने 8 सालों तक अफ्रीका की कप्तानी की थी और वह सबसे लंबे समय तक अफ्रीका के कप्तान रहने वाले खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीका पहली बार नंबर वन टीम बनी थी।
#4 अर्जुन रणतुंगा - 5608 रन
![à¤
रà¥à¤à¥à¤¨ रणतà¥à¤à¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9f049-15678420248177-800.jpg 1920w)
अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक थे। 1988 में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले रणतुंगा ने 11 साल तक कप्तानी की थी। रणतुंगा ने 193 मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की थी और 37.64 की औसत के साथ 5608 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए थे। रणतुंगा की कप्तानी में ही श्रीलंका ने 1996 में अपना इकलौता विश्व कप जीता था।
यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो शायद भारत के लिए दोबारा नहीं खेल पाएंगे
#3 स्टीफन फ्लेमिंग - 6295 रन
![सà¥à¤à¥à¤«à¤¨ फà¥à¤²à¥à¤®à¤¿à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/efb8c-15678424340653-800.jpg 1920w)
स्टीफन फ्लेमिंग वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने 218 वनडे में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। 32.79 की औसत के साथ फ्लेेमिंग ने 208 पारियों में 6295 रन बनाए थे। 1997 से लेकर 2007 तक फ्लेमिंग ने न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। उन्होंने 7 शतक और 38 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 2003 और 2007 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया था।
#2 एमएस धोनी - 6641 रन
![धà¥à¤¨à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3ae17-15678460445237-800.jpg 1920w)
2007 से 2018 तक धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की थी और वनडे में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे थे। धोनी ने 53.56 की बेहतरीन औसत के साथ 6641 रन बनाए हैं और कोहली तथा डीविलियर्स के बाद तीसरे सबसे बेहतरीन औसत के साथ रन बनाने वाले कप्तान हैं। कप्तान के रूप में भारत को 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने 6 शतक और 46 अर्धशतक लगाए थे।
यह भी पढ़ें: 3 भारतीय तेज गेंदबाज जिनका करियर अचानक खत्म हो गया
#1 रिकी पोंटिंग - 8497 रन
![रिà¤à¥ पà¥à¤à¤à¤¿à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/330ae-15678462152852-800.jpg 1920w)
रिकी पोंटिंग ने सबसे ज़्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है और वनडे के सबसे सफल कप्तान हैं। 230 वनडे में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करने वाले पोंटिंग ने 42 की औसत के साथ 220 पारियों में 8497 रन बनाए। कप्तान के रूप में पोंटिंग ने 22 शतक और 51 अर्धशतक लगाए। पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 विश्व कप के अलावा 2009 चैंपियन्स ट्रॉफी भी जीती थी।