अंगूर खाने का समय: angoor khane ka samay

फोटो- 1mg
फोटो- 1mg

अंगूर एक ऐसा फल है जिसके खाने में कभी भी हाथ गंदे नहीं होते हैं, क्योंकि इसको खाने के लिए किसी छिलके को नहीं हटाना होता। वैसे तो काले और हरे दो तरह के अंगूर होते हैं। अंगूर में फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ई के अलावा जरूरी कैलोरी भी पाई जाती है। इसलिए अंगूर को सेहत का खजाना कहना गलत नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: मेथी पाउडर के फायदे इन हिंदी: methi powder ke fayde in hindi

अंगूर खाने का समय-

अंगूर के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है औऱ पानी का स्तर भी सही रहता है। अंगूर का सेवन लोगों को धूप में जाने से पहले या फिर धूप से आने के बाद करना चाहिए। खाना खाने के बाद अंगूर के सेवन से बचना चाहिए। अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट या दोपहर के वक्त खाने से पहले भी कर सकते हैं।

अंगूर खाने के फायदे-

माइग्रेन में फायदा- इस भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच माइग्रेन की समस्या आम हो गई है। इस समस्या से राहत पाने के लिए अंगूर का रस पीना फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

रक्तचाप नियंत्रित करें- अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो उसके लिए अंगूर का सेवन रामबाण साबित होगा। अंगूर के खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी और शहद के फायदे: multani mitti aur shahad ke fayde

कैंसर- ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाने की वजह से अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।

दिल की बीमारी में फायदेमंद- आज के समय में लोगों को दिल की बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या से बचने के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद रहता है।

कब्ज- अगर किसी को कब्ज की समस्या हो रही है तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अंगूर का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दूध में हल्दी के नुकसान: doodh me haldi ke nuksan

Edited by Naina Chauhan