बेर खाने के 3 फायदे: Ber khaane ke 3 fayde

फोटो: Healthunbox
फोटो: Healthunbox

बेर को बेहद पसंद किया जाता है। अगर आप शहर में रहते हैं तो आपने बेर को कुछ समय ही खाया होगा लेकिन अगर आप गाँव के रहने वाले हैं तो खेतों की मेढ़ पर आपको बेर के पेड़ मिल जाएंगे। बेर कई प्रकार के होते हैं इसलिए हर बेर को खाया नहीं जाता है। कुछ का इस्तेमाल अचार बनाने में किया जाता है जबकि कुछ को आप काले नमक के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Namrata Purohit ने प्लैंक को सही तरह से करने का तरीका बताया, जानकर आप कभी नहीं करेंगे ये गलती

गर्मियों के मौसम में बेर बेहद अच्छा माना जाता है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि इसमें पानी होता है और साथ ही कई अन्य मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो आपकी सेहत को बेहतर कर देते हैं। हमने इसका उदहारण अपनी पौराणिक कथाओं में भी देखा है। भगवान राम को शबरी ने बेर खिलाए थे और वो खुद इनको चख कर देखती थीं ताकि कोई खट्टा बेर प्रभु श्रीराम को ना प्राप्त हो।

बेर का स्वाद मीठा और खट्टा होता है। ऐसा नहीं है कि अगर आपको खट्टा बेर मिला है तो उससे कोई नुकसान है। खट्टे बेर में विटामिन सी होता है जो आपके शरीर के लिए जरूरी होता है। ये हर खट्टी चीज में पाया जाता है जैसे कि नींबू और दही। आइए आपको बेर के फायदों के बारे में बताते हैं जिनको जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करेंगे।

बेर खाने के 3 फायदे

एंटी ऑक्सीडेंट्स का खजाना

शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) की जरूरत होती है और आपका शरीर इसके कारण कई प्रकार से खुद को ठीक रख पाता है। इसमें त्वचा पर उम्र के लक्षण को ठीक करना और सेल्स का खुद को बेहतर करना शामिल है। अगर आपको त्वचा से जुड़ा कोई रोग है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Nidhi Mohan Kamal के इस योग को करके रहें दिन भर ऊर्जावान और खुश

विटामिंस और मिनरल्स की कमी को पूरा करे

विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम से भरपूर बेर आपके शरीर में किसी भी प्रकार के विकार को उत्पन्न नहीं होने देता है। शरीर को उसकी खुराक और शरीर के सेल्स को उनके विटामिन सही मात्रा में मिलते रहें तो आपको कभी कोई बीमारी या परेशानी नहीं हो सकती है जो अच्छी बात है।

वजन कम करने में मदद करे

एक हालिया शोध में ये पाया गया था कि दस में से छह लोग वजन या मोटापे से परेशान हैं। मोटापा बढ़ेगा तो वजन बढ़ेगा और इसको आप दूसरी तरह से भी सच मान सकते हैं। ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आपको बेर का सेवन करना चाहिए। बढ़ा हुआ वजन या मोटापा बीमारियों का केंद्र होता है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: Rujuta Diwekar ने फिट रहने के लिए बताए आसान से नुस्खे, आप भी जानें

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।