खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना: Khana Khane Ke Baad Pet Mein Gas Banna

फोटो- quora
फोटो- quora

अक्सर लोगों को पेट में गैस की समस्या रहती है, कुछ लोग तो कुछ भी खाने से पहले कई बार सोचते हैं कि कहीं उन्हें गैस की समस्या ना हो जाएं। इसलिए वह खाने में बहुत चुनाव करके खाते हैं। गैस बनाने वाली चीजें जैसे राजमा, छोले, तला भूना इन सब के सेवन से सबसे ज्यादा पेट में गैस की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप भी गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो इसके लिए रोजाना व्यायाम करें। कुछ लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए दवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बता दें कि ज्यादा दवा लेना भी पेट में गैस का कराण होता है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

पेट में गैस के लक्षण

पेट में गैस बनने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे -

पेट में गैस बनना सबसे आम बीमारी है। इस समस्या में बेचैनी होना और पेट का भरा-भरा हुआ महसूस होना होता है। इसके साथ ही इससे बेचैनी, पेट में दर्द, घबराहट, कब्ज, दस्त, सिर दर्द, पेट फूलना, खट्टी डकारे आना, पेट में ऐंठन होना शामिल है।

पेट में गैस बनने के कारण -

अक्सर लोगों के पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि - लोगों की खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित हार्मोन, बासी भोजन का सेवन करना, कब्ज, ज्यादा देर तक भूखे रहना या फिर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना, वहीं महिलाओं में पीरीयड्स आने पर शारीरिक बदलाव भी पेट के फूलने का कारण बनते हैं। जो लोग दवाइयों का अधिक सेवन करते हैं उसकी वजह से भी पेट में गैस की समस्या होती है। खाने के साथ पानी पीना पेट फूलने का सबसे बड़ा कारण है। अक्सर लोग खाना खाने के साथ-साथ पानी पीते रहते हैं। ये आदत भी गैस ज्यादा बनने समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए खाना खाते समय या इसके तुरंत बाद पानी न पिएं, वहीं अगर पानी पी भी रहे हैं तो गर्म पानी का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde