गिलोय को आप गुणों की खान कह सकते हैं। हमने अपने प्लेटफॉर्म पर गिलोय और अन्य चीजों के साथ उसके होने वाले लाभ के बारे में बताया है। गिलोय एक ऐसी जड़ी बूटी है जो आपके शरीर से परेशानियों को एकदम खत्म कर सकती है। हाल फिलहाल में कुछ लोगों ने इसपर कई प्रकार की भ्रान्ति फैलाने वाली बातें कही थीं।
आज आयुष मंत्रालय ने इस बात को साफ कर दिया कि गिलोय सेहत के लिए अच्छा होता है। हम स्वयं आपको गिलोय जूस के फायदे, और उसके फल एवं अन्य फायदों के बारे में बता चुके हैं। गिलोय एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसमें सभी प्रकार के रोगों को खत्म करने का माद्दा है। दरअसल दिक्कत इसलिए शुरू हुई है क्योंकि इसका साइंटिफिक नाम कुछ अलग है और एक परेशानी पैदा करने वाले पौधे से मेल खाता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं ताकि आपके लिए परेशानी खत्म हो जाए।
क्या गिलोय आपकी सेहत के लिए अच्छा है? Kya Giloy Aapki Sehat Ke Liye Accha Hai?
गिलोय के साइंटिफिक नाम में हो रही भूल के कारण आ रही है परेशानी
गिलोय को कुछ जगहों पर गुडुची भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Tinospora Cordifolia है जो एकदम सही है। जो पेड़ खराब है और जिसके कारण परेशानी होती है उसका वैज्ञानिक नाम Tinospora Crispa है और इस कारण से लोग इन दोनों के बीच में काफी कंफ्यूज हो गए हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि आपकी सेहत के लिए गिलोय एक ऐसा साधन है जो आपको बेहद लाभ दिलाएगा। यदि आप सही रूप से और सही जगह से गिलोय लाएंगे तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। यदि आप गाँव के निवासी हैं तो आपको मालूम होगा कि खेतों के पास कहाँ पर इसे पाया जा सकता है।
नीम के साथ वाले गिलोय को सबसे अच्छा माना जाता है। इसके पीछे का कारण है नीम के अंदर मौजूद गुण आपकी सेहत को हमेशा ठीक ही करते हैं। इसमें गिलोय का साथ आना एक तरह से दो फायदों का एक साथ मिलना है। आप गिलोय का सेवन करें और अपनी सेहत को ठीक रखें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)