कपूर के 4 फायदे: Kapoor ke 4 fayde

फोटो: Hari Bhoomi
फोटो: Hari Bhoomi

कपूर को आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया जाता है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कपूर का इस्तेमाल सिर्फ अपनी पूजा की थाली में करना पसंद है लेकिन असलियत ये है कि अगर आप कपूर का इस्तेमाल अपनी निजी जिंदगी में भी करने लगेंगे तो आपको काफी अच्छे लाभ होंगे। ये लाभ जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें: Yoga Tips: तितली आसन के 5 फायदे: titli aasan ke 5 fayde

कपूर को हम में से बेहद कम लोग ही सेहत के लिए इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे कुछ लोग हैं जो इसका इस्तेमाल बालों की सेहत एवं अच्छे घने बालों के लिए करते हैं पर क्या कपूर सिर्फ इसके लिए ही लाभकारी है या इसके कई अन्य लाभ भी हैं जिसके बारे में हम सब इस समय नहीं जानते हैं।

ये भी पढ़ें: पुदीना के औषधीय उपयोग: Pudina ke aushadhiya upyog

कपूर के फायदे जानने के लिए आप ना सिर्फ इस आर्टिकल को पढ़ें बल्कि इस बात को भी जानें कि कपूर आपकी सेहत को कुछ इस स्तर तक बेहतर कर देगा जैसी आपने पहले कभी उम्मीद ही नहीं की होगी। आइए बिना वक्त गवाएं आपको कपूर के फायदों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें: कान में दर्द का घरेलू उपाय: Kaan mein dard ka gharelu upaay

कपूर के 4 फायदे

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात - अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता रहता है या वो कंट्रोल में नहीं है तो आप कपूर को सूंघ कर इसको नियंत्रित कर सकते हैं। ये उपाय वैसे तो सिर्फ बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल पर ही लागू होता है क्योंकि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ही नुकसानदेह होता है।

बाल करे मजबूत - नारियल के तेल में कपूर मिलाकर अगर आप हल्के हाथों से बालों पर मसाज करते हैं तो उससे आपके बालों में चमक भी आएगी और वो मजबूत एवं घने भी होते हैं।

दाँत दर्द रोकने में मददगार - दाँत के दर्द को रोकने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके मुँह से बदबू आती है तो भी आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बवासीर की परेशानी से जूझ रहे लोग भी इसका इस्तेमाल करके निजात पा सकते हैं।

मांसपेशियों का दर्द करे दूर - मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए आप कपूर को नारियल या सरसो के गर्म तेल में इस्तेमाल करके मांसपेशियों की मालिश कर सकते हैं। इससे दर्द में राहत मिलेगी और आपको बेहद आराम की अनुभूति होगी। ये एक अच्छा प्रयास है क्योंकि शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment