सरसों के तेल की मालिश के 3 फायदे: Sarson Ke Tel Ki Maalish Ke 3 Fayde

फोटो: Health Unbox
फोटो: Health Unbox

सरसों का तेल बेहद लाभकारी होता है। ऐसे कई लोग हैं जो बदलते वक्त के साथ अलग अलग प्रकार के तेलों की पैरवी करने लगे हैं लेकिन सरसों के तेल का कोई मुकाबला नहीं है। ब्रैंड्स की पैकटों में मिलने वाला सरसों का तेल आपके लिए सही नहीं है। अगर आपको यकीन ना हो तो कभी उससे पूड़ी और कचौड़ी बनाकर देखें।

ये भी पढ़ें: Deanne Panday ने दो एक्सरसाइजों को मिलाकर फिटनेस को बेहतर करने का नुस्खा बताया, आप भी जानें

आपको पूड़ी और कचौड़ी में इतना तेल मिलेगा जो इस बात का संकेत है कि आपका सरसों का तेल खराब है। असली या सही सरसों का तेल कभी भी अलग से तेल नहीं छोड़ता है। अगर आपके पास कोई सही जगह हो जहाँ पर सरसों को पेरा जाता है और उससे तेल बनाया जाता है तो उसका इस्तेमाल करें और आप फर्क खुद जान जाएंगे।

सरसों के तेल को खाने के साथ साथ शरीर के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। अखाड़े में लड़ने वाले पहलवान सरसों के तेल से अपने शरीर की मालिश करते हैं। इस मालिश से उन्हें फायदा होता है क्योंकि शरीर की नसें खुलती हैं और खून का बहाव बेहतर होता है। आज कल इन चीजों को कृतिम तरीकों से किया जाता है जबकि असली सरसों का तेल आपको बेहद अलग अनुभव देता है।

सरसों के तेल की मालिश के 3 फायदे

जोड़ों का दर्द करे ठीक

उम्र के किसी भी पड़ाव में जोड़ों में दर्द हो सकता है। ऐसे में आप मशीन और कंपनी के प्रॉफिट को देखकर बनाए गए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने लगते हैं और ये उम्मीद करते हैं कि दर्द से आराम मिल जाएगा। एक हद तक तो तेल अपना काम करेगा ही लेकिन जोड़ों का दर्द ठीक करने के लिए आपको (अगर संभव हो) असली सरसों के तेल से जोड़ों की मालिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने के 3 फायदे और 1 नुकसान: Chehre Par Shahed Lagane Ke 3 Fayde Aur 1 Nuksaan

वजन घटाने में मददगार

ऐसा कई बार होता है कि वजन घटाने के लिए हम अलग अलग डाइट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ना वजन कम होता है और ना मोटापा। सरसों का तेल या यूँ कहें कि चक्की में मिलने वाला असली सरसों का तेल (क्योंकि कुछ लोग इसमें भी मिलावट करते हैं) आपके वजन को कम करने में मदद करेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इम्यूनिटी के बढ़ने से आप किसी भी रोग से लड़ सकते हैं। इम्यूनिटी ठीक तो आप फिट और सबकुछ अच्छा रहता है। इसलिए असली सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इसके फायदे जानकर आप आज ही इसकी खोज में लग जाएंगे। एक बार असली सरसों के तेल का इस्तेमाल करिए और खुद अनुभव कीजिए।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।