Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ओली पोप और जो रूट नाबाद लौटे; इंग्लैंड का स्कोर 225/2

IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ओली पोप और जो रूट नाबाद लौटे; इंग्लैंड का स्कोर 225/2

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 24, 2025 23:19 IST

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के सभी अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

23:19 (IST)24 JUL 2025

शुभ रात्रि

दूसरे दिन के खेल की हमारी लाइव कवरेज के साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। तीसरे दिन का खेल काफी अहम होने वाला है जिसकी कवरेज लेकर हम फिर आएंगे। जुड़ना मत भूलिएगा। शुभ रात्रि

23:15 (IST)24 JUL 2025

ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

कप्तान बेन स्टोक्स के आठ साल बाद आए फाइव विकेट हॉल और बेन डकेट व जैक क्रॉली की तूफानी 166 रनों की ओपनिंग साझेदारी ने इंग्लैंड को मैनचेस्टर टेस्ट में मजबूत स्थिति में ला दिया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने दूसरी नई गेंद से बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी की, मूवमेंट हासिल किया और भारत को 358 रन पर ऑलआउट कर दिया। ऋषभ पंत टूटी एड़ी के बावजूद बहादुरी से बल्लेबाजी करने उतरे। उस समय तक यह स्कोर सम्मानजनक लग रहा था। लेकिन यह धारणा अधिक देर टिक नहीं सकी। भारत के तेज गेंदबाजों को गेंद से उतनी मदद नहीं मिली, और नई गेंद के साथ उनकी लाइन भी बार-बार बिगड़ी रही। इसका पूरा फायदा इंग्लिश ओपनर्स ने उठाया।

23:10 (IST)24 JUL 2025

दूसरे दिन बल्लेबाजी

पहला सत्र: 57/2 (22 ओवर), रन रेट: 2.59
दूसरा सत्र: 114/4 (23.1 ओवर), रन रेट: 4.92
तीसरा सत्र: 148/2 (32 ओवर), रन रेट: 4.62

23:05 (IST)24 JUL 2025

दिन का खेल हुआ समाप्त

पोप ने दिन के आखिरी ओवर में बुमराह को चौका मारा है। दो विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड ने 225 रन बनाए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। पोप 20 और रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में 32 ओवर में 148 रन बनाए हैं।

22:51 (IST)24 JUL 2025

पांच के नीचे आया इंग्लैंड का रन रेट

बुमराह ने एक अच्छा ओवर डाला जिसमें केवल एक रन आया था। विकेट निकालने वाले कंबोज भी अच्छा ओवर निकाल रहे थे, लेकिन बाई का चौका आने से इंग्लैंड का काम आसान हुआ। कंबोज को एक सफलता तो मिली है, लेकिन वह लगातार रन लुटा रहे हैं। इंग्लैंड का रन रेट लंबे समय बाद पांच रन के नीचे आया है।

22:43 (IST)24 JUL 2025

22:40 (IST)24 JUL 2025

आ गए हैं जो रूट

41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 209/2। अभी भी पांच रन प्रति ओवर स्कोर कर रहा है इंग्लैंड। ओली पोप का साथ देने आए हैं जो रूट।

22:31 (IST)24 JUL 2025

22:28 (IST)24 JUL 2025

पवेलियन वापस लौटे डकेट

अंशुल कंबोज ने लिया अपना पहला टेस्ट विकेट। 94 रन बनाकर आउट हुए बेन डकेट। विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने लपका आसान कैच। कट करने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे डकेट। इंग्लैंड 197/2

22:17 (IST)24 JUL 2025

22:13 (IST)24 JUL 2025

शतक के क़रीब जा रहे बेन डकेट

ओपनर बेन डकेट शतक के करीब जा रहे। वह अपने 7वें टेस्ट शतक से मात्र 11 रन दूर हैं। 89 रन की पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए हैं। 35 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 183/1

22:03 (IST)24 JUL 2025

22:02 (IST)24 JUL 2025

पवेलियन लौटे क्रॉली

भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो उसे मिल गई है। 84 रन के पर्सनल स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने किया जैक क्रॉली को चलता। नो बॉल के रूप में जडेजा को करनी थी एक एक्सट्रा गेंद। उसी में दिलाई भारत को सफलता। 32 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 166/1

21:56 (IST)24 JUL 2025

डकेट-क्रॉली के बीच बढ़ रही साझेदारी

भारत के लिए बुरा सपना बन चुके हैं जैक क्रॉली और बेन डकेट। पहले विकेट के लिए जोड़े महत्वपूर्ण 158 रन। भारत को विकेट की तलाश। 31 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 158/0

21:44 (IST)24 JUL 2025

इंग्लैंड का टोटल 150 के पार

बेन डकेट और जैक क्रॉली के बीच हुई 153 रन की साझेदारी। मैनचेस्टर में कर रहे चौकों-छक्कों की बारिश। भारतीय गेंदबाजों की विकेट की तलाश जारी। 29 ओवर के बाद इंग्लैंड 153/0

21:29 (IST)24 JUL 2025

रवीन्द्र जडेजा की 6 गेंद में 0,6,0,4,4lb,0

विकेट की तलाश में रवीन्द्र जडेजा को अटैक पर लाया गया। जड्डू के इस ओवर में जैक क्रॉली ने जड़ा एक छक्का और एक चौका। 74 के पर्सनल स्कोर पर पहुंचे क्रॉली। 26 ओवर के बाद इंग्लैंड 139/0

21:17 (IST)24 JUL 2025

21:14 (IST)24 JUL 2025

अटैक कर रहे क्रॉली

23वां ओवर डाल रहे शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में जैक क्रॉली ने लगाए दो चौके। भारत की विकेट की तलाश जारी। इंग्लैंड का स्कोर 119/0

21:08 (IST)24 JUL 2025

जैक क्रॉली का अर्धशतक

जैक क्रॉली ने जड़ा पचासा। यह उनके करियार का 18वां पचासा है। 9 चौकों की मदद से बनाए 52 रन पर 14 गेंद में खोला था खाता। इंग्लैंड मज़बूत स्थिति में। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश। 22 ओवर के बाद इंग्लैंड 111/0

21:06 (IST)24 JUL 2025

20:58 (IST)24 JUL 2025

बेन डकेट का अर्धशतक

बेन डकेट ने जड़ा अपने करियर का 15वां टेस्ट अर्धशतक। पूरी पारी में बैजबॉल का किया जबरदस्त प्रदर्शन। 8 चौकों की मदद से बनाए शानदार 54 रन।

20:53 (IST)24 JUL 2025

20:51 (IST)24 JUL 2025

अर्धशतक से 3 रन दूर जैक क्रॉली

बेन डकेट के साथ-साथ जैक क्रॉली भी अपने अर्धशतक की तरफ़ बढ़ रहे हैं। वह अपने अर्धशतक से केवल 3 रन दूर हैं। 64 गेंद में उन्होंने 47 रन बनाए हैं जिसमें 8 चौके शामिल हैं। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड 96/0

20:41 (IST)24 JUL 2025

अर्धशतक के करीब डकेट

पारी की शुरुआत से बेन डकेट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दिखे। 43 गेंद पर 47 रन की पारी में उन्होंने 7 चौके जड़े। डकेट अपने अर्धशतक से केवल 3 रन दूर हैं। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड 86/0

20:36 (IST)24 JUL 2025

चायकाल के बाद खेल शुरू

शार्दुल ठाकुर कर रहे गेंदबाजी। जैक क्रॉली और बेन डकेट दिखा रहे बैजबॉल तेवर। दूसरी गेंद पर क्रॉली ने लगाया चौका। इंग्लैंड 276 रन पीछे।

20:16 (IST)24 JUL 2025

टी ब्रेक

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत शानदार रही। ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्रॉली खेल रहे बैजबॉल। 14 ओवर में बनाए ताबड़तोड़ 77 रन। डकेट 41 गेंद में 43 रन और क्रॉली 44 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। चायकाल तक भारतीय गेंदबाज़ रहे विकेट लेने में असफल।

20:06 (IST)24 JUL 2025

भारत ने रिव्यू गंवाया

क्रॉली के पैड पर लगी गेंद, काफ़ी ज़ोर से हुई अपील। अंपायर ने नकारा, सिराज ने लिया रिव्यू। बल्लेबाज़ ने कोई शॉट नहीं खेला था, इसलिए इम्पैक्ट नहीं देखा गाय। लेकिन बाउंस काफ़ी ज्यादा थी, पैड के ऊपरी हिस्सी में लगी गेंद। तीसरे अंपायर ने चेक कर के बताया कि गेंद विकेट के ऊपर से निकल जाती। क्रॉली रहे नॉट आउट। और इस तरह भारत ने गंवाया रिव्यू।

19:57 (IST)24 JUL 2025

इंग्लैंड 50 के पार

ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकेट के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी। 50 के पार पहुंचा इंग्लैंड। तेजी से रन बना रहे डकेट। 34 गेंद पर बनाए 35 रन। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड 54/0

19:35 (IST)24 JUL 2025

क्रॉली का खुला खाता

एक रन भागकर जैक क्रॉली ने खोला अपना खाता। इससे पहले बेन डकेट के बल्ले से आए थे 26 रन जिसमें डेब्यूटांट अंशुल कंबोज के पहले ओवर में जड़े तीन चौके शामिल हैं। 27 रन के पर्सनल स्कोर पर बैटिंग कर रहे डकेट ने लगाए 5 चौके। बुमराह की आखिरी गेंद पर कंबोज ने रोका चौका। 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 34/0

19:28 (IST)24 JUL 2025

19:19 (IST)24 JUL 2025

कंबोज की 6 गेंद में 3 चौके

इंग्लिश ओपनर बेन डकेट ने दूसरे ओवर में तीन चौके जड़े। यह ओवर अपना पहला मैच खेल रहे अंशुल कंबोज कर रहे थे। उसके बाद तीसरा ओवर फिर से बुमराह ने मेडन फेंका और अपने दूसरे ओवर में अंशुल ने वापसी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 15/0

19:06 (IST)24 JUL 2025

इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी की हुई शुरुआत। ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद। जसप्रीत बुमराह ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

18:57 (IST)24 JUL 2025

जसप्रीत बुमराह बने आखिरी शिकार

जोफ्रा आर्चर ने समेटी भारतीय पारी। चार रन पर जसप्रीत बुमराह को किया बोल्ड। भारत ने बनाए 358 रन। 

18:50 (IST)24 JUL 2025

18:44 (IST)24 JUL 2025

पचासा जड़ बोल्ड हुए पंत

भारत का 9वां विकेट गिर चुका है। जोफ्रा आर्चर ने ऋषभ पंत को किया बोल्ड। पचासा जड़कर पवेलियन लौटे पंत। पूरे स्टेडियम ने दी सलामी।

18:42 (IST)24 JUL 2025

18:37 (IST)24 JUL 2025

पंत का पचासा

पैर में लगी गंभीर चोट के बावजूद ऋषभ पंत ने खोला हाथ। जड़ा शानदार पचासा। ग़ौरतलब है कि 111वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़ते ही ऋषभ पंत ने दिग्गज विरेंद्र सहवाग के 90 छक्कों की बराबरी कर ली है। 112 ओवर के बाद भारत का स्कोर 349/8

18:33 (IST)24 JUL 2025

18:32 (IST)24 JUL 2025

भारत ने दो गेंद में गंवाए दो विकेट

 कप्तान बेन स्टोक्स ने खोला पंजा। दो गेंद में झटके दो विकेट। सुंदर और पहला मैच खेल रहे अंशुल कंबोज को बनाया अपना शिकार। भारत की पारी मुश्किल में। 111 ओवर के बाद भारत का स्कोर 344/8

18:20 (IST)24 JUL 2025

18:16 (IST)24 JUL 2025

बाल-बाल बचे सुंदर

बाल-बाल बच गए वॉशिंगटन सुंदर। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लेग बिफ़ोर की अपील जिसे फील्ड अंपायर ने नकारा। सुंदर अंदर आती गुड लेंथ गेंद को डिफेंड करने गए लेकिन गेंद पड़कर सीधी रही और बैट को बीट करती हुई पैड पर लगी। टीवी अंपायर ने अल्ट्रा एज में देखा कि गेंद बिना बल्ले पर लगे पैड पर लगी थी। साथ ही गेंद ऑफ स्टंप को तो हिट कर रही थी लेकिन इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल के चलते बचे वॉशिंगटन। 108 ओवर के बाद भारत का स्कोर 333/6

18:08 (IST)24 JUL 2025

लंच के बाद खेल शुरू

लंच से 10 मिनट पहले ही बारिश शुरू हो गई थी। इस कारण पहले ही लंच लिया गया था। अब बारिश मैनचेस्टर में रुक चुकी है। इस कारण जल्दी ही 40 मिनट बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया। वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 322/6

17:44 (IST)24 JUL 2025

17:23 (IST)24 JUL 2025

जमे हुए हैं पंत

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म। ऋषभ पंत के साथ बैटिंग कर रहे हैं वॉशिंगटन सुंदर। लंच से थोड़ी देर पहले भारत ने खोया था शार्दुल ठाकुर का विकेट। जिसके बाद बैटिंग पर आए ऋषभ पंत। पूरे मैदान ने खड़े होकर बजाई तालियां। बारिश के चलते तय वक्त से थोड़ा पहले हुआ लंच। भारत का कुल स्कोर 321/6

17:08 (IST)24 JUL 2025

17:01 (IST)24 JUL 2025

शार्दुल लौटे वापस, ऋषभ पंत मैदान में

बेन स्टोक्स के खाते में एक और विकेट। 41 रन बनाकर वापस लौटे शार्दुल ठाकुर। बेन डकेट ने पकड़ा बेहतरीन कैच। 314 के टोटल पर गिरा भारत का छठा विकेट। बैटिंग करने आ गए हैं ऋषभ पंत!
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications