Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • KKR vs LSG Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स की 4 रन से रोमांचक जीत, केकेआर के मिडिल ऑर्डर की नाकामी ने रहाणे की पारी पर फेरा पानी

KKR vs LSG Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स की 4 रन से रोमांचक जीत, केकेआर के मिडिल ऑर्डर की नाकामी ने रहाणे की पारी पर फेरा पानी

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 08, 2025 19:44 IST

KKR vs LSG: IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

19:44 (IST)8 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग पर अब आगे डबल हेडर का डबल डॉज के लिए हमारे साथ बने रहिए। क्योंकि दूसरी तरफ मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच शुरू हो चुका है। जिसकी तो पल-पल की अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद 

19:44 (IST)8 APR 2025

निकोलस पूरन बने प्लेयर ऑफ द मैच

लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को इस मैच में तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने इस मैच में 36 गेंद में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली।

19:39 (IST)8 APR 2025

इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर बनाए कुल 472 रन

कोलकाता के ईडन गार्डंस में कोलकाता और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेले गए मैच में कुल 472 रन बने। लखनऊ ने 238 रन बनाए तो वहीं केकेआर ने 234 रन बनाए। इस तरह ये मैच आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन वाला साबित हुआ। 

19:27 (IST)8 APR 2025

मिडिल ऑर्डर की नाकामी ने हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में जीत का फेवरेट दिख रहा था। जिन्होंने एक वक्त 2 विकेट पर 162 रन बना डाले थे। लेकिन खराब रणनीति और मिडिल ऑर्डर की नाकामी ने मैच में हरवा दिया। टीम ने 23 रन के अंदर 5 विकेट गंवाए । वो बाद में हार का कारण बना। रिंकू सिंह ने आखिर में जबरदस्त शॉट खेले और 15 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेली। 

19:26 (IST)8 APR 2025

लखनऊ ने हाई स्कोरिंग मैच में 4 रन से जीता मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ ने केकेआर को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया। इस मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 238 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में KKR की टीम कोशिश के बीच 20 ओवर में 7 विकेट पर 234 रन बना सकी। 

19:20 (IST)8 APR 2025

रवि बिश्नोई की पहली गेंद पर हर्षित का चौका

केकेआर को अब 5 गेंद में 20 रन बनाने हैं। पहली गेंद पर हर्षित राणा का चौका

19:19 (IST)8 APR 2025

आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 24 रन की जरूरत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। अंतिम 6 गेंद में 24 रन की जरूरत

19:14 (IST)8 APR 2025

केकेआर के पूरे हुए 200 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गिरते-पड़ते हुए 18वें ओवर में 7 विकेट पर 200 रन पूरे कर लिए हैं। अब टीम को 12 गेंद में 38 रन की जरूरत है। 

19:12 (IST)8 APR 2025

केकेआर को 3 ओवर में 45 रन की जरूरत

कोलकाता नाइट राइडर्स को अब मैच जीतने के लिए 3 ओवर में 45 रन की जरूरत है। अब पूरी उम्मीदें रिंकू सिंह पर टिकी हैं। लेकिन काम काफी मुश्किल हो गया है। 

19:07 (IST)8 APR 2025

केकेआर की उम्मीद को झटका, रसेल भी निपटे

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी पूरी तरह से मुश्किल में फंस गई है। टीम ने अपना सबसे बड़ा विकेट आन्द्रे रसेल के रूप में खो दिया है। रसेल 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। टीम ने 185 रन के स्कोर पर 7वां विकेट खोया। 

19:01 (IST)8 APR 2025

कोलकाता को लगा करारा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे बड़ी उम्मीद माने जाने वाले वेंकटेश अय्यर का विकेट भी खो दिया है। पारी के 16वें ओवर में आकाश दीप ने वेंकटेश अय्यर को पवेलियन लौटा दिया है। उन्होंने 29 गेंद में 45 रन की पारी खेली। केकेआर को 177 रन के स्कोर पर लगा छठा झटका। 

18:59 (IST)8 APR 2025

केकेआर की पारी लड़खड़ाई

केकेआर की पारी अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद लड़खड़ा गई है। जहां टीम ने एक के बाद एक लगातार 3 ओवर में 3 विकेट खोए। रमनदीप सिंह के बाद अंगक्रष रघुवंशी भी चलते बने। 

18:52 (IST)8 APR 2025

केकेआर को लगा एक और झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है। रवि बिश्नोई ने रमनदीप सिंह को 14वें ओवर में 1 रन के स्कोर पर चलता किया। केकेआर को 166 रन के स्कोर पर ये चौथा झटका लगा है। 

18:43 (IST)8 APR 2025

शार्दुल ठाकुर ने दिलायी अजिंक्य रहाणे के रूप में सफलता

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी को शार्दुल ठाकुर ने खत्म किया। पारी के 13वें ओवर में निकोलस पूरन के हाथों रहाणे को कैच आउट कराया। रहाणे ने 35 गेंद में 61 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद रमनदीप सिंह को उतारा। केकेआर का स्कोर 13 ओवर में 162 रन के स्कोर पर 3 विकेट

18:39 (IST)8 APR 2025

शार्दुल ठाकुर ने फेंकी लगातार 5 वाइड गेंद

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के लिए ये मैच कुछ खास नहीं रहा है। अपने स्पेल के तीसरे ओवर में उन्होंने लगातार 5 गेंद वाइड डाली। इसके साथ ही केकेआर की पारी में लखनऊ के गेंदबाजों ने 18 रन वाइड के रूप में दे डाले हैं। 

18:36 (IST)8 APR 2025

केकेआर के 150 रन पूरे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी पारी के 150 रन पूरे कर लिए हैं। जहां पारी का 13वां ओवर चल रहा है जिसकी पहली गेंद वाइड होने से स्कोर 150 को छू गया है। 

18:33 (IST)8 APR 2025

18:30 (IST)8 APR 2025

अजिंक्य रहाणे की तेज फिफ्टी

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ के खिलाफ कमाल की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वो इस मैच में केकेआर की उम्मीदें बने हुए हैं। कोलकाता ने सिर्फ 12 ओवर में ही 2 विकेट पर 149 रन बना डाले हैं। 

18:23 (IST)8 APR 2025

18:22 (IST)8 APR 2025

केकेआर को 10 ओवर में 110 रन की जरूरत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को करारा जवाब दिया है। जहां उन्होंने 239 रन के टारगेट के सामने 10 ओवर में ही 2 विकेट पर 129 रन बना डाले हैंय़ अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी मैदान में मौजूद है। अब केकेआर को 10 ओवर में जीत के लिए 110 रन की जरूरत 

18:20 (IST)8 APR 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8वें ओवर में पूरे किए 100 रन

लखनऊ सुपरजायंट्स के 238 रन के जवाब में केकेआर ने 8वें ओवर में ही 100 रन पूरे कर डाले हैं। कोलकाता का स्कोर 8 ओवर के बाद 2 विकेट पर 107 रन बने। कप्तान-उपकप्तान की जोड़ी बीच मैदान में मौजूद है। 

18:07 (IST)8 APR 2025

दिग्वेश राठी ने आते ही सुनील नरेन की पारी की खत्म

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल के इस सीजन में उभरते खिलाड़ी दिग्वेश राठी ने केकेआर के बल्लेबाज सुनील नरेन को पवेलियन की राह दिखा दी है। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे नरेन को पारी के 7वें ओवर में एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। नरेन ने 13 गेंद में 30 रन बनाए। केकेआर को 91 रन के स्कोर पर लगा दूसरा झटका। 

18:02 (IST)8 APR 2025

पावरप्ले में KKR की पावर हिटिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में जबरदस्त पावर हिटिंग दिखायी। जहां पहले 6 ओवर में ही टीम ने 1 विकेट पर 90 रन बना डाले हैं। सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। 

17:57 (IST)8 APR 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 ओवर में बनाए 73 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के पहाड़ जैसे लक्ष्य को भेदने के लिए जबरदस्त शुरुआत की है। जहां इस टीम ने पहले 5 ओवर में ही 1 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। 

17:49 (IST)8 APR 2025

KKR ने चौथे ओवर में पूरे किए 50

लखनऊ सुपरजायंट्स के 238 रन के स्कोर को पार करने उतरी केकेआर ने विस्फोटक शुरुआत की है। पारी के चौथे ही ओवर में स्कोर को पचास के पार पहुंचा दिया है। हालांकि क्विंटन डी कॉक के रूप में टीम को बड़ा झटका लग चुका है। 

17:43 (IST)8 APR 2025

कोलकाता को लगा बड़ा झटका, डी कॉक लौटे पवेलियन

कोलकाता नाइट राइडर्स की तूफानी शुरुआत हुई लेकिन टीम को तीसरे ओवर में 37 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। जहां आकाश दीप ने क्विंटन डीकॉक को पवेलियन भेज दिया है। डी कॉक ने 9 गेंद में 15 रन बनाए। 

17:38 (IST)8 APR 2025

केकेआर की तेज तर्रार शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 239 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जहां इस एवरेस्ट जैसे टारगेट के सामने केकेआर ने तूफानी शुरुआत की है। उन्होंने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 31 रन बना डाले हैं। 

17:30 (IST)8 APR 2025

मिचेल मार्श की जगह रवि बिश्नोई इम्पैक्ट प्लेयर

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए दूसरी पारी की शुरुआत में ही इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रवि बिश्नोई मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने मिचेल मार्श की जगह ली है। 

17:28 (IST)8 APR 2025

239 रन के टारगेट के जवाब में उतरी केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 239 रन के टारगेट को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी है। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की है। 

17:14 (IST)8 APR 2025

17:11 (IST)8 APR 2025

लखनऊ सुपरजायंट्स ने खड़ा किया रनों का एवरेस्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस मैदान में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेली। मार्श ने 48 गेंद में 81 रन बनाए। तो वहीं निकोलस पूरन 36 गेंद में नाबाद 87 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 8 छक्के जड़े। केकेआर को जीत के लिए 239 रन का लक्ष्य

17:06 (IST)8 APR 2025

हर्षित राणा ने 4 ओवर में लुटाए 51 रन

केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाजों ने जबरदस्त धुलाई की। जहां उनके 4 ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च हुए। हालांकि उन्होंने 2 विकेट जरूर झटके। 

17:03 (IST)8 APR 2025

हर्षित राणा ने अब्दुल समद को लौटाया पवेलियन

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जबरदस्त धुलाई के बीच तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पारी के 19वें ओवर में अब्दुल समद को पवेलियन भेजा। लखनऊ को 221 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। समद सिर्फ 6 रन बना सके। 

16:59 (IST)8 APR 2025

लखनऊ ने अदब से पूरे किए 200 रन

लखनऊ सुपरजायंट्स ने केकेआर के खिलाफ तूफानी अंदाज में 200 रन पूरे किए। पारी के 18वें ओवर में लखनऊ ने 2 विकेट पर 217 रन बना डाले हैं। आन्द्रे रसेल के ओवर में पूरन ने 24 रन कूटे। 

16:55 (IST)8 APR 2025

16:54 (IST)8 APR 2025

पूरन ने सिर्फ 21 गेंद में ठोका पचासा

लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 21 गेंद में 6 छक्के और 2 चौकों से अपना अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। 

16:48 (IST)8 APR 2025

रसेल ने मार्श की पारी को थामा

केकेआर के लिए खतरा बन रहे मिचेल मार्श को 16वें ओवर में आन्द्रे रसेल ने पवेलियन की राह दिखायी। मिचेल मार्श ने सिर्फ 48 गेंद में 81 रन की पारी खेली। लखनऊ को 170 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। 

16:45 (IST)8 APR 2025

दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच

मंगलवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसमें आज का दूसरा मैच शाम को 7.30 पर पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच में कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में होंगे। 

16:40 (IST)8 APR 2025

LSG ने 14वें ओवर में ही पूरे किए 150 रन

लखनऊ सुपरजायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर में ही 150 के पार स्कोर पहुंचा दिया है। लखनऊ ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 44 गेंद में 78 और निकोलस पूरन 12 गेंद 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

16:34 (IST)8 APR 2025

बड़े स्कोर की ओर लखनऊ सुपरजायंट्स

केकेआर के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम उनके ही घर में बड़े स्कोर की दिशा में बढ़ रही है। जहां इस टीम ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 138 रन का स्कोर बना लिया है। मिचेल मार्श एक बार फिर कमाल की पारी खेल रहे हैं और 42 गेंद में 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। पूरन उनका साथ दे रहे हैं। 

16:28 (IST)8 APR 2025

स्पेंसर जॉनसन की LSG बल्लेबाजों ने उड़ाई धज्जियां

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को इस मैच में वापस लाया गया। लेकिन अब तक वो पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। वो अब तक अपने 3 ओवर में 15.33 की इकॉनोमी से 46 रन लुटा चुके हैं। 

16:21 (IST)8 APR 2025

मिचेल मार्श का अर्धशतक पूरा

LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने एक और अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 36 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। लखनऊ ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन का स्कोर कर लिया है। 

16:17 (IST)8 APR 2025

हर्षित राणा ने दिलायी पहली सफलता

लखनऊ सुपरजायंट्स ने जबरदस्त शुरुआत की है। केकेआर के लिए मुश्किल बन रही मार्करम-मार्श की जोड़ी को हर्षित राणा ने 11वें ओवर में तोड़ा। जहां उन्होंने एडेन मार्करम को 47 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स को 99 के स्कोर पर पहला झटका लगा। 

16:15 (IST)8 APR 2025

10 ओवर में LSG- 95/0

LSG ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 95 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श दोनों अर्धशतक के करीब
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications