Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • LSG vs GT Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, निकोलस पूरन-एडेन मार्करम रहे जीत के हीरो

LSG vs GT Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, निकोलस पूरन-एडेन मार्करम रहे जीत के हीरो

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 12, 2025 19:33 IST

LSG vs GT: IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

19:33 (IST)12 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए

मार्करम को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। 

आज के मैच से बस इतना ही। अब दीजिए हमें इजाजत। क्रिकेट और अन्य खेल की खबरों के लिए स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। 

19:32 (IST)12 APR 2025

लखनऊ ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

मौजूदा टूर्नामेंट में लखनऊ ने अपना कमाल का फॉर्म जारी रखते हुए मैच को तीन गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया। इस टारगेट को चेज करने में एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने अहम भूमिका निभाई। मार्करम ने 58 और पूरन ने 61 रन की कमाल कर पारी खेली। GT के गेंदबाज 181 रन के टारगेट को डिफेंड करने में नाकाम रहे। 

19:25 (IST)12 APR 2025

19:24 (IST)12 APR 2025

बडोनी ने छक्के से मैच किया खत्म

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है। विनिंग रन बडोनी के बल्ले से आए। 

19:19 (IST)12 APR 2025

डेविड मिलर हुए बोल्ड

आखिरी ओवर से पहले डेविड मिलर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए हैं। लखनऊ को जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 6 रन की जरूरत है। 

19:12 (IST)12 APR 2025

सुंदर का किफायती ओवर

सुंदर ने लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में बढ़िया गेंदबाजी की और 6 रन दिए। अब लखनऊ को 18 गेंदों पर 18 रन चाहिए जीत के लिए। 

19:06 (IST)12 APR 2025

19:04 (IST)12 APR 2025

राशिद खान ने पूरन का किया शिकार

राशिद खान ने निकोलस पूरन का बड़ा विकेट हासिल कर लिया। इस तरह उनकी आक्रामक पारी का अंत हो गया है। उन्होंने 34 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। 

19:02 (IST)12 APR 2025

जीत से 27 रन दूर लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स अब जीत से सिर्फ 27 रन दूर है और गेंदें 30 बची हैं। जीटी इस मैच को लगभग हार गई है। 

18:58 (IST)12 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा का स्पेल हुआ खत्म

LSG की पारी का 14वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, जिसमें 6 रन आए। इसी के साथ उनका स्पेल भी खत्म हो गया है। 

18:52 (IST)12 APR 2025

18:51 (IST)12 APR 2025

13 ओवर का खेल हुआ खत्म

LSG ने 13वें ओवर में 15 रन बनाए इसी ओवर में पूरन ने आईपीएल के मौजूदा सीजन का अपना चौथा अर्धशतक भी पूरा किया। लखनऊ अब जीत से मात्र 41 रन दूर है। 

18:48 (IST)12 APR 2025

पूरन का ताबड़तोड़ अर्धशतक

निकोलस पूरन फिर से एक अलग अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर अपना पचासा पूरा और ऑरेंज कैप की रेस में फिर से टॉप पर पहुंच गए। 

18:45 (IST)12 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा का कमाल का ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और मार्करम का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। 12 ओवर के बाद स्कोर 125/2 

18:41 (IST)12 APR 2025

आयुष बडोनी क्रीज पर उतरे

आयुष बडोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर उतरे हैं। दिग्वेश राठी के लिए ये मैच खत्म हो गया है। लखनऊ जीत से सिर्फ 57 रन दूर है। 

18:40 (IST)12 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्करम को भेजा पवेलियन

GT को जिस विकेट की तलाश थी वो आखिरकार मिल गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्करम को शुभमन गिल को हाथों कैच आउट किया। मार्करम 31 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। 

18:34 (IST)12 APR 2025

निकोलस पूरन ने की छक्कों की बारिश

6, 1, 4, 1, 6, 6,
पूरन ने साई किशोर को जमकर धोया और तीन छक्कों की मदद से कुल 24 रन बटोरे। 10 ओवरों के बाद स्कोर 114/1 

18:32 (IST)12 APR 2025

18:32 (IST)12 APR 2025

मार्करम की फिफ्टी हुई पूरी

मार्करम ने सिर्फ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पूरी तरह से सेट हो गए हैं और टीम को पूरी उम्मीद है कि वो मैच खत्म करके वापस लौटेंगे। 

18:29 (IST)12 APR 2025

नौवें ओवर में बने 12 रन

पूरन और मार्करम की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। टीम ने 9 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं और जीत से 91 रन दूर है। 

18:19 (IST)12 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा का सफल ओवर

7वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 6 रन दिए और पंत के रूप में एक बड़ा विकेट भी हासिल किया। 

18:15 (IST)12 APR 2025

LSG का गिरा पहला विकेट

प्रसिद्ध कृष्ण ने गुजरात टाइटंस को पहला विकेट दिलाया। पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने थर्ड मैन पर उनका बढ़िया कैच पकड़ा। 

18:13 (IST)12 APR 2025

18:10 (IST)12 APR 2025

पावरप्ले में बने 61 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पावरप्ले काफी शानदार रहा। टीम ने बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिए हैं। 

18:07 (IST)12 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा के पहले ओवर में आए 12 रन

प्रसिद्ध कृष्णा के स्पेल की शुरुआत छक्के के साथ हुई। हालांकि, इस ओवर में उन्होंने दो मौके भी बनाए, लेकिन GT के खिलाड़ी उन्हें भुना नहीं पाए। अब पावरप्ले का आखिरी ओवर राशिद खान डालने आए हैं। 

18:03 (IST)12 APR 2025

GT ने गंवाया एक और मौका

LSG के बल्लेबाजों को भर-भरकर जीवनदान मिल रहे हैं। इस बार अरशद खान ने एडेन मार्करम का कैच छोड़ा, जिसके बाद गिल भी अपने गुस्से पर कंट्रोल नही कर पाए। 

18:00 (IST)12 APR 2025

4 ओवर में बने 33 रन

टारगेट का पीछा करते हुए LSG की शुरुआत अब तक अच्छी रही है। टीम ने 4 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं। 

17:56 (IST)12 APR 2025

मोहम्मद सिराज का महंगा ओवर

पहले ओवर में सिर्फ 6 रन देने वाले मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में जमकर रन लुटाए हैं। उन्होंने 20 रन खर्च किए। इस दौरान पंत दो बार आउट होने से बचे। 

17:50 (IST)12 APR 2025

अरशद खान का जबरदस्त ओवर

अरशद खान ने दूसरे ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। दो ओवरों के बाद LSG का स्कोर 8/0 

17:47 (IST)12 APR 2025

ऋषभ पंत को हुई दिक्कत

LSG के कप्तान ऋषभ पंत थोड़े दिक्कत में नजर आ रहे हैं। वह मैदान पर ही ट्रीटमेंट ले रहे हैं। उन्हें पांव में कुछ परेशानी हुई है, जिसकी वजह से खेल रुका हुआ है। 

17:43 (IST)12 APR 2025

17:43 (IST)12 APR 2025

मोहम्मद सिराज ने कसे ओवर से की शुरुआत

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए। दोनों बल्लेबाजों का खाता खुल गया है। 

17:39 (IST)12 APR 2025

शेरफेन रदरफोर्ड हुए मैच से आउट

शेरफेन रदरफोर्ड के लिए ये मैच खत्म हो गया है। प्रसिद्ध कृष्णा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे हैं। 

17:26 (IST)12 APR 2025

LSG को जीत के लिए मिला 181 रन का टारगेट

लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 20 ओवरों में 181 रन बनाने होंगे। गुजरात की टीम की जिस तरह की शुरुआत रही थी, उस तरह का अंत नहीं हुआ। ओपनिंग पार्टनरशिप 120 रन की हुई थी। इसके बावजूद टीम 180 रन तक ही पहुंच पाई। GT के लिए शुभमन गिल (60) और साई सुदर्शन (56) ने अर्धशतक लगाए। 

17:23 (IST)12 APR 2025

GT ने 6 विकेट खोकर बनाए 180 रन

गुजरात की पारी का अंत हो गया है। टीम ने बढ़िया शुरुआत के बाद आखिरी के 8 ओवरों में सिर्फ 60 रन बनाए। पूरे ओवर खेलने के बाद गुजरात टाइटंस ने 180/6 का स्कोर खड़ा किया है। 

17:17 (IST)12 APR 2025

'लॉर्ड ठाकुर' को मिला पहला विकेट

आखिरकार शार्दुल को अपने आखिरी ओवर में पहला विकेट मिला गया। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड को LBW आउट करके पवेलियन की राह दिखाई। 

17:14 (IST)12 APR 2025

19 ओवरों का खेल हुआ खत्म

GT ने 19वें ओवर में 12 रन बटोरे हैं। इसी के साथ आवेश खान का स्पेल भी खत्म हो गया है। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और 1 विकेट लिया। 

17:09 (IST)12 APR 2025

18वें ओवर में आए 10 रन

शार्दुल ठाकुर ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 10 रन खर्च किए हैं। 18 ओवर के बाद के स्कोर 157/4 

16:56 (IST)12 APR 2025

बटलर की पारी का हुआ अंत

बढ़िया शुरुआत के GT अब मुश्किल में नजर आ रही है। बटलर 16 रन बनाकर आउट हुए। राठी ने उनका विकेट चटकाया। शार्दुल ठाकुर ने एक बढ़िया कैच पकड़ा। 

16:54 (IST)12 APR 2025

पंत ने टपकाया लड्डू कैच

शरफेन रदरफोर्ड को एक जीवनदान मिल गया है। राठी की गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाया, लेकिन गेंद हवा में विकेट के पीछे की तरफ गई, जिसे पंत लपक नहीं पाए। 

16:50 (IST)12 APR 2025

16:49 (IST)12 APR 2025

15 ओवरों का खेल हुआ खत्म

गुजरात टाइटंस की पारी के 15 ओवर खत्म हो गए हैं। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन जोड़े हैं। अब ये देखना होगा कि आखिरी 30 गेंदों पर और कितने रन बनते हैं। 

16:44 (IST)12 APR 2025

बिश्नोई ने चटकाया एक और विकेट

सुदर्शन का विकेट लेने के बाद बिश्नोई ने वाशिंगटन सुंदर को बोल्ड करके दूसरी सफलता हासिल की। वो सिर्फ 2 रन बनाकर हुए। 14 ओवर के बाद स्कोर 127/3 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications