Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • LSG vs MI Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स की मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत, अपने घर में हार्दिक की सेना को 12 रन से दी मात

LSG vs MI Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स की मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत, अपने घर में हार्दिक की सेना को 12 रन से दी मात

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 04, 2025 23:52 IST

LSG vs MI : IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:52 (IST)4 APR 2025

 
स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग पर फिलहाल इतना ही। आईपीएल के 18वें एडिशन में मैचों का सिलसिला जारी है। हम एक बार फिर से आपके साथ शनिवार को डबल हेडर मैच में जुड़ेगे। जहां दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। तो कल दोपहर से ही आपके साथ होंगे। तो पल-पल की अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद 

23:52 (IST)4 APR 2025

दिग्वेश राठी बने प्लेयर ऑफ द मैच

लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी ने अपनी कमाल की गेंदबाजी के बूते प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने हाई स्कोरिंग मैच में काफी प्रभावित किया। 

23:39 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस पर रहा है लखनऊ सुपरजायंट्स का रूतबा

आईपीएल के अब तक के इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स का मुंबई इंडियंस पर एकतरफा पलड़ा भारी रहा है। जहां अब तक दोनों ही टीमों के बीच खेले गए 7 में से 6 मैच लखनऊ ने अपने नाम किए हैं। 

23:36 (IST)4 APR 2025

23:32 (IST)4 APR 2025

दिग्वेश की फिरकी ने किया प्रभावित

लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ के फिरकी गेंदबाज दिग्वेश राठी ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 1 विकेट झटका। उनके अलावा बाकी गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई। 

23:31 (IST)4 APR 2025

तिलक वर्मा की बैटिंग ने किया बंटाधार

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा की पारी हार-जीत के बीच अंतर साबित हुई। जहां तिलक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए लेकिन वो 23 गेंद में सिर्फ 25 रन बना सके। आखिर में उनके संघर्ष को देखते हुए उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 28 रन बनाए। 

23:29 (IST)4 APR 2025

शार्दुल ठाकुर और आवेश खान का ओवर बना टर्निंग पॉइंट

मुंबई इंडियंस की टीम एक वक्त 18 ओवर में जीत की दावेदार मानी जा रही थी। जहां टीम ने 4 विकेट पर 175 रन बना लिए थे। 12 गेंद में 29 रन हार्दिक-तिलक के रहते ज्यादा मुश्किन नहीं था। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किए। तो वहीं आवेश खान ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद वापसी करते हुए 5 गेंद में सिर्फ 3 रन दिए। 

23:26 (IST)4 APR 2025

लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आखिरी 2 ओवर में कमाल की वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। यहां लखनऊ ने 203 रन के स्कोर के जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन पर रोक लिया। 

23:23 (IST)4 APR 2025

1 गेंद में 13 रन की जरूरत

मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद में 13 रन बनाने हैं। मिचेल सेंटनर स्ट्राइक पर 

23:22 (IST)4 APR 2025

आवेश खान ने की लगातार 2 डॉट बॉल, अब 2 गेंद 14 रन

आवेश खान ने पारी के आखिरी ओवर में छक्का खाने के बाद कमाल की वापसी की और लगातार 2 गेंद डॉट डालकर अपनी टीम को जीत के करीब ले आए हैं। 

23:21 (IST)4 APR 2025

4 गेंद में 14 रन की जरूरत

मुंबई इंडियंस को आवेश खान के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन मिले। अब 4 गेंद में 14 रन की जरूरत। हार्दिक पांड्या स्ट्राइक पर 

23:19 (IST)4 APR 2025

अंतिम ओवर में 22 रन की जरूरत

मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में 22 रन की जरूरत है। आवेश खान के हाथ में गेंद है और पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का लगा दिया। अब 5 गेंद में 16 रन की जरूरत

23:18 (IST)4 APR 2025

तिलक वर्मा हुए रिटायर्ड आउट

मुंबई इंडियंस की पारी में अद्भुत नजारा देखने को मिला। टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे। लेकिन 19वें ओवर में उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 6 गेंद में 22 रन की जरूरत है। 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने कमाल का डाला। 

23:11 (IST)4 APR 2025

12 गेंद में 29 रन की जरूरत

मुंबई इंडियंस को अंतिम 2 ओवर में 29 रन की जरूरत है। उन्होंने 18 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। मैच रोचक मोड़ पर खड़ा है। जो किसी भी करवट जा सकता है। 

23:07 (IST)4 APR 2025

अंतिम 3 ओवर में 40 रन की जरूरत

मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। अब अंतिम 3 ओवर में 40 रन की जरूरत है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद। 

23:03 (IST)4 APR 2025

आवेश खान ने दिलायी बड़ी सफलता

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत में सबसे बड़ा रोड़ा थे लेकिन उन्हें आवेश खान ने पारी के 17वें ओवर में अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंद में 67 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस को 152 रन पर चौथा झटका। 

23:02 (IST)4 APR 2025

4 ओवर में 5 रन की जरूरत

2मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाए लिए। अब 24 गेंद में 52 रन की जरूरत है। 

22:57 (IST)4 APR 2025

15 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 143/3

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जहां उन्होंने टीम को 15 ओवर में 3 विकेट पर 143 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया है। मुंबई इंडियंस अब जीत से सिर्फ 61 रन दूर है। 

22:49 (IST)4 APR 2025

सूर्यकुमार यादव का पचासा

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेलते हुए सिर्फ 31 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। मुंबई इंडियंस की उम्मीदें अब पूरी तरह से सूर्या पर टिकी हैं। मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 133 रन पर 3 विकेट, अब जीत से 71 रन दूर 

22:38 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन

मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपरजायंट्स को करारा जवाब दे रही है। जहां 204 रन के टारगेट के सामने मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। अब मुंबई को जीत के लिए 48 गेंद में 91 रन की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 

22:28 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे

लखनऊ सुपरजायंट्स के 203 रन के स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। 

22:23 (IST)4 APR 2025

तिलक वर्मा बने इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस के लिए स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे। वो विग्नेश पुथुर के स्थान पर इम्पैक्ट बने। नमन धीर के आउट होने के बाद नंबर-5 पर खेलने उतरे। 

22:21 (IST)4 APR 2025

दिग्वेश राठी ने दिलायी सफलता

मुंबई इंडियंस के लिए नंबर-3 पर खेलने आए नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी की। लेकिन पारी के 9वें ओवर में लखनऊ के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी ने नमन धीर को बोल्ड कर दिया। नमन ने 24 गेंद में 4 चौके और 3 छक्कों से 46 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस को 86 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 

22:16 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को दिया करारा जवाब

मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के द्वारा सेट किए गए 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जहां उन्होंने 8 ओवर में ही 2 विकेट पर 86 रन बना डाले हैं। नमन धीर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं सूर्या उनका साथ दे रहे हैं। 

22:06 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 2 विकेट पर बनाए 64 रन

मुंबई इंडियंस ने शुरुआत में ओपनर बल्लेबाजों के विकेट खोने के बाद संभल गई है। पावरप्ले में 2 विकेट पर स्कोर 64 रन हुआ। नमन धीर और सूर्या की जोड़ी मैदान में मौजूद। 

22:01 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस की 5वें ओवर हुई फिफ्टी

मुंबई इंडियंस ने 17 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर बल्लेबाजों के विकेट खो दिए लेकिन इसके बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने टीम का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन तक पहुंचा दिया है। नमन धीर सिर्फ 11 गेंद में 32 रन बना चुके हैं। 

21:53 (IST)4 APR 2025

नमन धीर ने दिखाया अटैकिंग मोड

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में तीसरे नंबर पर खेलने आए युवा बल्लेबाज नमन धीर ने जबरदस्त रंग दिखाया है। आते ही नमन धीर अटैकिंग मोड में नजर आ रहे हैं जिन्होंने आकाश दीप के दूसरे ओवर में 2 छक्के और 2 चौके लगाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन हुआ। 

21:46 (IST)4 APR 2025

शार्दुल ठाकुर ने रेयान रिकेलटन को किया चलता

मुंबई इंडियंस की काफी खराब शुरुआत हुई है। विल जैक्स के बाद अगले ही ओवर में रेयान रिकेलटन को शार्दुल ठाकुर ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। मुंबई इंडियंस को 17 रन के स्कोर पर लगा दूसरा झटका। रिकेलटन ने 10 रन बनाए।

21:43 (IST)4 APR 2025

आकाश दीप ने दूसरे ही ओवर में दिया झटका

मुंबई इंडियंस की टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। लेकिन यहां उनकी खराब शुरुआत हुई है। इस सीजन पहला मैच खेल रहे लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने विल जैक्स को पवेलियन की राह दिखाकर पहला झटका दिया। मुंबई इंडियंस ने 11 रन पर पहला विकेट खोया। 2 ओवर में मुंबई 13 रन पर 1 विकेट 

21:24 (IST)4 APR 2025

21:23 (IST)4 APR 2025

मुंबई इंडियंस को 204 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2025 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन का स्कोर किया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य मिला। 

21:16 (IST)4 APR 2025

हार्दिक ने खोला विकेट का पंजा, लखनऊ का स्कोर 203 रन पर रूका

लखनऊ सुपरजायंट्स की पारी के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या खतरा बने। जहां उन्होंने आईपीएल के अपने करियर की सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर पारी को 20 ओवर में 203 के स्कोर पर रोक लिया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8 विकेट पर 203 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 36 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। 

21:13 (IST)4 APR 2025

हार्दिक ने खोला विकेट का चौका

मुंबई इंडियंस के कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। जहां उन्होंने डेविड मिलर को आउट कर इस मैच की अपनी चौथी सफलता हासिल की। 

21:11 (IST)4 APR 2025

लखनऊ के 200 रन पूरे

लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर लड़खड़ाती पारी के बीच 200 रन जा पहुंचा है। जहां डेविड मिलर आखिरी ओवर्स में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। हार्दिक की गेंद पर छक्का और चौका लगाकर 200 का स्कोर छुआ। 

21:07 (IST)4 APR 2025

बोल्ट ने अब्दुल समद को किया चलता

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को इस मैच में पहली सफलता मिली। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज अब्दुल समद को चलता किया। लखनऊ को 182 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा। 

21:03 (IST)4 APR 2025

हार्दिक ने दिलायी एक और सफलता

मुंबई इंडियंस के स्ट्राइक गेंदबाज इस मैच में काफी रन का गए लेकिन वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एडडेन मार्करम को आउट कर तीसरी सफलता अपने नाम की। लखनऊ ने 173 रन के स्कोर पर 5वां विकेट खोया। 

20:55 (IST)4 APR 2025

एडेन मार्करम की फिफ्टी

लखनऊ सुपरजायंट्स के ओपनर बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 34 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस सीजन मार्करम के बल्ले से पहला अर्धशतक निकला है। लखनऊ की टीम ने 17वें ओवर में स्कोर 160 के पार पहुंचा दिया है। 

20:52 (IST)4 APR 2025

अश्विनी कुमार को मिली पहली सफलता

लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने चलता किया। बडोनी ने 19 गेंद में 30 रन की बढ़िया पारी खेली। लखनऊ को 158 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 

20:46 (IST)4 APR 2025

LSG- 15 ओवर में 146/3

लखनऊ सुपरजायंट्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन का स्कोर कर लिया है। एडेन मार्करम और आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं। 

20:41 (IST)4 APR 2025

आयुष बडोनी ने बदले गियर

लखनऊ सुपरजायंट्स के 3 विकेट गिरने के बाद आयुष बडोनी ने पारी के 14वें ओवर में गियर बदले हैं। उन्होंने मिचेल सेंटनर के ओवर में लगातार 3 चौके लगाए। लखनऊ का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन 

20:33 (IST)4 APR 2025

LSG का स्कोर 12 ओवर में 116 रन पर 1 विकेट

लखनऊ सुपरजायंट्स की धमाकेदार शुरुआत पर ब्रेक लग गया है। जहां टीम ने एक के बाद एक 3 बड़े विकेट खो दिए हैं। लखनऊ ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। 

20:23 (IST)4 APR 2025

कप्तान ने कप्तान को किया चलता

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंत नाकाम रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का शिकार बने। लखनऊ ने 107 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट खोया। 

20:20 (IST)4 APR 2025

LSG के 100 रन पूरे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। जहां उन्होंने 10 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। मिचेल मार्श अकेले ने 60 रन की पारी खेली। 

20:19 (IST)4 APR 2025

आईपीएल 2025 में पूरन के 200 रन पूरे

लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन मुंबई के खिलाफ मैच में सिर्फ 12 रन बना सके। लेकिन वो इस सीजन 200 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications