Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • MI vs KKR Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस का धमाकेदार प्रदर्शन, दर्ज की पहली जीत, कोलकाता को 8 विकेट से दी मात

MI vs KKR Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस का धमाकेदार प्रदर्शन, दर्ज की पहली जीत, कोलकाता को 8 विकेट से दी मात

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 31, 2025 22:39 IST

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

22:39 (IST)31 MAR 2025

धन्यवाद आपका हमारी कवरेज से जुड़ने के लिए

धन्यवाद आप सभी का इस मैच की कवरेज के साथ जुड़ने के लिए। कल फिर होगी मुलाकात सीजन के 13वें मैच की कवरेज के साथ। तब के लिए दीजिए हमें इजाजत। क्रिकेट और स्पोर्ट्स की अन्य खबरों के लिए फॉलो करते रहिए स्पोर्ट्सकीड़ा।

22:36 (IST)31 MAR 2025

मुंबई के लिए इस जीत के हीरो अश्वनी कुमार रहे, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। 

22:35 (IST)31 MAR 2025

IPL में किसी एक वेन्यू पर किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
10 - वानखेड़े में MI बनाम KKR*
9 - कोलकाता में KKR बनाम PBKS
8 - वानखेड़े में MI बनाम RCB
8 - बेंगलुरु में MI बनाम RCB

22:29 (IST)31 MAR 2025

22:28 (IST)31 MAR 2025

मुंबई इंडियंस का खुला जीत का खाता

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अपने पहले 2 अंक हासिल कर लिए हैं। टीम को पहले दोनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसका वजह से फैंस थोड़े निराश हो गए थे। हालांकि, MI ने टूर्नामेंट में शानदार तरीके से कमबैक किया है। केकेआर के दिए 117 रन के टारगेट को मुंबई ने सिर्फ 12.5 ओवरों में हासिल कर लिया। 

22:25 (IST)31 MAR 2025

सूर्याकुमार ने छक्के के साथ मैच किया खत्म

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है। विनिंग शॉट्स सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला। उन्होंने छक्के साथ मैच खत्म किया। 

22:21 (IST)31 MAR 2025

जीत से 8 रन दूर मुंबई

मुंबई इंडियंस जीत से महज 12 रन दूर है। सूर्यकुमार यादव की कोशिश मैच को जल्दी खत्म करने की है। 

22:15 (IST)31 MAR 2025

मुंबई ने विल जैक्स के रूप में अपना दूसरा विकेट खो दिया है, जिसे आंद्रे रसेल ने हासिल किया। सूर्यकुमार यादव अब क्रीज पर उतरे हैं। 

22:12 (IST)31 MAR 2025

MI की पारी के 10 ओवर हुए खत्म

मुंबई इंडियंस की पारी के 10 ओवर खत्म हो गए हैं। MI ने 10वें ओवर में 16 रन बनाए। अब जीत के लिए 28 रन की दरकार है। 

22:08 (IST)31 MAR 2025

सुनील नरेन भले ही बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए, लेकिन वह गेंदबाजी बढ़िया कर रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में मात्र 3 रन खर्च किए। 

22:03 (IST)31 MAR 2025

आठवें ओवर में आए 8 रन

सुनील नरेन ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए। केकेआर के लिए ये मैच लगभग खत्म हो गया है। 8 ओवर के बाद MI का स्कोर 70/1 

21:53 (IST)31 MAR 2025

MI ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

मुंबई इंडियंस ने पहले 6 ओवरों में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए हैं। MI जीत से 62 रन दूर है। 

21:50 (IST)31 MAR 2025

रोहित शर्मा फिर से फ्लॉप

रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं। आंद्रे रसल ने उन्हें 13 रन के स्कोर पर आउट किया। मुंबई का स्कोर 46/1

21:31 (IST)31 MAR 2025

फ्री हिट पर रोहित का प्रहार

रोहित शर्मा ने दूसरे ओवर में मिली फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया और सामने की तरफ जोरदार शॉट खेलते हुए छक्का लगाया। 2 ओवर के बाद MI का स्कोर 15/0 

21:25 (IST)31 MAR 2025

स्पेंसर जॉनसन का जबरदस्त ओवर हुआ खत्म

स्पेंसर जॉनसन ने पहला ओवर शानदार तरीके से किया। उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया कर और रिकेल्टन कई बार बीट किया। 

21:18 (IST)31 MAR 2025

आईपीएल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े
6/12 - अल्जारी जोसेफ (MI) बनाम SRH, 2019
5/17 - एंड्रयू टाई (GL) बनाम RPS, 2017
4/11 - शोएब अख्तर (KKR) बनाम DD, 2008
4/24 - अश्वनी कुमार (MI) बनाम KKR, 2025*
4/26 - केवन कूपर (RR) बनाम KXIP, 2012
4/33 - डेविड विसे (RCB) बनाम MI, 2015
अश्वनी कुमार अपने आईपीएल डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं

21:04 (IST)31 MAR 2025

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को अपने पहले दो अंक हासिल करने के लिए 117 रन बनाने होंगे। MI को अब बल्लेबाजी में दमखम दिखाने की जरूरत है। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और अश्वनी कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 7 विकेट झटके। 

21:01 (IST)31 MAR 2025

116 रन पर सिमटी केकेआर

मुंबई इंडियंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी से केकेआर को 16.2 ओवरों में 116 रन पर ढेर कर दिया है। रमनदीप सिंह 17वें ओवर में छक्का मारने के बाद आउट हुए। 

20:59 (IST)31 MAR 2025

ट्रेंट बोल्ट ने अपना स्पेल किया खत्म

ट्रेंट बोल्ट ने अपना स्पेल खत्म कर लिया है। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 7 रन दिए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। 16 ओवर के बाद स्कोर 110/9 

20:55 (IST)31 MAR 2025

20:54 (IST)31 MAR 2025

रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे

हिटमैन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर फील्डिंग करने आ गए हैं। विग्नेश पुथुर खेल से आउट हो गए हैं। 

20:53 (IST)31 MAR 2025

अश्वनी ने छोड़ा कैच

शानदार गेंदबाजी कर रहे अश्वनी कुमार ने रमनदीप सिंह का आसान कैच छोड़ दिया। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 102/9 

20:51 (IST)31 MAR 2025

ऑलआउट होने के करीब केकेआर

IPL 2024 की विजेता केकेआर का नौवां विकेट भी डाउन हो गया है। हर्षित राणा 8 रन बना पाए। विग्नेश पुथुर ने उनको आउट किया। नमन धीर ने आगे की तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। 

20:47 (IST)31 MAR 2025

आईपीएल के सभी संस्करणों में खेलने वाले खिलाड़ी
एमएस धोनी
विराट कोहली
रोहित शर्मा
मनीष पांडे

20:46 (IST)31 MAR 2025

मिचेल सैंटनर के ओवर से 4 रन

मिचेल सैंटनर ने अपने स्पेल के तीसर ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। टाइम आउट हो गया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या केकेआर की टीम पूरे ओवर खेल पायेगी या नहीं। 

20:42 (IST)31 MAR 2025

अश्वनी कुमार का एक और सफल ओवर खत्म

अश्वनी कुमार ने अपने तीसरे ओवर में महज 6 रन देकर एक विकेट भी झटका। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 90/8 

20:38 (IST)31 MAR 2025

अश्वनी कुमार के सामने पस्त केकेआर के बल्लेबाज

अश्वनी कुमार के सामने केकेआर के बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को बोल्ड करके पवेलियन भेजा। 

20:34 (IST)31 MAR 2025

20:29 (IST)31 MAR 2025

मनीष पांडे का उड़ा स्टंप

अश्वनी कुमार ने मनीष पांडे को बोल्ड करके केकेआर को सातवां झटका दिया। रमनदीप सिंह क्रीज पर उतरे हैं। 

20:25 (IST)31 MAR 2025

अश्वनी  कुमार ने रिंकू सिंह के रूप में इस मैच में अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। नमन धीर ने बाउंड्री लाइन के पास उनका कैच पकड़ा। रिंकू 17 रन बनाकर आउट हुए। 

20:22 (IST)31 MAR 2025

केकेआर की पारी के दस ओवर खत्म हो गए हैं। अजिंक्य रहाणे की टीम ने पहले 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं। 

20:15 (IST)31 MAR 2025

वेंकटेश अय्यर vs दीपक चाहर IPL में
पारी: 4
रन: 25
गेंद: 19
आउट : 2

20:11 (IST)31 MAR 2025

KKR के लिए आया अच्छा ओवर

आठवें ओवर में कोलकाता टीम ने 14 रन बटोरे। इस दौरान मनीष पांडे और रिंकू सिंह ने एक-एक छक्का भी लगाया। 

20:10 (IST)31 MAR 2025

20:08 (IST)31 MAR 2025

इम्पैक्ट प्लेयर की हुई एंट्री

केकेआर के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मनीष पांडे बल्लेबाजी करने उतरे हैं। उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। 

20:07 (IST)31 MAR 2025

महज सातवें ही ओवर में कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अंगकृष रघुवंशी को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया। नमन धीर ने स्क्वायर लेग पर उनका आसान सा कैच पकड़ा। 7 ओवर के बाद स्कोर 45/5 

20:00 (IST)31 MAR 2025

वेंकटेश अय्यर के रूप में कोलकाता का चौथा विकेट गिर गया है। दीपक चाहर की शार्ट बॉल पर शॉट खेलते हुए वह विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। 

19:56 (IST)31 MAR 2025

ट्रेंट बोल्ट कोलकता के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दे रहे। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में महज 3 रन दिए। 5 ओवर के बाद स्कोर 36/3 

19:47 (IST)31 MAR 2025

अश्वनी को आईपीएल के डेब्यू मैच की पहली गेंद पर मिली विकेट

अश्वनी  कुमार के लिए आईपीएल डेब्यू काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपने करियर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया। रहाणे के रूप में उन्हें पहला विकेट मिला है। 

19:42 (IST)31 MAR 2025

दूसरे ओवर में आए 14 रन

चाहर ने दूसरे ओवर में 14 रन देने के साथ एक बड़ा विकेट लिया। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 15/2 

19:39 (IST)31 MAR 2025

डी कॉक भी लौटे पवेलियन

नरेन के बाद, डी कॉक ने भी कोलकाता के फैंस को निराश किया है। दीपक चाहर ने उन्हें आउट करके पवेलियन की राह दिखाई। अश्विनी कुमार ने उनका कैच लपका। 

19:34 (IST)31 MAR 2025

सुनील नरेन हुए बोल्ड

केकेआर के लिए शुरुआत बेहद खराब रही है। ट्रेंट बोल्ड ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर नरेन का स्टंप उड़ा दिया। वो डक पर आउट हुए। 

19:12 (IST)31 MAR 2025

19:12 (IST)31 MAR 2025

दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब

KKR : एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया

MI: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू

19:07 (IST)31 MAR 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

MI: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर

KKR: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications