Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • SRH vs LSG Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स का जोरदार प्रदर्शन, निकोलस पूरन की तूफानी पारी; टीम ने 5 विकेट से जीता मैच

SRH vs LSG Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स का जोरदार प्रदर्शन, निकोलस पूरन की तूफानी पारी; टीम ने 5 विकेट से जीता मैच

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 28, 2025 12:28 IST

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

12:28 (IST)28 MAR 2025

12:25 (IST)28 MAR 2025

23:25 (IST)27 MAR 2025

धन्यवाद आपका हमारी कवरेज से जुड़ने के लिए

धन्यवाद आप सभी का इस मैच की कवरेज के साथ जुड़ने के लिए। कल फिर होगी मुलाकात सीजन के आठवें मैच की कवरेज के साथ। तब के लिए दीजिए हमें इजाजत। क्रिकेट और स्पोर्ट्स की अन्य खबरों के लिए फॉलो करते रहिए स्पोर्ट्सकीड़ा।

23:23 (IST)27 MAR 2025

शार्दुल बने प्लेयर ऑफ द मैच

शार्दुल ठाकुर ने मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

23:17 (IST)27 MAR 2025

शार्दुल और पूरन रहे जीत के हीरो

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी है। IPL 2025 में ये LSG की पहली जीत है। इस जीत के हीरो सही मायनो में शार्दुल ठाकुर और निकोलस पूरन रहे। शार्दुल ने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि पूरन ने सिर्फ 26 गेंदों पर 70 रन बनाए। 2 अंकों की मदद से LSG अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है। वहीं, SRH छठे पायदान पर काबिज है। 

23:04 (IST)27 MAR 2025

LSG ने 5 विकेट से जीता मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 191 रन के टारगेट को महज 16.1 ओवरों में हासिल कर लिया। विनिंग शॉट डेविड मिलर के बल्ले से आया। ईशान की पहली गेंद पर चौका लगाया और टीम को जीत का स्वाद चखाया। 

23:00 (IST)27 MAR 2025

जीत से दो रन दूर LSG

लखनऊ की टीम जीत से सिर्फ 2 रन दूर है। मैच का आखिरी टाइम आउट हुआ है। एडम जम्पा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 46 रन देकर एक सफलता हासिल की। देखते हैं कि विनिंग शॉट्स किस प्लेयर के बल्ले से आता है। 

22:54 (IST)27 MAR 2025

पंत लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलने से चूके

ऋषब पंत इस मैच को खत्म करने से पहले ही पवेलियन लौट चुके हैं। वह हर्षल पटेल का शिकार बने और शमी ने उनका कैच पकड़ा। पंत 15 रन बन पाए। 15 ओवर के बाद स्कोर 176/5 

22:44 (IST)27 MAR 2025

हर्षल पटेल ने पकड़ा जबरदस्त कैच

13वें के अंत में हैदराबाद क आयुष बडोनी के रूप में चौथा विकेट मिला है। बडोनी एक बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और हवा में काफी ऊपर गई। हर्षल पटेल ने मिड विकेट पर दौड़ लगाकर बेहद जबरदस्त पकड़ा। 

22:38 (IST)27 MAR 2025

LSG जीत से 42 रन दूर

ऋषभ पंत की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने से अब सिर्फ 42 रन दूर है। 12 ओवर के बाद स्कोर 149/3 

22:32 (IST)27 MAR 2025

फिफ्टी बनाकर मार्श हुए आउट

मिचेल मार्श ने अपना उम्दा फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक ठोका है। हालांकि, इसके बाद कमिंस ने फुलर लेंथ गेंद पर उन्हें आउट किया। रेड्डी ने मार्श का कैच पकड़ा। मार्श ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। 

22:28 (IST)27 MAR 2025

LSG की आधी पारी हुई खत्म

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 10 ओवर खत्म हो गए हैं। जम्पा ने 10वें में 9 रन लुटाए। स्कोर 129/2 

22:23 (IST)27 MAR 2025

पूरन की आतिशी पारी का हुआ अंत

पैट कमिंस ने निकोलस पूरन को LBW आउट करके SRH को दूसरा विकेट दिलाया है। हालांकि, पूरन ने अपना काम पूरा कर दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर 70 रन बनाए। पंत क्रीज पर उतरे हैं और कमिंस ने उनका स्वागतबाउंसर के साथ किया है। 

22:16 (IST)27 MAR 2025

SRH के हाथ से फिसलता हुआ मैच

पूरन-मार्श की दमदार बल्लेबाजी से LSG जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। 8 के बाद स्कोर 111/1 

22:06 (IST)27 MAR 2025

पूरन ने जड़ा अर्धशतक

पूरन के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर पचासा पूरा किया। 

22:03 (IST)27 MAR 2025

इम्पैक्ट प्लेयर की हुई एंट्री

एडम जम्पा के रूप में SRH के इम्पैक्ट प्लेयर की एंट्री हुई है। अब ये देखना होगा कि क्या वो अपना प्रभाव छोड़ने में सफल होते हैं या नही। 

22:02 (IST)27 MAR 2025

पावरप्ले में बने 77 रन

पावरप्ले की समाप्ति हो गई है। LSG ने 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए हैं। लखनऊ को 84 गेंदों पर जीत के लिए 114 रन और चाहिए। 

21:56 (IST)27 MAR 2025

मार्श-पूरन के बीच हुई 50 रन की पार्टनरशिप

मार्श और पूरन की जोड़ी SRH के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रही है। दोनों के बीच 50 रन की पार्टनशिप पूरी हो गई है। पूरन सिर्फ छक्कों में डील कर रहे हैं। 5 ओवर्स के बाद स्कोर 66/1 

21:52 (IST)27 MAR 2025

LSG के लिए आया एक और बड़ा ओवर

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक और बड़ा ओवर आया। चौथे ओवर में शमी ने 18 रन खर्च किए। 4 ओवर के बाद स्कोर 49/1 

21:49 (IST)27 MAR 2025

पूरन ने सिमरजीत सिंह को लगाई पिटाई

4, 0, 0, 6, 6, 1
पूरन के बल्ले से आग निकलनी शुरू हो गई है। सिमरजीत सिंह के पहले ओवर में 17 रन आए। उनकी कोशिश LSG के ऊपर दबाव बनाने की है। 

21:43 (IST)27 MAR 2025

LSG की खराब शुरुआत

लखनऊ के लिया शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दो ओवर में टीम 1 विकेट खोकर सिर्फ 14 रन बना पाई है। 

21:40 (IST)27 MAR 2025

मार्करम ने लगातार दूसरे मैच में दिया 'धोखा'

मोहम्मद शमी ने दूसरे ही ओवर में टीम को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने मार्करम को 4 के कुल योग पर चलता किया। वह सिर्फ 1 रन बना पाए। 

21:36 (IST)27 MAR 2025

LSG की पारी हुई शुरू

ऋषभ पंत की टीम 191 रन का पीछा करने के लिए मैदान पर उतर गई है। मिचेल मार्श इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। मार्करम उनका साथ निभा रहे हैं। 

21:23 (IST)27 MAR 2025

ट्रेविस हेड के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन

SRH की तरफ से सब ज्यादा रन ट्रेविस हेड के बल्ले से निकले। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 36 रन की अहम पारी खेली। 

21:20 (IST)27 MAR 2025

200 रन का आंकड़ा छूने से चूकी SRH

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन बनाए। इस तरह हैदराबाद ने पूरे ओवर खेलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। LSG को इस मुकाबले को जीतने के लिए 191 रन का टारगेट मिला है। 

21:15 (IST)27 MAR 2025

शार्दुल का शानदार स्पेल हुआ खत्म

शार्दुल ने अपने कोटे के चारों ओवर फेंक लिए हैं। अपने आखिरी ओवर में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 3 रन दिए। उन्होंने 34 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पर्पल केप की दावेदारी में शार्दुल 6 विकेट के साथ टॉप पर हैं। 

21:12 (IST)27 MAR 2025

181 के स्कोर पर गिरा SRH का नौवां विकेट

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी जारी है। उन्होंने मोहम्मद शमी को पवेलियन की राह दिखाई। इस विकेट के साथ शार्दुल ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। 

21:07 (IST)27 MAR 2025

4 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए कमिंस

कप्तान कमिंस 3 छक्के लगाने के बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। आवेश खान ने एक छक्का खाने के बाद उन्हें दिग्वेश राठी के हाथों कैच आउट कराया। 

21:05 (IST)27 MAR 2025

पैट कमिंस ने बल्ले से दिखाया दम

टीम को मुश्किल में फंसा देखकर कप्तान पैट कमिंस ने जिम्मेदरी संभाली है। उन्होंने शार्दुल की आखिरी दोनों गेंदों पर 12 रन बटोरे। 

21:01 (IST)27 MAR 2025

शार्दुल को मिली तीसरी सफलता

शार्दुल ठाकुर ने अभिनव मनोहर के विकेट के रूप में अपनी तीसरी सफलता हासिल की। हर्षल पटेल क्रीज पर उतरे हैं। 

20:59 (IST)27 MAR 2025

अनिकेत वर्मा की तूफानी पारी हुई खत्म

अनिकेत वर्मा की जबरदस्त पारी का समापन हो गया है। दिग्वेश राठी ने लगातार दो छक्के खाने के बाद उन्हें डीप मिड विकेट पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कराया। अनिकेत ने 13 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। 

20:54 (IST)27 MAR 2025

अनिकेत वर्मा ने लगाए बैक टू बैक सिक्स

पहली गेंद पर विकेट हासिल करने के बावजूद बिश्नोई ने 15वें ओवर में 15 रन लुटाए। अनिकेत वर्मा ने बैक टू बैक सिक्स लगाए। 

20:51 (IST)27 MAR 2025

SRH की आधी टीम लौटी पवेलियन

रवि बिश्नोई ने नितीश कुमार रेड्डी के विकेट के विकेट के रूप में मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने रेड्डी को बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। वह 28 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। 

20:49 (IST)27 MAR 2025

प्रिंस यादव के स्पेल का हुआ अंत

प्रिंस यादव का स्पेल खत्म हो गया है। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। 14 ओवर के बाद स्कोर 128/4 

20:45 (IST)27 MAR 2025

टाइम आउट में प्रिंस यादव को मिली शाबाशी

13वें ओवर के बाद हुए टाइम आउट के बाद, जहीर खान ने मैदान में आकर युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को शाबाशी दी। उनके रिएक्शन से साफ पता चला कि वो टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। 

20:41 (IST)27 MAR 2025

क्लासेन की पारी पर लगा ब्रेक

हेनरिक क्लासेन किस्मत का साथ नहीं मिला। वह 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए, जिसे प्रिंस यादव ने किया। 13 ओवर के बाद, SRH का स्कोर 122/4 

20:29 (IST)27 MAR 2025

रेड्डी के खिलाफ हुई जोरदार अपील

रवि बिश्नोई ने नितीश रेड्डी के खिलाफ 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडबल्यू की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद टीम ने DRS लिया और नतीजा बल्लेबाज के पक्ष में आया। 

20:26 (IST)27 MAR 2025

SRH की आधी पारी हुई खत्म

पैट कमिंस एंड कम्पनी की आधी पारी खत्म हो चुकी है। पहले 10 ओवरों में SRH ने 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए हैं। क्लासेन और रेड्डी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। 

20:21 (IST)27 MAR 2025

क्लासेन के बल्ले से निकला पहला छक्का

नौवें ओवर की चौथी गेंद पर क्लासेन ने जोरदार प्रहार किया और मिड विकेट के ऊपर एक जोरदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन आए। नौ ओवर के बाद स्कोर 89/3 

20:14 (IST)27 MAR 2025

ट्रेविस हेड की पारी का हुआ अंत

LSG ने ट्रेविस हेड के रूप में सबसे बड़ा विकेट हासिल कर लिया है। ये सफलता प्रिंस यादव ने दिलाई। ओवर की तीसरी गेंद पर हेड ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन चूक गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ दिए। आईपीएल में ये प्रिंस का पहला विकेट है। हेड 47 रन बनाकर आउट हुए। 

20:08 (IST)27 MAR 2025

ट्रेविस हेड फिफ्टी से 3 रन दूर

LSG के स्पिनर्स रनों की गति पर अंकुश लगाने में सफल होते दिख रहे हैं। सातवें ओवर में 9 रन आए। हेड फिफ्टी पूरी करने से 3 रन दूर हैं। 

20:03 (IST)27 MAR 2025

SRH ने पावरप्ले में बनाए 62 रन

पावरप्ले का आखिरी ओवर रवि बिश्नाई ने किया और SRH ने दो विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। 

20:00 (IST)27 MAR 2025

पूरन ने टपकाया लड्डू कैच

निकोलस पूरन से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का आसान से कैच टपका दिया। उनकी ये गलती अब पूरी टीम पर भारी पड़ सकती है। 

19:58 (IST)27 MAR 2025

दिग्वेश राठी का बढ़िया ओवर

दिग्वेश राठी ने अपने स्पेल की शुरुआत शानदार तरीके से की और पहले ओवर में 9 रन खर्च किए। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications