PUBG Mobile के सीजन 13 का रॉयल पास किस तरह खरीदें?

सीजन 13
सीजन 13

PUBG Mobile एक फ्री बैटल रॉयल गेम है जिसके एंड्रॉयड पर 1.8 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स है। PUBG Mobile अपने हर सीजन में नयापन लाने के लिए रॉयल पास लेकर आता है। PUBG Mobile के सीजन 12 का अंत 11 मई को हो जाएगा और सीजन 13 की शुरुआत भारत में 13 मई से होगी।

सीजन 13 के रॉयल पास को अनलॉक करने के लिए सबसे पहले PUBG Mobile गेम को खोलना है। मेनू में खिलाड़ी को दायीं ओर 'RP' का बटन दिखाई देगा, उसपर आपको क्लिक करना है। इसके बाद 'रिवॉर्ड पॉइंट विंडो' खुल जाएगी जहां आपको स्क्रीन की दायीं ओर अपग्रेड का विकल्प मिलेगा। आप यहां से अपना मनपसंद रॉयल पास खरीद सकते हैं।

रॉयल पास लेने का एक अन्य तरीका भी है। आपको PUBG Mobile की आधिकारिक वेबसाइट पर लोग-इन करना है। वहां मेनू के टॉप पर 'परचेस' का विकल्प होगा। उसपर क्लिक करने के बाद शॉप के विकल्प पर क्लिक करें। ये आपको रॉयल पास सीजन 13 के पेज पर ले जाएगा।

जरूरी सूचना: आप इन तरीकों का पालन सीजन 13 के रॉयल पास की शुरुआत के बाद करें। अभी सीजन 12 चल रहा है।

Entercaption

PUBG Mobile में रॉयल पास लेने से काफी सारे इनाम मिलते हैं। इसमें कुल 3 प्रकार के रॉयल पास होते हैं। पहला फ्री रॉयल पास रहता है जो हर एक खिलाड़ी के लिए खुला रहता है। इसके अलावा एलीट रॉयल पास को आप 600 UC खर्च करके खरीद सकते हैं वहीं एलीट प्लस रॉयल पास खरीदने के लिए कुल 1800 UC की आवश्यकता होगी।

रॉयल पास लेना हर एक खिलाड़ी के लिए फायदेमंद है क्योंकि उन्हें UC वापस मिल जाती है। अगर आप 600 UC का रॉयल पास खरीदते हैं तो आपको 4000 UC तक के इनाम मिल जाएंगे। उसी तरह अगर आप 1800 UC वाला रॉयल पास खरीदते हैं तो आपको 10,000 UC तक के इनाम मिलेंगे। रॉयल पास लेने के बाद खिलाड़ियों को एलीट मिशन्स पूरे करने होते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फेमस खिलाड़ी SouL Mortal की कैरेक्टर ID क्या है?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications