इस हफ्ते रॉ में उम्मीद थी कि क्लैश ऑफ़ चैंपियंस से जुड़ी किसी कहानी की शुरुआत होगी, लेकिन वैसा देखने को नहीं मिला। उसकी जगह ब्रॉन ने अपने टैग टीम चैंपियनशिप पार्टनर सैथ रॉलिंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया जिसे चैंपियन ने स्वीकार कर लिया।
ब्रॉन ने यूनाइटेड स्टेटस चैंपियनशिप के लिए एजे स्टाइल्स से लड़ाई की लेकिन वो टाइटल को जीतने में कामयाब नहीं हुए। ऐसा भी मुमकिन है कि क्लैश ऑफ़ चैंपियंस में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिले। ये भी संभव है कि ब्रॉन शो के दौरान तीन मैचेज का हिस्सा हो। इन सब के बीच क्या ये संभव है कि वो अगले यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएं?
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों 'द फीन्ड' को इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए
इस आर्टिकल में हम इस संभावना के पक्ष और विरोध में दो दो तर्क परेश करेंगे, और आप इनको लेकर अपने सुझाव कमेंट्स में दे सकते हैं:
#4 जीतेंगे - स्ट्रोमैन के लिए एक और हार खराब होगी
![à¤à¤¸ समय à¤à¤¨à¤à¥ पास मà¥à¤®à¥à¤à¤à¤® हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7e5ce-15670080921347-800.jpg 1920w)
इस समय ब्रॉन के पास मोमेंटम है और अगर वो इस समय हार जाते हैं तो ये उनके किरदार को नुकसान पहुँचाएगा। ये बेहतर होगा कि वो इस समय जीत जाएं। इनमें अगला गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर बनने की क्षमता है। ये अपने काम से धमाल मचा सकते हैं।
#3 नहीं जीतेंगे - मंडे नाइट रॉलिंस इस समय सभी सबको पसंद
![बरà¥à¤¨ à¤à¤ डाà¤à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5d359-15670081262280-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस ने पिछले महीने ही टाइटल जीता है और अगर वो उसे इतनी जल्दी हार जाएंगे तो उससे उनके किरदार को नुकसान होगा। इस समय भी वो फैंस के बीच लोकप्रिय हैं और अगर ये हार जाते हैं तो उससे इनके किरदार और पुश को नुकसान होगा। ये देखना होगा कि क्या कंपनी ऐसा करेगी?
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 जीतेंगे - हैरान करने वाला फैक्टर
![à¤à¥à¤¤à¤¨à¥ सॠहà¥à¤°à¤¾à¤¨ हà¥à¤à¤à¥ सभà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/dff89-15670082629376-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अगर सैथ रॉलिंस को हरा दिया तो उससे सभी हैरान हो जाएंगे। ये बात हैरान करने वाली तो है लेकिन फैंस को इसकी वजह से रॉ का भी इंतजार रहेगा। हैरान कर देने वाले पलों ने ही कंपनी और उसके कंटेंट को आज भी इतना लोकप्रिय बना रखा है। अब ये देखना होगा कि क्या इसको वजह बनाकर विंस ब्रॉन को जीत दिलवाएंगे।
ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर डेनियल ब्रायन ने ही रोमन रेंस पर जानलेवा हमला किया था
#1 नहीं जीतेंगे - सैथ रॉलिंस बनाम एजे स्टाइल्स
![यॠà¤à¤ डà¥à¤°à¥à¤® मà¥à¤ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/28258-15670083142707-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच पहले भी मनी इन द बैंक में मैच हो चुका है। उस दौरान स्टाइल्स को चोट लग गई थी लेकिन अब वो एकदम फिट हैं। इस समय वो रॉ में सबसे बड़े हील हैं और अगर वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस से लड़ेंगे तो उससे सबको फायदा ही होगा। वैसे भी ऐसा लग रहा है कि कंपनी स्ट्रोमैन के जरिए स्टाइल्स को यूनिवर्सल चैंपियनशिप वाली कहानी का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है।