मौजूदा समय में द फीन्ड रेसलिंग का सबसे लोकप्रिय किरदार है। इसकी एक बड़ी वजह है ब्रे वायट का काम जिसकी शुरुआत से ही क्रिटिक्स भी उसे काफी पसंद कर रहे हैं। रेसलमेनिया 35 के बाद शुरू हुए प्रोमोज़ ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है क्योंकि हर गुज़रते हफ्ते के साथ ब्रे का एक नया किरदार नजर आ रहा है। उनके कैरेक्टर का एक पहलू है एक शो का होस्ट, जिसमें कटपुतलियां उनके साथ होती हैं तो वहीं दूसरा है द फीन्ड, जो इससे एकदम उलट है।
ये भी पढ़ें: AEW को लगा बहुत बड़ा झटका, डीन एम्ब्रोज़ रेसलिंग रिंग से हुए बाहर
इस समय की खबरों के मुताबिक, हैल इन ए सैल में ब्रे का मुकाबला सैथ रॉलिंस या ब्रॉन स्ट्रोमैन से हो सकता है। अगर देखा जाए तो इससे ब्रे को नुकसान होगा और हम उसके बारे में बताने वाले हैं:
#5 ये काफी जल्दी होगा
![यॠà¤à¤²à¥à¤¦à¤¬à¤¾à¤à¤¼à¥ नà¥à¤à¤¸à¤¾à¤¨à¤¦à¥à¤¹ हॠसà¤à¤¤à¥ हॠ?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/79ec8-15670040487818-800.jpg 1920w)
द फीन्ड का किरदार काफी जबरदस्त है। इस किरदार में एक तरफ है वो रूप, जिसमें ब्रे एक मजाकिया अंदाज में आते हैं, तो वहीं दूसरे में वो द फीन्ड के रूप में दिखाई देते हैं। इनके किरदार को अभी पूरी तरह से फैंस समझ नहीं सके हैं। अगर ऐसे में उन्हें चैंपियनशिप वाली कहानी का हिस्सा बना देंगे तो फीन्ड का किरदार खराब हो जाएगा। अभी कोई ये भी नहीं बता सकता है कि इस नए रूप में उनके साथ के किरदार कौन हैं और वो कैसे इनकी कहानियों का हिस्सा बनेंगे।
ये बेहतर होगा कि कंपनी उनको लेकर जल्दबाजी ना करे क्योंकि उससे ब्रे के कैरेक्टर को नुकसान होगा और ये अच्छी बात नहीं है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 ये ब्रे वायट के किरदार के लिए सही नहीं है
ब्रे वायट ने अपने ट्वीट्स के माध्यम से हर उस रेसलर से माफ़ी मांगी है, जिस पर उन्होंने पहले अटैक किया है। ऐसे में जो सही रास्ता दिखाई देता है वो ये कि ना सिर्फ ये लैजेंड्स पर वार करें, बल्कि अपने विरोधियों को भी चित्त कर दें। इसकी वजह से इनके किरदार को काफी अच्छा पुश मिलेगा और अगर तब ये चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे तो हर कोई इनकी बात पर ध्यान देगा। इस समय ऐसा करना वायट के किरदार के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस पर 2 बार जानलेवा हमला करने वाले इंसान का हुआ खुलासा, खुद रेंस भी हो गए हैरान
#3 ये एक बड़े शो में होना चाहिए
![à¤à¥à¤¯à¤¾ à¤à¤¸à¤¸à¥ à¤à¥à¤ फायदा हà¥?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9699d-15670044827779-800.jpg 1920w)
यूनिवर्सल चैंपियनशिप की इस लड़ाई को हैल इन ए सैल में करने की कोशिश कंपनी कर रही है। अगर इस शो के इतिहास को देखा जाए तो ये सही है। उसी जगह अगर ब्रे आकर सर्वाइवर सीरीज, रॉयल रंबल या फिर रेसलमेनिया में ऐसा करते हैं तो उससे ना सिर्फ कहानी को फायदा होगा, बल्कि इनके किरदार को भी ये एक अच्छा मोमेंटम प्रदान करेगा।
#2 हारने से उनके मोमेंटम को नुकसान होगा
फीन्ड का किरदार काफी जबरदस्त है। ऐसे में अगर वो हैल इन ए सैल में मैच जीत भी जाते हैं तो वो उस जीत को ज्यादा से ज्यादा रेसलमेनिया तक ही ले जा सकेंगे। इससे उनके किरदार को नुकसान है क्योंकि वो इस समय कंपनी के सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक हैं।
वहीं अगर वो इस टाइटल को एक बड़े शो में जीतते हैं और फिर एक लंबे समय तक चैंपियन रहते हैं तो ये उनके किरदार को फायदा पहुँचाएगा। इस दौरान अगर उनके कैरेक्टर को बेहतर करने में समय लगाया जाए तो अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें: WWE King of the Ring 2019 को जीतने वाले 4 अच्छे और 4 बुरे विकल्प
#1 द फीन्ड को किसी टाइटल की जरूरत नहीं
![फà¥à¤¨à¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/847c9-15669464306818-800.jpg 1920w)
फीन्ड की एंट्री समरस्लैम का सबसे ज़रूरी और अच्छा सैगमेंट था। उनके किरदार में वो हुनर है कि वो बाद में भी चैंपियन बन सकते हैं। इस किरदार की मदद से वो सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन को फायदा पहुँचा सकते हैं। ये बेहतर होगा कि उन्हें चैंपियन बनाया जाए, पर शायद ये समय सही नहीं होगा।