रेसलिंग जगत में डब्लू डब्लू ई (WWE) में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस कंपनी में काम करने वाले सुपरस्टार्स के पास काफी ज्यादा पैसा होता है क्योंकि उन्हें WWE में काम करने के लिए बहुत पैसा मिलता है। इसके अलावा WWE सुपरस्टार्स कुछ दूसरे काम भी करते हैं।
हर एक फैन को WWE सुपरस्टार्स की कमाई (नेट वर्थ) के बारे में जाने में रुचि रहती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE के 25 सबसे अमीर सुपरस्टार्स के बारे में।
#25 निकी बेला
निकी और उनकी बहन ब्री ने WWE से रिटायरमेंट ले ली है। निकी ने WWE में लंबे समय तक काम किया है। WWE के अलावा उनके और भी कुछ बिजनेस है। निकी की नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर्स की है।
#24 ट्रिश स्ट्रेटस
ट्रिश ने WWE में काफी नाम कमाया है। वह 9 बार विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी है। WWE से जाने के बाद वह वर्ल्ड नेचुरल स्पोर्ट्स एसोसिएशन में काम कर चुकी है। स्ट्रेटस की नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर्स की है।
#23 एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स लंबे समय से प्रो-रेसलिंग का हिस्सा रहे हैं।उन्होंने 2016 में WWE में डेब्यू किया था। WWE से उन्हें काफी बड़ा ऑफर मिला था। खैर, स्टाइल्स की कुल नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर्स की है।
#22 वेड बैरट
वेड बैरट का नाम इस सूची में चौंकाने वाला है लेकिन उन्होंने WWE में आने के लिए काफी मेहनत की है। वह WWE Next का पहला सीजन जीते थे। बैरट की नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर्स की है।
#21 ब्रेट हार्ट
ब्रेट WWE के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक है। WWE के द्वारा इस कनेडियन सुपरस्टार ने काफी नाम कमाया है। वह WWE के अलावा WCW और TNA में भी काम कर चुके हैं। उनकी नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर्स की है।
ये भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं