ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। ड्रू ने हाल ही में WWE टाइटल पर कब्जा किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। ड्रू के करियर की शुरुआत सालों पहले हुई थी जहां वो एक मिड-कार्ड स्टार थे लेकिन 2014 में WWE ने कई सारे स्टार्स को निकाला।
इसमें ड्रू का नाम भी शामिल था। ड्रू ने बाद में इंडिपेंडेंट सिन पर काम किया और कई सारे अच्छे मैच दिया। उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया और इससे उन्हें फायदा मिला। उन्होंने इंडिपेंडेंट सिन पर कई सारी चैंपियनशिप जीती और बड़ा नाम बनाया।
ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया
उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए विंस ने उन्हें फिर WWE में बुलाया और इस बार वो जबरदस्त काम कर पाए। ड्रू ने अपने WWE करियर में कई सारी जीत दर्ज की है लेकिन कुछ ऐसी जीत भी रही है जिनसे उनका कद बढ़ा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं वर्तमान WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के WWE करियर की 3 सबसे बड़ी जीत के बारे में।
3- WWE के ब्रांड FCW का चैंपियन बनना
ड्रू मैकइंटायर की इस जीत के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। दरअसल, NXT के आने से पहले FCW असल में WWE का डेवलपमेंट ब्रांड था। ड्रू मैकइंटायर ने यहां की टॉप टाइटल जीतने की पूरी कोशिश की।
2009 में उन्होंने एरिक एस्कोबार को हराकर ब्रांड की सबसे बड़ी टाइटल जीत ली। यहां से WWE को अंदाजा हो गया था कि ड्रू का WWE में भविष्य बढ़िया रहेगा। अगर वो टाइटल नहीं जीत पाते तो शायद आज वो इतने प्रसिद्ध नहीं होते।
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें कभी विलन नहीं बनना चाहिए