द शील्ड को WWE की सबसे खतरनाक फैक्शन माना जा सकता है। 2012 के सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में उन्होंने शानदार डेब्यू किया था और इसके बाद वो अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने में सफल रहे। काफी कम समय में उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही वो कई बड़े ग्रुप्स को हराने में सफल रहे।
साथ ही उन्होंने जॉन सीना, सीएम पंक, अंडरटेकर, केन और अन्य बड़े स्टार्स को भी धूल चटाई। शील्ड में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ शामिल थे और वो अकेले ही कई सारे दिग्गजों पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने लगभग 2 सालों तक साथ काम किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपने साथियों को धोखा दे दिया और वो अलग हो गए।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अजीबोगरीब कपड़े पहनकर हैरान किया
हर कोई इस फैक्शन को काफी पसंद करता था। WWE इतिहास में इस ग्रुप को हमेशा ही ऊपर रखा जाएगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से द शील्ड को WWE के इतिहास का सबसे अच्छा ग्रुप माना जा सकता है।
3- WWE में द शील्ड के पास बढ़िया कैरेक्टर और थीम सॉन्ग था
द शील्ड की सफलता का मुख्य कारण उनका कैरेक्टर और लुक था। तीनों सुपरस्टार्स ने हील के रूप में अपना डेब्यू किया था और उनके कपड़े पूरी तरह गिमिक को दिखा रहे थे। इसके साथ ही द शील्ड का थीम सॉन्ग भी काफी ज्यादा शानदार था और इसकी अन्य फैक्शन से तुलना की जाए तो ये काफी अच्छा था।
WWE ने अच्छे प्लान्स से फैक्शन की शुरुआत की थी। इन कारणों से आते ही उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा और इसके बाद सालों तक लोग इस ग्रुप के फैन बने रहे।
ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन है