ब्रॉक लैसनर डब्लू डब्लू ई (WWE) के सबसे खतरनाक सुपरस्टार माने जाते हैं। WWE में डेब्यू के बाद से ही उन्हें अच्छा पुश मिला और उन्होंने बहुत जल्दी वर्ल्ड टाइटल जीत लिया। प्रोफेशनल रेसलिंग के अलावा द बीस्ट ने UFC में भी काफी ज्यादा नाम कमाया।
WWE में वापसी के बाद से ही लैसनर को एक मॉन्स्टर की तरह दिखाया गया है। इसके अलावा उन्होंने अंडरटेकर, ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों को पराजित किया है। वह वापसी के बाद से रॉ का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। ब्रॉक के पास अच्छी बॉडी, इन-रिंग स्किल्स और ताकत के अलावा पॉल हेमन के रूप में अच्छा मैनेजर भी हैं।
ब्रॉक रॉ के टॉप स्टार्स में से एक रहे हैं लेकिन खबरों के अनुसार, वह जल्द ही स्मैकडाउन में कदम रख सकते हैं। दरअसल, अगले महीने से स्मैकडाउन का शो फॉक्स नेटवर्क पर आना शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मैकडाउन के लिए WWE को रॉ के बराबर पैसे मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- 6 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना कभी भी नहीं हरा पाए
इसके चलते हमें कई सारे बड़े सुपरस्टार्स स्मैकडाउन ब्रांड पर जाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इन सारी चीज़ों को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों की जिसके चलते ब्रॉक लैसनर को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया जा सकता है।
#3 दोनों ब्रांड्स के मेन इवेंट सिन में मदद हो सकती है
![पà¥à¤°à¥à¤µ यà¥à¤¨à¤¿à¤µà¤°à¥à¤¸à¤² à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5182f-15684312423353-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर जिस भी जगह जाते हैं वहां हमेशा ही फायदा होता है। द बीस्ट के रॉ पर आने से रेटिंग्स में भी बड़ा उछाल आता है। 2019 में WWE की व्यूअरशिप काफी ज्यादा खराब रही है, खासकर स्मैकडाउन की।
अगर द बीस्ट स्मैकडाउन में जाते हैं तो कंपनी और फॉक्स नेटवर्क को काफी ज्यादा फायदा होगा। बाद में वह रॉ में जाकर रॉ की रेटिंग्स में भी मदद कर सकते हैं। वह फ्री-एजेंट बनकर दोनों ब्रांड्स का फायदा करवा सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 स्मैकडाउन में ब्रॉक के लिए स्टोरीलाइन तैयार है
![बà¥à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77adb-15684309688107-800.jpg 1920w)
रॉ की तरह ही ब्रॉक लैसनर के पास स्मैकडाउन में कई सारे मौके हैं। अगर ब्रॉक स्मैकडाउन में आते हैं तो रैंडी ऑर्टन 2016 के समरस्लैम का बदला द बीस्ट से ले सकते हैं। फैंस इस दुश्मनी के फिर से शुरू होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
इसके अलावा WWE के पास एलिस्टर ब्लैक, फिन बैलर, डेनियल ब्रायन, बडी मर्फ़ी और अली जैसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स मौजूद जिन्हें द बीस्ट अच्छी स्टोरीलाइन द सकते हैं। साथ ही वह स्मैकडाउन में आकर सीधा WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी किंग्सटन को चैलेंज कर सकते हैं।
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच कई बार मुकाबला हो चुका है लेकिन दोनों को एक रिंग में देखना काफी ज्यादा रोचक रहता है। कुल मिलाकर WWE के पास पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के लिए स्मैकडाउन में कई सारी स्टोरीलाइन मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- विमेंस सुपरस्टार्स जो द फीन्ड का साथ देने के लिए सिस्टर एबीगेल का किरदार निभा सकती है
#1 लैसनर स्मैकडाउन ब्रांड का फेस बन सकते हैं
![द बà¥à¤¸à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b9e6c-15684308833351-800.jpg 1920w)
जॉन सीना कई सालों तक WWE का फेस बनकर रहे हैं। उनके जाने के बाद रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने यह काम काफी अच्छे से निभाया था। 2016 के ड्राफ्ट के बाद रोमन रेंस रॉ का फेस और एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन एक फेस बन गए थे।
फिलहाल, सैथ रॉलिंस रॉ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वहीं कोफी किंग्सटन स्मैकडाउन का। WWE को स्मैकडाउन की नई शुरुआत के लिए एक नया सुपरस्टार चाहिए जो कंपनी को शुरुआत से ही फायदा करवा सके। द बीस्ट यह काम आसानी से कर सकते हैं।
इसके पहले भी वह कंपनी का प्रमुख चेहरा बनकर रहे हैं। ब्रॉक ने UFC से रिटायरमेंट ले ली है और इस वजह से वह निरंतर शोज़ का हिस्सा बन सकते हैं। WWE के पास द बीस्ट के रूप में एक अच्छा विकल्प है।
ये भी पढ़ें:- 5 हील और फेस टर्न जो हमें Clash Of Champions पीपीवी में देखने को मिल सकते हैं