WWE फैंस द्वारा सैथ रॉलिंस को धीरे-धीरे कम पसंद किए जाने के 3 बड़े कारण

प्रोमो कट के दौरान सैथ रॉलिंस
प्रोमो कट के दौरान सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस वर्तमान में डब्लू डब्लू ई (WWE) के अन्दर मौजूद सबसे काबिल रेसलर में से एक हैं। वह पिछले कुछ साल से WWE में बहुत अच्छा काम कर रहे है। रिंग में यूनिक मूव स्किल और साथ ही उनके सभी मैच बहुत दिलचस्प और रोमांचक होते है। इस वजह से फैंस उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते है। हम कभी भी उनके मैच के अंदर अंदाजा नहीं लगा सकते है कि वह मैच के अंत को किस प्रकार बदल देंगे।

Ad

हम सभी को इस बात ध्यान रखना चाहिए कि WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है। यहां सफल होने के लिए रिंग स्किल के साथ ही एक जबरदस्त कैरेक्टर का होना जरुरी है ताकि वह दर्शक के साथ आसानी से जुड़़ सके। सैथ रॉलिंस ने अपने हील टर्न के दौरान टीवी पर बहुत बढ़िया काम किया था। लेकिन उनका बेबीफेस टर्न उतना दमदार नहीं है।

रोमन रेंस कुछ महीनों पहले जब स्मैकडाउन का हिस्सा बने थे तो यह बात सभी फैंस को पता चल चुकी थी कि आने वाले समय में रॉ के सबसे बड़े बेबीफेस सैथ रॉलिंस होंगे। उनका बेबीफेस टर्न और रिंग में बार-बार एक ही तरह के प्रोमो कट करने की तकनीक से उनके फैंस बहुत गिरावट आई है।

इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे की किस वजह से अब फैंस द आर्किटेक्ट को पहले जितना पसंद नहीं करते है।

# अपने कैरेक्टर ढूंढने में संघर्ष कर रहे हैं

रेसलिंग की दुनिया में अगर आप बहुत आगे तक जाना चाहते हो तो आपके पास रिंग स्किल के साथ ही एक जबरदस्त और यूनिक कैरेक्टर का होना जरुरी है। ताकि फैंस आपको पसंद और सपोर्ट कर सके। अपने कैरेक्टर की वजह से ही द अंडरटेकर, स्टीव ऑस्टिन और शॉन माइकल्स जैसे अन्य बड़े रेसलर अपने करियर के दौरान इतने सफल हो सके।

यह भी पढ़े: WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर की 12 अनदेखी तस्वीरें, देखकर आप भी चौंक जाएंगे

सैथ रॉलिंस का करियर 2014 से 2016 के दौरान बहुत अच्छा चला था। इस दौरान उन्होंने हील का किरदार पूरी ईमानदारी से निभाया था। लेकिन 2016 के अंत तक द अथॉरिटी ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्होंने फेस टर्न ले लिया। शुरुआत में यह फैसला फैंस को बहुत अच्छा लगा लेकिन जल्द ही सैथ का यह फेस टर्न फैंस को बोर करने लगा। फेस टर्न के दौरान उन्होंने एम्ब्रोज के रीयूनियन की और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा भी बने। इन सब वजह से उन्होंने अपने वास्तविक कैरेक्टर को खो दिया।

WWE के रॉ ब्रांड पर उनके प्रोमो अब पुराने हो चले है। और उन्हें फिर से WWE फैंस के साथ जुड़ने के लिए अपने प्रोमो में कुछ यूनिक करने की जरूरत है।

youtube-cover
Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं

# बिना सोच-समझकर बुकिंग करना

बैकी के साथ पूर्व चैंपियन

WWE के सभी फैंस की अधिकतर नजर मेन रोस्टर के टॉप रेसलर पर होती है। इसलिए WWE को उनके मैच और स्टोरीलाइन को सावधानीपूर्वक तय करना चाहिए। ताकि रेसलिंग फैंस रेसलर के बीच की स्टोरीलाइन के साथ जुड़़ सके। रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को रेसलमेनिया 35 में हराकर चैंपियन बने और बाद में उन्होंने एजे स्टाइल्स के साथ मैच में फाइट की और यह सब मैच फैंस को बहुत पसंद आए।

यह भी पढ़े: रिटायर होने से पहले जॉन सीना के लिए 4 ड्रीम मैच

WWE ने इसके बाद उन्हें बैरन कॉर्बिन के साथ स्टोरीलाइन में डाल दिया। यह दोनों रेसलर एक-दूसरे के साथ 2 महीने से स्टोरीलाइन में थे। इन दोनों के बीच हुए मैच भी बढ़िया थे लेकिन WWE फैंस इन दोनों की स्टोरीलाइन के साथ नहीं जुड़ पा रहे थे। इन दोनों के मैच की स्टोरीलाइन फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आ रही थी।

इस वजह से WWE ने उनके रियल लाइफ गर्लफ्रेंड बैकी लिंच को उनके साथ जोड़ दिया। इन दोनों रेसलर की जोड़ी का WWE फैंस के सामने इतने जल्दी लाना कंपनी की बड़ी गलती थी। और अच्छे मैच बुक नहीं करने की वजह से WWE फैंस की रॉलिंस में दिलचस्पी कम हो गई।

youtube-cover
Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# हाल की में ट्विटर विवाद और इंटरव्यू में दिए गए स्टेटमेंट

ट्रिपल H के साथ द आर्किटेक्ट

द आर्किटेक्ट सैथ रॉलिंस ने हाल ही WWE के बारे में ऐसे ट्वीट किए, जिसने WWE फैंस को चौंका दिया है क्योंकि रॉलिंस ने स्टॉम्पिंग ग्राउंड पीपीवी के बाद से ही वह अपने ट्वीट के द्वारा WWE की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कई बार WWE के द्वारा तय किए जा रहे मैच कार्ड की तारीफ की है। जो इस बात का इशारा है की WWE ने उनके डेब्यू के बाद से ही उनके साथ अच्छा व्यवहार किया है।

यह भी पढ़े: WWE SummerSlam में होगा केविन ओवेंस बनाम शेन मैकमैहन का मैच

सैथ रॉलिंस जब भी WWE के टीवी शो पर नहीं होते है तो वह ''कॉर्पोरेट'' कैरेक्टर के साथ WWE की तारीफ करते है। इस वजह से उनके फैंस उनके कैरेक्टर को सही से समझ नहीं पा रहे है। इसके साथ ही उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह अपने दोस्त एम्ब्रोज और AEW पर तंज कसने से पीछे नहीं रहते है।

Ad

सैथ रॉलिंस WWE के सबसे काबिल रेसलर में से एक है। इसलिए WWE को उन्हें जल्द ही बेबीफेस से निकाल उनके कैरेक्टर पर काम करने की आवश्यकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications