अंडरटेकर पिछले 3 दशकों से प्रो रेसलिंग से जुड़े रहकर लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। इस दौरान वो शॉन माइकल्स, बतिस्ता, ट्रिपल एच, ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ रिंग साझा कर चुके हैं। ये स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वो लगभग हर दौर के बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
अब पिछले कई सालों से अंडरटेकर के संन्यास की खबरें बनती आ रही हैं क्योंकि उनकी उम्र कई साल पहले 50 के भी पार जा चुकी है। 55 साल की उम्र में भी वो लगातार रिंग में उतरते नजर आ रहे हैं।
अपने करियर में द डेड मैन कई महान रेसलर्स का सामना कर चुके हैं लेकिन अभी भी ऐसे कुछ नाम हैं जिनसे फैंस उनका मैच होते देखना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिनसे रिटायर होने से पहले अंडरटेकर का मैच जरूर होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया के कुछ ऐसे रिकॉर्ड जो हमेशा अंडरटेकर के ही नाम रहेंगे
# ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन अपने करियर में ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, बिग शो और सैथ रॉलिंस जैसे टॉप सुपरस्टार्स के साथ रिंग साझा कर चुके हैं। वहीं अंडरटेकर खुद प्रो रेसलिंग के इतिहास के सबसे महान इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक रहे हैं।
हालांकि रेसलमेनिया 33 से पहले एक रॉ एपिसोड में इनका आमना-सामना हुआ लेकिन इनके बीच दुश्मनी कभी शुरू ही नहीं हो पाई। खास बात ये है कि स्ट्रोमैन खुद भी द डेड मैन के साथ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
वैसे भी द मॉन्स्टर अमंग मेन के साथ ऐसा कई बार हो चुका है जब उन्हें बड़ा पुश मिलते-मिलते रह गया हो। इसलिए अंडरटेकर के साथ एक मैच से ही उनका करियर एक नया रूप ले सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# ड्रू मैकइंटायर
![अंडरटेकर और मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b0b6f-15856678542009-800.jpg 1920w)
साल 2020 ड्रू मैकइंटायर के लिए कुछ दिलचस्प चीजें साथ लेकर आया है। पहले रॉयल रंबल मैच में जीत दर्ज की और अब रेसलमेनिया 36 में वो WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चैलेंज करने वाले हैं।
मैकइंटायर और अंडरटेकर का सामना पिछले साल एक टैग टीम मैच में हुआ था लेकिन द स्कॉटिश साइकोपैथ के पुश को सफल बनाने के लिए उन्हें द डेड मैन के साथ सिंगल्स फ्यूड की जरूरत है। वहीं मैकइंटायर का ये बचपन का सपना है कि वो अंडरटेकर के साथ रिंग साझा करें।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े धोखे जो रेसलमेनिया 36 में देखने को मिल सकते हैं
# द फीन्ड
![द फीन्ड](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8342b-15856689242433-800.jpg 1920w)
द फीन्ड इस समय WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं। वो केन, जैरी लॉलर और कर्ट एंगल जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को अपना शिकार बना चुके हैं और अब रेसलमेनिया 36 में इस लिस्ट में जॉन सीना का नाम भी जुड़ने वाला है।
रेसलमेनिया 31 में ब्रे वायट और अंडरटेकर का मैच हो चुका है लेकिन अब वायट अपने करियर के चरम पर हैं। द फीन्ड के कैरेक्टर को इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज करवाने का WWE के पास ये एक बेहतरीन मौका है।