द शील्ड WWE के सबसे बड़े ग्रुप्स में से एक रहा है। WWE ने 2012 में इस फैक्शन को मेन रोस्टर पर बुलाया था और जल्द ही वो बतौर टैग टीम बढ़िया काम करने में सफल रहे। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी अनडिफिटेड स्ट्रीक भी बनाई और लंबे समय तक इसे तोड़ना मुश्किल हो गया था। द शील्ड के तीनों सदस्य कुछ सालों बाद अलग हो गए और यहां से WWE को 3 टॉप सिंगल्स स्टार मिले। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़, द शील्ड का हिस्सा रहे हैं और बाद में ये तीनों स्टार्स सिंगल्स स्टार के रूप में बढ़िया काम करने में सफल हुए।Seven years ago today, Roman Reigns, Seth Rollins and Dean Ambrose all made their WWE debuts with ‘The Shield.’What a trio. pic.twitter.com/ccrjXzl9cO— B/R Wrestling (@BRWrestling) November 18, 2019ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आईद शील्ड को WWE के इतिहास के कुछ बड़े फैक्शन्स में से एक माना जाता है लेकिन इस टीम के बारे में कुछ बातें है, जिनसे ज्यादा लोग परिचित नहीं होंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं द शील्ड से जुड़ी तीन बातों के बारे में, जिनके बारे में बहुत कम जानते होंगे। 3- पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस ग्रुप का हिस्सा नहीं रहने वाले थे@Brittin95 Kassius Ohno (The Shield) pic.twitter.com/zqtKW3AFqq— Morgan (@MorganTyler86) June 13, 2013रोमन रेंस इस समय WWE के मुख्य टॉप स्टार है। द बिग डॉग ने अपने WWE करियर की शुरुआत 2012 में द शील्ड के साथ की थी और यहीं से उनके WWE करियर की शुरुआत हुई थी। रेंस का द शील्ड के साथ सही तालमेल रहा है। इसके बावजूद काफी कम लोगों को पता होगा कि रोमन रेंस शुरुआत में इस फैक्शन का हिस्सा नहीं रहने वाले थे। सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ केशस ओहनो को जोड़ने का प्लान बनाया गया था लेकिन बाद में प्लान्स बदले और रोमन रेंस को शील्ड के तीसरे सदस्य के रूप में चुना गया। ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैं