कुछ महीनों पहले रेट्रीब्यूशन ने WWE में कदम रखा था और काफी ज्यादा धमाका किया था। इसके बाद वो लगातार सुपरस्टार्स और कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। रॉ के अंतिम एपिसोड में इस ग्रुप के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स सामने आए। उन्होंने अपना मास्क निकाला और इसके साथ ही रॉ के एपिसोड में उन्होंने टैग टीम मैच भी लड़ा।रेट्रीब्यूशन के 5 मुख्य सदस्य मिया यिम, मर्सिडीज मार्टिंज़, डोमिनिक डाइजाकोविच, डियो मैडिन और शेन थोर्न है। WWE का क्लैश ऑफ चैंपियंस काफी ज्यादा करीब है और ऐसे में वो जरूर ही क्लैश ऑफ चैंपियंस में नजर आ सकते हैं। वो यहां कुछ बड़ी चीज़ें कर सकते हैं।RETRIBUTION has challenged The Hurt Business for a match TONIGHT! #WWERAW pic.twitter.com/rw9yyYMLz2— Javier DraVen 👁 #JoinDarkOrder (@WrestlingCovers) September 22, 2020ये भी पढ़ें- WWE Clash of Champions प्रीव्यू: रोमन रेंस को अपने भाई से होगा बहुत बड़ा खतरा, अहम मुकाबले में फेमस सुपरस्टार मचाएगा बवाल?क्लैश ऑफ चैंपियंस का मैच कार्ड बढ़िया है लेकिन अगर WWE को इवेंट को यादगार बनाना है तो उन्हें पीपीवी में रेट्रीब्यूशन का उपयोग करना होगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़ी चीजों के बारे में जो रेट्रीब्यूशन क्लैश ऑफ चैंपियंस में कर सकती हैं।3- रेट्रीब्यूशन WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में MVP पर हमला करेंThe fight has been BROUGHT to #RETRIBUTION by The #HurtBusiness ahead of @CedricAlexander's showdown with @WWEApollo NEXT on #WWERaw! pic.twitter.com/eCQT6L9obB— WWE (@WWE) September 22, 2020रेट्रीब्यूशन रॉ में तबाही मचा रहा था और इस दौरान रॉ को बचाने की जिम्मेदार द हर्ट बिजनेस ने ली। उन्होंने एडम पियर्स को कहा था कि वो WWE को बचाएंगे। इसके बाद दोनों फैक्शन के बीच दुश्मनी देखने को मिली है। रॉ के अंतिम एपिसोड में दोनों के बीच टैग टीम मैच भी हुआ था लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला था।बॉबी लैश्ले और अपोलो क्रूज के बीच US चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। इस मैच में रेट्रीब्यूशन की इंटरफेरेंस हो सकती हैं और वो MVP पर हमला कर सकते हैं। इससे हर्ट बिजनेस और रेट्रीब्यूशन की दुश्मनी और ज्यादा खतरनाक हो जाएगी। साथ ही आने वाले पीपीवी के लिए एक बड़ा मैच भी टीज़ भी होते हुए नजर आ सकता है।ये भी पढ़ें- WWE Clash of Champions: 3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस और जे उसो के मैच में दखल दे सकते हैं