3 धमाकेदार चीज़ें जो रोमन रेंस को जून 2021 में WWE के अंदर करनी चाहिए

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। ये दिग्गज सुपरस्टार पिछले काफी महीनों से हर एक फैन का ध्यान खींचने में सफल रहा है। रोमन रेंस ने पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) 2020 में वापसी की थी। उन्होंने हील के रूप में रिटर्न किया था और इसके बाद वो यूनिवर्सल चैंपियन भी बन गए थे।

ये भी पढ़ें:- 3 फेमस कपल्स जो WWE में सालों तक साथ दिखाई दिए और 2 जिन्होंने कभी साथ काम नहीं किया

रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आ गए और इसके बाद पूर्व Royal Rumble विजेता का कद बढ़ गया। हील टर्न के बाद से ही लगातार रोमन रेंस शानदार स्टोरीलाइन दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ जबरदस्त मैच दिए हैं। हर महीने रेंस कुछ खास चीज़ें करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस जून के महीने में कर सकते हैं।

3- WWE Hell in a Cell में रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच मैच

रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच जरूर ही मैच देखने को मिलेगा। जिमी उसो लगातार रोमन रेंस को नजरअंदाज कर रहे हैं। वो रेंस का साथ नहीं दे रहे हैं और इसके चलते अब यूनिवर्सल चैंपियन उनसे बदला लेना चाहेंगे। रोमन रेंस और जे उसो ने एक जबरदस्त Hell in a Cell मैच दिया था।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा Hell in a Cell मैच लड़े हैं लेकिन उन्हें एक में भी जीत नहीं मिली

कुछ ऐसा ही काम रोमन रेंस और जिमी उसो भी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच तय हो सकता है। इस दौरान रोमन रेंस की जीत के चांस जरूर ज्यादा रहेंगे। जिमी उसो को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़कर फायदा मिल सकता है। Hell in a Cell का आयोजन जून में ही देखने को मिलेगा।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

2- जिमी उसो को अपने फैक्शन में जोड़ना

WWE
WWE

रोमन रेंस ने पहले जे उसो को भी अपने साथ आने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद ही जे उसो ने रोमन रेंस का साथ दिया था। इस समय जिमी उसो ने भी रोमन रेंस का साथ देने और उनके साथ आने के लिए इनकार कर दिया है। ऐसे में रोमन अपने भाई को साथ लाने के लिए नियम जोड़ सकते हैं।

नियम रह सकता है कि अगर रोमन रेंस की जीत होगी तो जिमी उसो को उनका साथ देना होगा। Hell in a Cell के बाद यूनिवर्सल चैंपियन अपने भाई जिमी उसो को साथ जोड़ सकते हैं। इसके बाद जे और जिमी मिलकर टैग टीम डिवीजन में धमाका कर सकते हैं। हर एक फैन ये चीज़ जून के महीने में देखना पसंद करेगा।

1- सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी की शुरुआत

WWE
WWE

रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच संभावित रूप से Hell in a Cell मैच देखने को मिलेगा। इस इवेंट के बाद उनकी दुश्मनी का अंत हो सकता है। ऐसे में रोमन रेंस को नए चैलेंजर की जरूरत रहेगी। सैथ रॉलिंस एक शानदार विकल्प माने जाएंगे। द शील्ड के पूर्व सदस्यों के बीच पहले ही मैच टीज़ हो चुका है।

इसके अलावा WrestleMania Backlash में भी सैथ रॉलिंस ने रोमन को चैलेंज करने के संकेत दिए थे। Hell in a Cell के बाद दोनों दिग्गजों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन की शुरुआत होनी चाहिए। WWE प्रशंसकों को रेंस और रॉलिंस के बीच दुश्मनी देखने में

रुचि रहेगी।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके फिनिशर पर किकआउट करना काफी ज्यादा मुश्किल है

Quick Links