3 WWE हील टर्न जो करियर बनाने में सफल रहे और 2 जिनके कारण नुकसान हुआ

WWE हील टर्न जो करियर बनाने में सफल रहे और जिनके कारण नुकसान हुआ
WWE हील टर्न जो करियर बनाने में सफल रहे और जिनके कारण नुकसान हुआ

WWE में हील एवं बेबीफेस किरदार ही रेसलिंग को आगे बढ़ाते हैं। इन दोनों किरदारों से ही ये निर्धारित होता है कि कोई रेसलर फैंस के द्वारा पसंद किया जाएगा या फिर उसे नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में WWE ने कई बार रेसलर्स को बेबीफेस एवं हील बनाया है पर कुछ के लिए ये बदलाव जहाँ लाभकारी रहा तो वहीं कुछ के लिए ये बेहद हानिकारक था।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के करियर का ऐतिहासिक मैच, द अंडरटेकर को 3 F5 देकर धराशाई करते हुए लगभग 75 हज़ार WWE फैंस का तोड़ा था दिल

ऐसे कई रेसलर्स हैं जिन्होंने अपने किरदार से फैंस एवं कंपनी दोनों को फायदा पहुंचाया जबकि कुछ अन्य के लिए ये बदलाव उतना कारगर नहीं रहा। आइए आपको बताते हैं उन हील किरदार वाले रेसलर्स के बारे में जिनके किरदार में हुआ बदलाव उनके लिए सफल रहा और वो भी जिन्हें करना सफल साबित नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 से पहले WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस के मजेदार सवालों का जवाब दिया

#5 अच्छा रहा: WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने जब WWE में एंट्री की थी तो सभी हैरान रह गए थे क्योंकि 2016 के Royal Rumble में इनकी एंट्री सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी। इन्होंने उसके बाद हर रेसलर के साथ लड़ाई की और इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि ये महज आठ महीने में WWE चैंपियन बन गए थे। इसके बाद इनकी लड़ाई डीन एम्ब्रोज एवं जेम्स एल्सवर्थ के साथ भी हुई जो काफी एंटरटेनिंग थी।

एजे स्टाइल्स ने खुद को लगातार साबित किया और फिर वो दौर भी आया जब ये इस योग्य बन गए कि इनके साथ टेकर ने एक लड़ाई की। ये एक बड़ी बात है कि टेकर आपके काम से प्रभावित हो जाएं और उनका आखिरी मैच आपके साथ हो। ये आपके किरदार और काम के बारे में काफी कुछ कहता है।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 से पहले WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस के मजेदार सवालों का जवाब दिया

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 नुकसान हुआ: शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा
शिंस्के नाकामुरा

एजे स्टाइल्स के साथ शिंस्के नाकामुरा ने भी WWE में एंट्री की थी पर इन्हें NXT में कुछ समय के बाद मेन रोस्टर में आने का मौका मिला था। ये WrestleMania 33 के बाद मेन रोस्टर में आए और ऐसा लगा जैसे इनका करियर आगे जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ क्योंकि ये स्टाइल्स के साथ अपने मैच के दौरान हील बन गए।

इस हील टर्न से इन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और ये अब एक ऐसे किरदार के तौर पर देखे जाते हैं जिसे कोई खास पुश नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि ये Fastlane में सैथ रॉलिंस के साथ एक मैच का हिस्सा थे जबकि WrestleMania में इनकी एंट्री नहीं देखी गई जो एक बड़ी बात है।

#3 अच्छा रहा: द रॉक

द रॉक
द रॉक

द रॉक एक ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने जब WWE में शुरुआत की तो उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। फैंस उनके किरदार और काम को लेकर खासे उत्साहित नहीं थे और उसका नतीजा ये हुआ कि द रॉक फैन फेवरिट की जगह उनके लिए सबसे खराब किरदार बन गए थे पर तभी एक बदलाव हुआ।

द रॉक ने आकर एक हील प्रोमो दिया और फैंस इनके मुरीद हो गए। विंस ने भी इन्हें माइक पर बोलने की आजादी दे दी और उसकी वजह से द रॉक कुछ भी बोल पा रहे थे। उनके प्रोमो इतने अच्छे होते थे कि फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे और उसकी वजह से द रॉक को आगे बढ़ने में आसानी हुई।

#2 नुकसान हुआ: डीन एम्ब्रोज

डीन एम्ब्रोज
डीन एम्ब्रोज

डीन एम्ब्रोज ने इस बात को कई बार माना है कि उनके WWE को छोड़ने के पीछे का एक अहम कारण था उनका हील किरदार जिसके पक्ष में वो कभी भी नहीं थे। उनके मुताबिक वो एक फेस के तौर पर अच्छा काम कर रहे थे पर WWE उन्हें एक हील बनाना चाहती थी जो कहीं से भी अच्छा कदम नहीं था।

डीन के मुताबिक उनका काम इतना अहम था कि वो अपने किरदार को पसंद करते थे पर जबसे उन्हें हील बनाया गया तबसे वो रिंग एवं एक्शन से दूर रहना पसंद करते थे। उन्होंने ये भी कहा कि इंजेक्शन लेने वाला सेगमेंट वो नहीं करना चाहते थे पर चूँकि विंस को वो सेगमेंट पसंद था इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा।

#1 अच्छा रहा: सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने जब द शील्ड के साथ डेब्यू किया था तो उन्हें काफी पसंद किया गया था और जब 2014 में उन्होंने अपने ग्रुप पर अटैक कर दिया था तो सभी हैरान रह गए थे। ये वो मूव थी जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी, पर सैथ के इस बदलाव से सबको फायदा हुआ और सभी आगे बढ़ने में कामयाब हुए।

सैथ आगे चलकर चैंपियन बने और वो पहले ऐसे रेसलर बन गए जिन्होंने WrestleMania में अपने Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन किया था। सैथ में हुनर है कि वो एक बड़े रेसलर बन सकें और वो अपने काम से इस बात को साबित कर रहे हैं। अब ये देखना होगा कि वो किस स्तर तक आगे जाते हैं।

Quick Links