3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो द शील्ड का हिस्सा बनने वाले थे

WWE
WWE

द शील्ड WWE की सबसे बड़ी फैक्शन रही हैं। उन्होंने 2012 के सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में अपना डेब्यू किया था और काफी कम समय में वो प्रसिद्ध हो गए थे। इस ग्रुप ने शुरुआत से ही अनडिफिटेड स्ट्रीक जारी रखी और उन्हें हरा पाना काफी ज्यादा मुश्किल था। द शील्ड में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ शामिल थे।

Ad

तीनों ही सुपरस्टार्स आगे जाकर जबरदस्त सिंगल्स स्टार बने। खैर, एक साथ रहते हुए वो काफी जल्द टैग टीम टाइटल्स हासिल करने में सफल हो गए और डीन एम्ब्रोज़ इस दौरान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए थे। इस फैक्शन में कोई भी अनुभवी सुपरस्टार नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की और WWE इतिहास की सबसे शानदार फैक्शन्स में अपना नाम दर्ज कराया।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्होंने अबतक WWE में एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है

द शील्ड में हमेशा ही तीन सुपरस्टार्स रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे सुपरस्टार्स के नाम सामने आए हैं जो द शील्ड का हिस्सा बनते-बनते रह गए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने लगभग द शील्ड जॉइन कर ली थी।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार कैसियस ओह्नो

Ad

द शील्ड की शुरुआत में रोमन रेंस को ग्रुप का हिस्सा बनाने का कोई प्लान नहीं था। दरअसल, WWE ने कैसियस ओह्नो को ग्रुप का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में रोमन रेंस को शील्ड में शामिल कर लिया गया। इसके बाद उनका करियर बदल गया क्योंकि वो शील्ड के साथ सफल रहे और फिर सिंगल्स स्टार के रूप में भी उन्होंने सबको प्रभावित किया।

अगर रोमन रेंस की जगह कैसियस ओह्नो होते तो शायद उन्हें WWE का टॉप फेस बनने का मौका मिलता। खैर, वो कुछ समय पहले तक NXT UK में काम कर रहे थे लेकिन फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। एक प्लान चेंज ने पूरी तरह उनके WWE करियर को बदल दिया।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों द शील्ड WWE इतिहास की सबसे अच्छी फैक्शन थी

2- बिग ई

Ad

बिग ई द शील्ड नहीं बल्कि WWE की दूसरी सफल फैक्शन न्यू डे का हिस्सा रहे हैं। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस ने क्रिस जैरिको के पोडकास्ट में बताया था कि शुरुआत में ग्रुप में 4 लोग रहने वाले थे।

इसमें बिग ई का नाम भी शामिल था। खैर, बाद में ऐसा नहीं हुआ और बिग ई को ग्रुप का हिस्सा नहीं बनाया गया। इसके बावजूद बिग ई अपना नाम न्यू डे फैक्शन में रहते हुए बनाने में सफल रहे। अभी वो सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्मैकडाउन का हिस्सा है।

1- सीएम पंक

Ad

सीएम पंक ने हमेशा कहा है कि द शील्ड को बनाने का आईडिया उनका था लेकिन WWE ने इसे चुराया। कोल्ट कबाना के पॉडकास्ट पर सीएम पंक ने बताया था कि उन्होंने WWE को आईडिया दिया था कि उनके साथ तीन सुपरस्टार्स रहेंगे और वो ग्रुप के लीडर होंगे।

इसके बावजूद WWE ने पंक के आईडिया को लिया और फैक्शन बनाई। खैर, उन्होंने सीएम पंक को इसमें नहीं जोड़ा और ये निराशाजनक चीज़ थी। अगर सीएम पंक भी द शील्ड के साथ होते तो जरूर ही फैक्शन और ज्यादा सफल होती।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन है

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications