द शील्ड WWE की सबसे बड़ी फैक्शन रही हैं। उन्होंने 2012 के सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में अपना डेब्यू किया था और काफी कम समय में वो प्रसिद्ध हो गए थे। इस ग्रुप ने शुरुआत से ही अनडिफिटेड स्ट्रीक जारी रखी और उन्हें हरा पाना काफी ज्यादा मुश्किल था। द शील्ड में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ शामिल थे।तीनों ही सुपरस्टार्स आगे जाकर जबरदस्त सिंगल्स स्टार बने। खैर, एक साथ रहते हुए वो काफी जल्द टैग टीम टाइटल्स हासिल करने में सफल हो गए और डीन एम्ब्रोज़ इस दौरान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए थे। इस फैक्शन में कोई भी अनुभवी सुपरस्टार नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की और WWE इतिहास की सबसे शानदार फैक्शन्स में अपना नाम दर्ज कराया।6 years ago today, this exciting confrontation between The Shield & The Wyatt Family happened on #RAW. pic.twitter.com/CH3INdP264— Eddie | fan (@_Rollins_Legacy) November 12, 2019ये भी पढ़ें:- 3 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्होंने अबतक WWE में एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है द शील्ड में हमेशा ही तीन सुपरस्टार्स रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे सुपरस्टार्स के नाम सामने आए हैं जो द शील्ड का हिस्सा बनते-बनते रह गए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने लगभग द शील्ड जॉइन कर ली थी।3- पूर्व WWE सुपरस्टार कैसियस ओह्नोWrestlers Who Were Almost Added to Certain Factions but Weren’t #3: Kassius Ohno- The Shield pic.twitter.com/griltfBCYo— Allan (@allan_cheapshot) July 10, 2017द शील्ड की शुरुआत में रोमन रेंस को ग्रुप का हिस्सा बनाने का कोई प्लान नहीं था। दरअसल, WWE ने कैसियस ओह्नो को ग्रुप का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में रोमन रेंस को शील्ड में शामिल कर लिया गया। इसके बाद उनका करियर बदल गया क्योंकि वो शील्ड के साथ सफल रहे और फिर सिंगल्स स्टार के रूप में भी उन्होंने सबको प्रभावित किया।अगर रोमन रेंस की जगह कैसियस ओह्नो होते तो शायद उन्हें WWE का टॉप फेस बनने का मौका मिलता। खैर, वो कुछ समय पहले तक NXT UK में काम कर रहे थे लेकिन फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। एक प्लान चेंज ने पूरी तरह उनके WWE करियर को बदल दिया।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों द शील्ड WWE इतिहास की सबसे अच्छी फैक्शन थी