एक प्रोफेशनल रेसलर का सपना होता है कि वह WWE जैसी बड़ी रेसलिंग कंपनी का हिस्सा बने। प्रोफेशनल रेसलिंग को लंबे समय से फॉलो कर रहे फैंस भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि एक रेसलर के लिए WWE सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है जहां वह रातों-रात स्टार बन सकते हैं और अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले फैसले जो WWE ने अभी तक इस साल लिए
बात करें अगर WWE की तो यहां कई ऐसे रेसलर्स आए जो रातों-रात स्टार बन गए और उसके बाद वह इसी कंपनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए, वहीं कई सुपरस्टार्स ऐसे थे जिन्होंने दूसरी कंपनी का रूख कर लिया। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन 4 वर्तमान सुपरस्टार्स के बारे में जो शायद कभी WWE छोड़कर नहीं जाएंगे।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये सुपरस्टार्स लंबे समय से कंपनी का हिस्सा हैं और उनके किसी दूसरी कंपनी में जाने की संभावना न के बराबर है। तो आइए एक नज़र उन 4 वर्तमान सुपरस्टार्स पर जो शायद कभी WWE छोड़कर नहीं जाएंगे।
4. शार्लेट फ्लेयर
WWE में जब विमेंस डिवीजन की बात होती है तो सबसे पहला नाम शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का आता है। कंपनी की सबसे चहेती विमेंस सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर WWE की सबसे मेहनती रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में लगभग सभी बड़े टाइटल अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में आकर बहुत बड़ी गलती की
कंपनी के सभी पीपीवी के मेन इवेंट का वह हिस्सा बनती हैं। इन सभी चीजों को देखने के बाद इस बात की संभावना काफी कम है कि शार्लेट फ्लेयर WWE छोड़कर किसी और दूसरी कंपनी का रूख करेंगी।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE में बर्बाद हो गया