WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पीपीवी एक-एक दिन कर पास आता जा रहा है, जिसके लिए अभी तक कुल 3 मुकाबलों की पुष्टि की जा चुकी है। रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को शार्लेट (Charlotte) के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।
वहीं स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की चैलेंजर बेली (Bayley) होंगी। WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) की चुनौती से पार पाना होगा। अभी तक कार्ड में शामिल ये एकमात्र मुकाबला है जो सैल के अंदर लड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने Hell in a Cell पीपीवी में हराया हुआ है
इस मैच में ये भी शर्त रखी गई है कि अगर मैकइंटायर को हार मिली तो वो लैश्ले के चैंपियन रहते WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े कारणों से आपको अवगत कराएंगे, जिनसे मैकइंटायर को इस मैच में हार मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell के 5 धमाकेदार मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे
ड्रू मैकइंटायर को काफी संख्या में WWE चैंपियनशिप मैच मिल चुके हैं
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/b7a94-16232149269647-800.jpg 1920w)
अगर आप ड्रू मैकइंटायर को लगातार फॉलो कर रहे हैं, तो आपने जरूर गौर किया होगा कि WrestleMania 36 की WWE चैंपियनशिप जीत के बाद अधिकांश समय पर वो इस स्टोरीलाइन का हिस्सा बने रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रैंडी ऑर्टन, गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़े। उनकी लैश्ले के खिलाफ फ्यूड भी कई महीनों से चली आ रही है।
साल 2021 की बात की जाए तो मैकइंटायर को कुल 6 WWE चैंपियनशिप मैच मिल चुके हैं और Hell in a Cell पीपीवी में इस साल सातवीं बार चैंपियन को चैलेंज कर रहे होंगे। ये भी बेहद खराब बात है कि लगातार चैंपियनशिप मैचों में हार से उनके कैरेक्टर को भी ठेस पहुंच रही है, इसलिए इस मैच में हार के बाद उन्हें इस स्टोरीलाइन से कुछ समय के लिए बाहर हो जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा Hell in a Cell मैच लड़े हैं
कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!
बॉबी लैश्ले को नए चैलेंजर्स देने के लिए
![ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/14e52-16232152972403-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले 1 मार्च, 2021 के Raw एपिसोड में नए WWE चैंपियन बने थे और पिछले 2 पीपीवी में लैश्ले को चैलेंज करने वाले सुपरस्टार्स में ड्रू मैकइंटायर शामिल रहे हैं। वहीं Hell in a Cell में लैश्ले को लगातार तीसरे पीपीवी में स्कॉटिश सुपरस्टार के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना होगा।
Raw में अन्य टॉप सुपरस्टार्स भी हैं जिन्हें चैंपियन बनने का मौका दिया जाना चाहिए। "द फीन्ड" ब्रे वायट, कीथ ली वापसी के इंतज़ार में हैं, वहीं रिडल को भी बड़े फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में तैयार किया जा रहा है। मैकइंटायर के रहते अन्य रेसलर्स को चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए इस मुकाबले में उनका हार जाना ही एक अच्छा फैसला होगा।
ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले की ड्रीम फ्यूड को बुक करने के लिए
![बॉबी लैश्ले vs ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d7576-16232156564531-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में हार के बाद से ही ऑन-स्क्रीन नजर नहीं आए हैं। आपको याद दिला दें कि पिछले साल उनके कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने की खबर सामने आने के बाद उनकी प्रोफाइल को WWE की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया था।
लेकिन हाल ही में उन्हें वेबसाइट पर Raw रोस्टर में शामिल किया गया है। उन्हें Raw रोस्टर में शामिल करने का एक ही अर्थ निकलता है कि WWE उनकी और बॉबी लैश्ले की ड्रीम फ्यूड को बुक करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल की स्टोरीलाइन शुरू करने के लिए
![जिंदर महल, वीर और शैंकी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/87309-16232160315171-800.jpg 1920w)
जिंदर महल ने अप्रैल 2020 में चोट से उबरने के बाद वापसी की थी, उस खबरें सामने आ रही थीं कि WWE दोनों रियल लाइफ फ्रेंड्स के बीच फ्यूड की शुरुआत कर सकती है। दुर्भाग्यवश महल को उसके एक महीने बाद ही दूसरी सर्जरी करानी पड़ी, जिसके कारण वो 9 महीनों तक रिंग से दूर रहे।
3 मई 2021 के Raw एपिसोड में उन्होंने वीर और शैंकी के साथ वापसी की थी। महल को अब एक अच्छी स्टोरीलाइन की जरूरत है, वहीं मैकइंटायर भी WWE चैंपियनशिप फ्यूड से बाहर होने की कगार पर हैं। स्कॉटिश सुपरस्टार की हार के बाद उनकी महल के साथ स्टोरीलाइन की आसानी से शुरुआत की जा सकती है। साथ ही इससे युवा स्टार्स शैंकी और वीर को भी बहुत फायदा होगा।