समरस्लैम अब कुछ दिनों दूर है और कंपनी ने बड़े पीपीवी के लिए कमर कस ली है। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने कई सारे बड़े मैच बुक किए है और हमें लगभग हर एक टाइटल डिफेंड होता हुआ दिखाई देने वाला है। 11 अगस्त को होने वाले इस शो को WWE यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगा।
WWE ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा काम किया है। सुपर शोडाउन की असफलता के बाद कंपनी के दो पीपीवी अच्छे गए हैं। स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स में कई सारे रीमैच होने के बाद भी फैंस को शो पसंद आया। इसके अलावा एक्सट्रीम रूल्स भी फैंस को अच्छा लगा था।
ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो ट्रिपल एच को पसंद है लेकिन विंस मैकमैहन को बिल्कुल नहीं
अब WWE अपने मूमेंटम को बिल्कुल भी नहीं तोड़ना चाहेगी और इस वजह से उन्हें समरस्लैम को भी शानदार बनाना होगा। मैच कार्ड को देखकर लग रहा है कि इवेंट अच्छा रहेगा लेकिन WWE को बड़े फैसले लेने होंगे इससे शो और भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं, 5 बड़े निर्णयों के बारे में जो WWE को समरस्लैम में लेना चाहिए।
#5 रोंडा राउजी की वापसी
![रà¥à¤à¤¡à¤¾ राà¤à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d5566-15649665103653-800.jpg 1920w)
WWE ने समरस्लैम में विमेंस डिवीज़न के 3 मैच बुक किए हैं। शार्लेट फ्लेयर और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच मैच होने वाला है। इसके अलावा बैकी लिंच समरस्लैम में नटालिया के खिलाफ अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाली है।
एम्बर मून स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए बेली को चैलेंज करेंगी। अगर हम चैंपियनशिप मैचों पर नजर डाले तो यहां बैकी के अलावा कोई भी टॉप सुपरस्टार नहीं है जिससे मैच यादगार बन सके।
अगर WWE समरस्लैम में रोंडा राउजी की वापसी कर देती है तो इससे विमेंस डिवीज़न की बहुत ज्यादा मदद होगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 WWE शेन मैकमैहन को जीत के लिए बुक करे।
![शà¥à¤¨ मà¥à¤à¤®à¥à¤¹à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b84f3-15649663115439-800.jpg 1920w)
शेन मैकमैहन और केविन ओवेंस के बीच समरस्लैम में मैच होने वाला है। अगर इस मैच में केविन की हार होती है तो वह WWE से चले जाएंगे। शेन मैकमैहन जीत हासिल करके आगे आने वाले समय में कोई चैंपियनशिप जीत सकते हैं और इसके चलते उन्हें ज्यादा हेट मिलेगी।
कुछ महीनों बाद केविन वापसी करके शेन के साथ चैंपियनशिप दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। यह चीज़ बहुत ज्यादा जबरदस्त हो सकती है, इससे केविन ओवेंस को वापसी के बाद जबरदस्त रिएक्शन मिलेगा और वह कंपनी के टॉप बेबीफेस बन जाएंगे।
#3 WWE को फिन बैलर की हार का फैसला लेना चाहिए
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c2458-15649662468059-800.jpg 1920w)
WWE ने लंबे समय बाद ब्रे वायट की रिंग में वापसी का प्लान बनाया है। वह अपने नए करैक्टर फीन्ड के साथ मैच में उतरने वाले हैं। अगर वह अपना पहला मैच हार जाते हैं तो यह काफी ज्यादा निराशाजनक बात रहेगी।
फिन बैलर की हार के निर्णय से आने वाले समय में फीन्ड और डीमन किंग के बीच मैच बुक किया जा सकता है। अगर फिन शुरुआत में ही जीत जाते हैं तो दुश्मनी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने गुस्से में अपने विरोधी को बुरी तरह से पीटा
#2 WWE रिकोशे को जीत के लिए बुक करे।
![रिà¤à¥à¤¶à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e1408-15649660846765-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स अब ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन के साथ टीम में है और फिलहाल तीनों के पास ही चैंपियनशिप है। वह अब ज्यादातर साथ दिखाई देने वाले हैं। इसके चलते यूएस टाइटल को उनसे अलग करने में ही फायदा होगा। ब्रॉक लैसनर अभी यूनिवर्सल चैंपियन है और वह बहुत कम रॉ पर आते हैं।
समरस्लैम में उनके जीतने के चांस काफी ज्यादा है। ऐसे में यूएस चैंपियनशिप रॉ का प्रमुख हिस्सा बन जाएगी और अगर वह टाइटल एक फैक्शन (OC के सदस्य) के पास रहती है तो शायद रॉ को नुकसान हो सकता है। इसलिए WWE को एजे स्टाइल्स से चैंपियनशिप वापस लेनी चाहिए।
#1 ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखना
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a2187-15649660334108-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर अभी WWE के यूनिवर्सल चैंपियन है और वह समरस्लैम में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच में उतरने वाले हैं। फैंस को रॉलिंस की टाइटल जीत पसंद आएगी लेकिन इससे ब्रॉक लैसनर के लिए WWE में कुछ भी नहीं बचेगा।
रॉलिंस के चैंपियन रहते WWE को ज्यादा व्यूअरशिप नहीं मिलती थी लेकिन ब्रॉक लैसनर के चैंपियन रहने से WWE को जबरदस्त फायदा होता है। इसके अलावा कंपनी को किसी नए सुपरस्टार को ब्रॉक के साथ दुश्मनी में डालना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस पर हुए हमले पर अपडेट सामने आया