WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने अपने जीवन में हासिल की 5 बहुत बड़ी उपलब्धियां

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

प्रो रेसलिंग इतिहास में जब भी सबसे प्रभावशाली लोगों का नाम लिया जाएगा, उनमें हमेशा विंस मैकमैहन का नाम जरूर शामिल होगा। विंस मैकमैहन का बिजनेस करियर बहुत सफल रहा है और WWE को उन्होंने करीब 4 दशक पहले अपने पिता से खरीदा था।

कोई नहीं जानता था कि WWE भविष्य में सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनने वाली है, इसका श्रेय विंस की कड़ी मेहनत को ही जाता है। इस आर्टिकल में हम विंस के लंबे सफर को याद करते हुए उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाले स्टार्स जो WWE में रोमन रेंस को हरा चुके हैं

WWE नेटवर्क

WWE नेटवर्क
WWE नेटवर्क

विंस मैकमैहन ने अपने शानदार करियर में कई बड़ी-बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनियों को खरीदा है। उन्होंने रेसलमेनिया 30 से कुछ समय पहले यानी साल 2014 में WWE नेटवर्क की शुरुआत की थी।

डिजिटल माध्यम के जरिए फैंस प्रो रेसलिंग के इतिहास के बारे में कई नई-नई जानकारी मिलती रहती हैं। इस समय लगभग पूरा विश्व डिजिटल मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, इसलिए WWE नेटवर्क का डिजिटल माध्यम से फैंस को जानकारी मुहैया कराने का विंस का ये फैसला सही साबित हुआ है।

अगर आप WWE को करीब से फॉलो करते आए हैं तो WWE नेटवर्क को आपको जरूर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो बाद में कमेंटेटर बन गए

एटीट्यूड एरा के बदलाव

एटीट्यूड एरा
एटीट्यूड एरा

90 के दशक में WWE का फैनबेस बहुत तेज रफ्तार से नीचे गिरता जा रहा था। कंपनी की अहमियत और ब्रांड वैल्यू लगातार कम होती जा रही थी। जब WCW में nWo का डेब्यू हुआ तो विंस को WWE में एक के बाद एक कई बदलाव करने पड़े।

ये बदलाव WCW से आगे निकलने के लिए बहुत जरूरी थे। विंस ने नई स्टोरीलाइंस तैयार करनी शुरू कर दी थीं, इसी समय एटीट्यूड एरा की शुरुआत हुई। इस दौर में द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए।

एटीट्यूड एरा के समय में जिस तरह की स्टोरीलाइंस रची जा रही थीं, उससे WWE की व्यूअरशिप एक बार फिर बढ़ने लगी थी। इसका नतीजा ये निकला कि कुछ साल बाद ही विंस ने WCW को खरीद लिया था।

ये भी पढ़ें: 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी में वापसी करना चाहते हैं

विंस मैकमैहन द्वारा WCW को खरीदने के साथ समाप्त हुआ मंडे नाइट वॉर

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

मंडे नाइट वॉर के समय में WCW और WWE की रेटिंग्स में लगातार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। एक ऐसा भी समय आया जब लगातार 80 हफ्तों तक WCW की व्यूअरशिप WWE से ज्यादा रही थी।

'Fingerpoke of Doom' की घटना ने भी दोनों कंपनियों के बीच काफी अंतर पैदा किया। यहां से WWE की व्यूअरशिप एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुकी थी और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसका नतीजा ये निकला कि मार्च 2001 में विंस ने WCW को खरीद मंडे नाइट वॉर को समाप्त किया था।

WWE की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग 100 करोड़ के पार

WWE के फॉलोअर्स 100 करोड़ के पार
WWE के फॉलोअर्स 100 करोड़ के पार

हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां सोशल मीडिया लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। विंस मैकमैहन की कंपनी ने काफी पहले अंदाजा लगा लिया था कि डिजिटल और सोशल मीडिया का दौर अब दूर नहीं है।

इसी का नतीजा है कि यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को मिलाकर WWE की फिलहाल फैन फॉलोइंग 100 करोड़ के पार जा चुकी है।

WWE रेसलमेनिया का सफल होना

WWE रेसलमेनिया की शुरुआत 1985 में हुई थी
WWE रेसलमेनिया की शुरुआत 1985 में हुई थी

रेसलमेनिया का पहला संस्करण 31 मार्च, 1985 को न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन(MSG) में आयोजित हुआ था। शो में WWE के अलावा WWE से बाहर के सेलिब्रिटी भी शामिल हुए, शो काफी सफल साबित हुआ और उसे अच्छा रिस्पांस भी मिला और भविष्य में इसका आयोजन प्रतिवर्ष होने लगा।

रेसलमेनिया इतना बड़ा इवेंट बन चुका था कि रेसलमेनिया वीकेंड में फैंस के अपने सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स से मिलने का अवसर भी दिया जाता था। इसके बाद WWE हॉल ऑफ फेम का आयोजन भी प्रतिवर्ष होने लगा जो अक्सर रेसलमेनिया से पिछली रात को आयोजित होता है।

हल्क होगन, द रॉक, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, शॉन माइकल्स, अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स का भी रेसलमेनिया को सफल बनाने में अहम योगदान रहा है। रेसलमेनिया 35 की ही बात कर लें तो उसका प्रसारण 50 अमेरिकी राज्यों के अलावा 60 अलग-अलग देशों में भी हुआ था।

विंस ने अपने करियर में बहुत बड़ी-बड़ी चीज हासिल की हैं और रेसलमेनिया का सफल होना भी उनमें से एक है।

Quick Links