5 बड़े बेबीफेस जिन्होंने WWE में अपने करियर की शुरुआत विलन के रूप में की थी

ब्रॉन स्ट्रोमैन और ड्रू मैकइंटायर
ब्रॉन स्ट्रोमैन और ड्रू मैकइंटायर

WWE के बहुत से सुपरस्टार्स मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके फैंस का सपोर्ट चाहते हैं। WWE के इतिहास में बहुत से सुपरस्टार्स ऐसे भी आएं हैं जिन्होंने हीरो और विलन दोनों का किरदार निभाया है,जैसे रोमन रेंस (Roman Reigns)। फैंस का सपोर्ट किसी भी सुपरस्टार के करियर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज़रुरी होता है। रोमन रेंस इस वक्त कंपनी का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन्होंने कई कामयाबी हासिल की है।

Ad

रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड के टॉप प्राइज के चैंपियंस भी हीरो का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआत WWE में विलन के रूप में की थी। ऐसे ही यह 5 सुपरस्टार्स है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत विलन के रूप में की थी लेकिन अभी वह WWE में हीरो का किरदार निभा रहे हैं-

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

5- WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस,सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़
रोमन रेंस,सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़

रोमन रेंस ने WWE में अपनी शुरुआत सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) और डीन एम्ब्रोज़ के साथ शील्ड मेंबर के रूप में की थी। शील्ड जल्द ही WWE के बहुत ही खतरनाक टीम बनकर सामने आई थी। रॉयल रंबल 2015 को जीतने के बाद वह WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे।

Ad

रोमन ने बहुत सी रेसलमेनिया के मेन इवेंट्स में भी हिस्सा लिया है। कंपनी ने रेंस को बहुत बार WWE का चेहरा बनाने की भी कोशिश की है।

4- WWE विमेंस सुपरस्टार लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन
लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन ने अपने करियर की शुरुआत रूबी रायट और साराह लोगन के साथ की थी। इन तीन सुपरस्टार्स ने स्मैकडाउन नवंबर 2017 में बैकी लिंच और नेओमी पर हमला किया था। उसके बाद से इन्होंने विलन का किरदार निभाया है।

Ad

पिछले साल की आखिरी रॉ में मॉर्गन ने अपनी वापसी लाना के पुराने लवर के रूप में की थी। जिसके बाद उन्होंने रुसेव के साथ मिलकर लाना और बॉबी लैश्ले के खिलाफ मुकाबला किया। इस स्टोरीलाइन की वजह से उनका किरदार विलन से बदलकर बेबीफेस हो गया है।

ये भी पढ़ें-5 बड़ी चीजें जिन्हें WWE में अंडरटेकर अपने नाम नहीं कर पाए

3- WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

केविन ओवेंस ने WWE में अपनी शुरुआत मई 2015 में की थी। उन्होंने WWE रॉ में जॉन सीना के ओपन चैलेंज का जवाब दिया था। अपने करियर की शुरुआत के कुछ समय बाद ही उन्होंने WWE यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल जीत लिया था जिसके कारण वह फैंस की नज़रों में विलन बन गए थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 ECW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में ज्यादा सफलता हासिल की

पिछले साल शेन मैकमैहन के साथ हुई स्टोरीलाइन में केविन ने हीरो का किरदार अपनाया और यह फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। हाल ही में उन्होंने रेसलमेनिया 36 में सैथ रॉलिंस को हराया है।

2- WWE के नए यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन

वायट फैमिली
वायट फैमिली

स्ट्रोमैन ने अपने करियर की शुरुआत वायट फैमिली के सदस्य के रूप में की थी। स्ट्रोमैन वायट फैमिली से अलग सुपरस्टार शेकअप 2016 के दौरान हुए थे। रोमन रेंस के खिलाफ स्टोरीलाइन में शामिल होने के बाद उन्हें हार का सामना तो करना पड़ा, लेकिन फैंस ने उनके प्रदर्शन को काफी पसंद किया। यही कारण था कि इस स्टोरीलाइन के बाद उनका किरदार अपने आप ही हीरो में बदल गया।

Ad

1- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

डॉल्फ ज़िगलर और ड्रू मैकइंटायर
डॉल्फ ज़िगलर और ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने दोबारा WWE में अपनी शुरुआत की और NXT में अच्छा काम करने के बाद उन्हें मेन रोस्टर में डाला गया। उन्होंने डॉल्फ ज़िगलर के साथ मिलकर रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीती। ड्रू मैकइंटायर जब रोमन रेंस के खिलाफ स्टोरीलाइन में थे तब भी विलन का किरदार ही निभा रहे थे।

Ad

2020 की शुरुआत में ही उन्होंने हीरो का किरदार अपनाया, जब उन्होंने रॉयल रंबल में ब्रॉक लैसनर को बाहर किया था। उसके बाद से फैंस उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं। मैकइंटायर ने रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications