WWE सुपरस्टार्स को अपना नाम बनाने के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग और मेहनत की जरूरत होती है। उन्हें अपने शरीर के साथ ही रेसलिंग स्किल्स और माइक स्किल्स पर भी काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। WWE सुपरस्टार्स धीरे-धीरे सुधार करते हैं और इसमें उन्हें कई साल लग जाते हैं।इस दौरान सुपरस्टार्स को उन लोगों के साथ भी काम करना पड़ता है, जिन्हें वो बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। कभी-कभी रेसलर्स के बीच आपस में बहस हो जाती है और वो एक-दूसरे को नापसंद करने लगते हैं। बहुत बार उनके असल जीवन के मतभेद WWE के बाहर चले जाते हैं।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जो बेली को स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैंइस दौरान सुपरस्टार्स की बहस उन स्टार्स के साथ हो जाती है, जो पहले WWE का हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 वर्तमान सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी पूर्व स्टार्स के साथ असल जीवन में बिल्कुल नहीं बनती।4- एजे स्टाइल्स और पूर्व WWE स्टार सीएम पंकLets settle this:Who’s better?RT for Like forAJ Styles CM Punk pic.twitter.com/KJrUHBy1Zw— MyDamnToys (@MyDamnToys) June 29, 2020हाल ही में दोनों स्टार्स के बीच सोशल मीडिया पर अनबन देखने को मिली थी। पंक ने स्टाइल्स पर "ब्लैक लीव्स मैटर" मूवमेंट में चुप रहने पर सवाल उठाए थे।स्टाइल्स को ये चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने कहा था कि सीएम पंक चाहते हैं कि उनकी वजह से फैंस पंक पर ध्यान दें। इससे साफ पता चल गया था कि स्टाइल्स को पंक की बातें बिल्कुल पसंद नहीं आयी थी।3- ट्रिपल एच और एंजो अमोरेTriple H Comments On Enzo Amore Almost Getting Cut By WWEDetails Here: https://t.co/Q0MHFggJ7f pic.twitter.com/IlmWHdh5sU— IWNerd.com - WWE Predictions! (@InnerN3rd) March 29, 2017एंजो अमोरे एक विवादित स्टार रहे हैं और उन्हें 2018 में WWE से निकाल दिया गया था। उसी साल सर्वाइवर सीरीज में वो क्राउड में नजर आए थे और उन्हें सिक्योरिटी द्वारा निकाल दिया गया था।ट्रिपल एच ने इसके बाद 2019 में अमोरे के बारे में काफी खराब बातें की। साथ ही उन्होंने डेव मेल्ट्जर की रिपोर्ट्स का भी मजाक बनाया जहां बताया जा रहा था कि WWE एंजो को वापस लाने में रूचि रख रहा है।ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने ज्यादा पैसे देने से मना कर दिया