रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर 5 मिनट से भी कम समय तक चले मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर के हाथों WWE चैंपियनशिप गंवा बैठे थे। मैकइंटायर को तो उनका रेसलमेनिया मोमेंट मिल चुका है लेकिन अब सवाल लैसनर के बारे में ज्यादा पूछे जा रहे हैं।
ये लगातार दूसरा रेसलमेनिया रहा जब द बीस्ट को कोई टाइटल गंवाना पड़ा। अगर अब वो किसी बिना टाइटल की फ्यूड में शामिल होते हैं तो ऐसे काफी सुपरस्टार्स हैं जो उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने हाल ही में शादी की है
# बॉबी लैश्ले
![बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/76c09-15864390673984-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले खुद कह चुके हैं कि उन्होंने WWE में वापसी केवल लैसनर के साथ मैच के लिए की थी। दुर्भाग्यवश अभी तक उन्हें ये मौका नहीं मिल पाया है।
अब इन दोनों के ही पास कोई अच्छी स्टोरीलाइन मौजूद नहीं है, इसलिए इन दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में लाने का इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता।
# एलिस्टर ब्लैक
![एलिस्टर ब्लैक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1d878-15864393440706-800.jpg 1920w)
पिछले एक साल में एलिस्टर ब्लैक सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने वाले रॉ सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उनके पास ऐसी इन रिंग स्किल्स हैं जिनसे वो द बीस्ट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं साथ ही वो पॉल हेमन द्वारा पुश मिलने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में टॉप पर देखे जा रहे हैं। लैसनर के खिलाफ एक ही जबरदस्त मैच से ब्लैक को बहुत बड़ा पुश दिया जा सकता है।
# ऐज
![ऐज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5591b-15864400441552-800.jpg 1920w)
सालों पहले ऐज और लैसनर पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं लेकिन आज ऐज महान सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। रेसलमेनिया में वो रैंडी ऑर्टन को हराकर दर्शा चुके हैं कि वो आज भी अच्छे मैच लड़ने में सक्षम हैं। ये किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा और कंपनी को भी काफी फायदा पहुंचा सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# एजे स्टाइल्स
![एजे स्टाइल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/54cf1-15864403011632-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर के खिलाफ मिली हार के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एजे स्टाइल्स कुछ समय के लिए रिंग से दूर रह सकते हैं। हालांकि सर्वाइवर सीरीज 2017 में इन दोनों का आमना-सामना हो चुका है जहाँ स्टाइल्स को हार मिली थी।
अब अगर द फिनोमेनल को अपना बदला पूरा करने का मौका देती है तो इनके बीच एक जबरदस्त मुक़ाबला देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का मैच हो चुका है
# केविन ओवेंस
![केविन ओवेंस लैसनर को चैलेंज कर चुके हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d5a7a-15864407530523-800.jpg 1920w)
ये एक ऐसा मैच है जिसे अधिकतर फैंस ब्रॉक लैसनर के रिटायर होने से पहले जरूर देखना चाहेंगे। ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि फरवरी 2019 में वापसी करने के बाद ओवेंस फैंस पर कोई खास पकड़ नहीं बना पाए हैं।
खास बात ये है कि ओवेंस खुद भी लैसनर को मैच के लिए चैलेंज कर चुके हैं और उन्हें द बीस्ट जैसे सुपरस्टार के साथ फ्यूड की सख्त जरूरत है जिससे उनका करियर संवर सकता है।