ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। अंतिम बार द बीस्ट WWE के रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट में दिखाई दिए थे और उनका मैच ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) से हुआ था। इस मैच में द बीस्ट को हार मिली थी और वो यहां अपनी WWE चैंपियनशिप को भी स्कॉटिश सुपरस्टार के खिलाफ गंवा बैठे थे। लग रहा था कि दोनों का रीमैच भी देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस ने Royal Rumble 2021 में केविन ओवेंस को बुरी तरह हराया
इसके बाद से ब्रॉक लैसनर ने अबतक WWE में अपनी वापसी नहीं की है। लग रहा था कि वो Royal Rumble में वापसी करेंगे। इसके बावजूद उनकी वापसी नहीं हो पाई। कुछ ऐसे कारण है जिनसे लगता है कि ब्रॉक लैसनर शायद ही WrestleMania 37 में मैच लड़ते हुए नजर आएं। इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से ब्रॉक लैसनर WrestleMania से दुरी बना सकते हैं।
5- ब्रॉक लैसनर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है
ब्रॉक लैसनर इस समय WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। WWE की ऑफिशियल वेबसाइट पर लैसनर वर्तमान स्टार्स की लिस्ट में है। इसके बावजूद कई सारी रिपोर्ट्स में सामने आया है कि द बीस्ट का कॉन्ट्रैक्ट महीनों पहले ही WWE के साथ खत्म हो गया है। साथ ही WWE ने उनके साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों ऐज ने Royal Rumble मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की
अगर ऐसा कुछ है तो शायद ही लैसनर WrestleMania में नजर आए। अबतक द बीस्ट WWE के एक्शन से दूर रहे हैं और इसी तरह से वो आगे भी कंपनी से दुरी बनाए रख सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा है और 'द बीस्ट' के बिना WrestleMania 37 का मजा जरूर थोड़ा कम हो सकता हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।