5 कारण क्यों रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच जरूर होना चाहिए

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) और ऐज (Edge) के बीच WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में मैच देखने को मिलेगा। खैर, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस मुकाबले को लेकर काफी निराश दिखाई दिए हैं। उन्होंने ऐज को उनसे पहले रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल मैच मिलने को लेकर गुस्सा दिखाया है।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के साथ हुआ था काफी बुरा हादसा, WWE दिग्गज के खिलाफ मैच के दौरान टूट गई थी नाक

हर कोई SmackDown में उनकी स्टोरीलाइन के बारे बात कर रहा है। सभी का मानना है कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को आमने-सामने आना चाहिए। उनके बीच मैच भी टीज़ हो चुका है। SummerSlam के बाद उनके बीच दुश्मनी जरूर शुरू हो सकती है। कुछ ऐसे कारण है जिनकी वजह से लगता है कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन देखने को मिलनी चाहिए।

5- WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच काफी लंबा इतिहास रहा है

लगभग एक दशक पहले रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ Survivor Series 2012 में डेब्यू किया था। उन्होंने द शील्ड फैक्शन में साथ काम किया और काफी जल्दी वो फेमस हो गए। बाद में तीनों ही सुपरस्टार्स पूरी तरह से अलग हो गए। कुछ मौकों पर उन्होंने 2017 और 2019 में साथ आने का निर्णय भी लिया।

ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के दिग्गज सुपरस्टार जिंदर महल कब और किसके खिलाफ हारे थे WWE चैंपियनशिप?

दोनों एक-दूसरे को भाई मानते हैं। खैर, उनके बीच दुश्मनी भी देखने को मिली है। सैथ रॉलिंस की वजह से ही रोमन रेंस के हाथ से WrestleMania 31 में WWE टाइटल्स जीतने का मौका चला गया था। इसके अलावा उनके बीच बाद में भी स्टोरीलाइन चली। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे के बारे में काफी अच्छे से जानते हैं। ऐसे में अगर वो आमने-सामने आएंगे तो जरूर ही स्टोरीलाइन खास बनेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रोमन रेंस के लिए यह रोचक चुनौती होगी

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच पहले मैच हो चुके हैं। इस दौरान कई मौकों पर दोनों बेबीफेस थे तो कुछ मैचों में रेंस बेबफेस वहीं रॉलिंस हील थे। रोमन रेंस को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में हमेशा ही एक टॉप फेस की तरह दिखाया गया था और इस वजह से उनका कैरेक्टर खास नहीं बन पाया था।

रोमन रेंस इस समय खुद एक हील सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं और लगातार सभी को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ सैथ के लिए भी कहा जा सकता है। दोनों ही SmackDown के टॉप हील सुपरस्टार्स माने जाते हैं और उन्हें आमने-सामने देखने से स्टोरीलाइन का महत्व बढ़ जाएगा। साथ ही उनके बीच प्रोमो सैगमेंट्स भी जबरदस्त रह सकते हैं।

3- सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में वापस लाने के लिए

सैथ रॉलिंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। उन्हें अपने WWE करियर में कई टाइटल्स जीते हैं और उन्हें चैंपियनशिप मैच लड़ने के मौके मिले हैं। इसके बावजूद पिछले काफी समय से सैथ ने कोई चैंपियनशिप मैच नहीं लड़ा। वो साधारण स्टोरीलाइन में शामिल रहे हैं लेकिन रोमन के साथ आने से उन्हें फायदा हो सकता है।

रोमन के साथ स्टोरीलाइन में आने से कई सारे सुपरस्टार्स को फायदा हुआ है। उसी तरह सैथ रॉलिंस को भी फायदा मिल सकता है। WWE ने उन्हें एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में लाने से पहले काफी इंतजार करा दिया है। इस वजह से रोमन और सैथ की दुश्मनी शुरू होनी चाहिए।

2- रोमन रेंस की सैथ रॉलिंस से लंबी दुश्मनी के दौरान बेबीफेस सुपरस्टार्स को आगे आने का मौका मिलेगा

WWE में टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर दिखाई देती है। कंपनी के पास उनके लिए ज्यादा स्टोरीलाइंस नहीं रहती है और उन्हें काफी जल्दी टाइटल की स्टोरीलाइन में डाल दिया जाता है। खैर, अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी चलेगी तो WWE अपने अन्य सुपरस्टार्स को बेबीफेस की तरह आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन हमेशा लंबी रहती है। यह चीज़ केविन ओवेंस, रे मिस्टीरियो और सिजेरो के साथ हुई दुश्मनी के दौरान साफ तौर पर दिखाई दी है। ऐसे में अगर सैथ की रोमन के साथ स्टोरीलाइन शुरू होती है तो यह लंबी चलेगी। इस बीच WWE अन्य सुपरस्टार्स को टॉप बेबीफेस बना सकता है जिससे बाद में रोमन रेंस को अच्छे बेबीफेस चैलेंजर्स मिल पाए।

1- WWE में हील बनाम हील की दुश्मनी शुरू होगी

WWE अमूमन हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स की दुश्मनी बुक करता है। इससे बेबीफेस सुपरस्टार्स को जबरदस्त तरीके से फायदा होता है जबकि हील स्टार्स के कैरेक्टर में भी सुधार आता है। कई बार हील बनाम हील की स्टोरीलाइन में फैंस की रुचि कम हो जाती है। ऐसे में WWE कम मौकों पर इस तरह की स्टोरीलाइन बुक करता है।

इसके बावजूद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच अगर हील बनाम हील की दुश्मनी देखने को मिलती है तो भी फैंस इसे पसंद करेंगे। दोनों के कैरेक्टर्स काफी अलग दिखाई देते हैं और उनके बीच इतिहास रहा है। ऐसे में जरूर फैंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को आमने-सामने आते हुए देखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के WWE करियर से जुड़ी 3 बातें जो काफी कम फैंस जानते होंगे

Quick Links