क्राउन ज्वेल में ब्रॉक लैसनर का सामना अपने पुराने दुश्मन केन वैलासकेज़ से हुआ था। इस मैच में लैसनर ने दो मिनट में से भी कम समय में अपने पुराने दुश्मन को मात दे दी थी। इस मैच के बाद लैसनर पर रे मिस्टीरियो ने हमला कर दिया था। इस हमले के बाद लैसनर और पॉल हेमन ने स्मैकडाउन शो में इस बात का एलान किया कि वो ब्लू ब्रांड को छोड़ कर अब रॉ में जा रहे हैं। उनके रॉ में जाने से काफी फैंस हैरान है क्योंकि फॉक्स पर स्मैकडाउन के प्रीमियर पर उन्होंने कोफी को हराकर डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियनशिप अपने नाम की थी। तो आइये जानते हैं वो 5 कारण जिस वजह से लैसनर अब रेड ब्रांड का हिस्सा बन गए हैं। #5 रे मिस्टीरियो के साथ अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए As announced by @catherinekelley moments ago, @WWE Champion @BrockLesnar will be in the house on tonight's @WWE Friday Night SmackDown on FOX. pic.twitter.com/GPwYlW0fvf— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 1, 2019कोफी के खिलाफ WWE चैंपियनशिप से पहले लैसनर ने रॉ में रे मिस्टीरियो और उनके बेटे पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उनकी मदद के लिए केन आए थे। वहीं अब जब लैसनर ने केन को भी हरा दिया है तो WWE एक बार फिर से उनके और रे के बीच फ्यूड को बुक करना चाहेगा। इस स्टोरीलाइन पर इस समय सबकी निगाह टिकी हैं। ऐसे में हमे आने वाले समय में एक बार फिर से लैसनर और रे के बीच सैगमेंट देखने को मिल सकते हैं। रे पहले ही साफ़ का चुके हैं कि ये उनके करियर का आखिरी रन हैं। ये भी पढ़ें: WWE SmackDown, 1 नवंबर 2019: शो की अच्छी और बुरी बातेंइस वजह से WWE उन्हें एक बार फिर से टाइटल पिक्चर में रखने के बारे में सोच सकता हैं। इसके अलावा रे अपने बेटे को भी आगे कर सकते हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से इन दोनों स्टार्स को रॉ में बुक करता हैं। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं