WWE के सबसे बड़े पीपीवी रेसलमेनिया 36 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। पहले यह पीपीवी 5 अप्रैल (भारत में 6 अप्रैल) को होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब यह पीपीवी दो दिनों तक चलेगा। 4 और 5 अप्रैल (भारत में 5 और 6 अप्रैल)।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें WrestleMania 36 में जरूर जीतना चाहिए और 2 जिन्हें नहीं जीतना चाहिए
कंपनी ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया है कि रेसलमेनिया 36 का रोमांच एक नहीं दो दिन तक होगा। अब 4 और 5 अप्रैल (भारत में 5 और 6 अप्रैल) को WWE का सबसे बड़ा इवेंट होगा साथ ही ये एक इतिहास भी रचेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी किस तरह से दोनों दिन इस इवेंट को हिट बनाती है।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि WWE अपने शोज़ में सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी जरूर करवाती है। सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी फैंस हमेशा से पसंद करते आएं हैं। ऐसे में रेसलमेनिया 36 में भी हमें कई सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिल सकती है।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स जो रेसलमेनिया 36 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।
#5 रूसेव
पिछले कुछ हफ्तों से रूसेव WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। इसकी वजह शायद उनका कॉन्ट्रैक्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व यूनाइटेड स्टेट चैंपियन WWE के साथ नई डील को लेकर राज़ी नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रूसेव और WWE के बीच डील कब फाइनल होती है।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में आकर बहुत बड़ी गलती की
हाल ही में रूसेव ने द पॉप ब्रेक से बातचीत में कहा था कि उनका गोल रेसलमेनिया 36 है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि रूसेव रेसलमेनिया 36 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4 नाया जैक्स
![नाया जैक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/951cb-15853702022528-800.jpg 1920w)
नाया जैक्स पिछले साल रेसलमेनिया के बाद से WWE में रिंग से दूर हैं। घुटने की सर्जरी के चलते वह रिंग में मुकाबले में शामिल नहीं हो रही थीं। लेकिन वर्तमान समय में नाया बिल्कुल फिट हैं और वापसी के लिए तैयारी कर रहीं हैं।
ये भी पढ़ें: WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर के मैच को खत्म करने के 4 संभावित तरीके
हालांकि ऐसा लगता है कि WWE के पास नाया जैक्स के लिए कुछ खास प्लान नहीं है लेकिन कंपनी चाहे तो उन्हें रेसलमेनिया 36 में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाले मुकाबले में शामिल कर सकती है।
#3 केन वैलासकेज
![केन वैलासकेज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c0bb8-15853701403286-800.jpg 1920w)
UFC में अपनी धाक जमा चुके केन वैलासकेज अभी भी WWE में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी में उन्हें अभी ज्यादा समय नहीं बीता है लेकिन उनके नाम की चर्चा चारों तरफ लगातार हो रही है। केन वैलासकेज ने अपना पहला WWE मैच क्राउन ज्वेल में लैसनर के खिलाफ लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी में द अंडरटेकर की जगह ले सकते हैं
इसके बाद से केन ने कंपनी में कोई मुकाबला नहीं लड़ा है। केन के सबसे बड़े विरोधी लैसनर रेसलमेनिया 36 में मैकइंटार के खिलाफ मुकाबले में नज़र आएंगे। इस बात से संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि केन इस दौरान चौंकाने वाली वापसी कर लैसनर पर बुरी तरह से हमला कर सकते हैं।
#2 समोआ जो
![केविन ओवेंस और समोआ जो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7a4d0-15853703134538-800.jpg 1920w)
समोआ जो को पिछले महीने वैलनेस पॉलिसी के उल्लघंन के चलते सस्पेंड कर दिया था। हालांकि 30 दिनों के बाद वह वापसी करने के लिए तैयार हैं। समोआ का आखिरी मुकाबला सैथ रॉलिंस और मर्फी के खिलाफ रॉ में देखने को मिला था।
ये भी पढ़ें: 11 रेसलिंग कपल्स जिनकी उम्र के बीच कई सालों का अंतर है
इस दौरान समोआ का साथ देने के लिए केविन ओवेंस और बिग शो भी नज़र आए थे। रेसलमेनिया 36 में कंपनी ने केविन ओवेंस बनाम सैथ रॉलिंस का मुकाबला बुक किया है और इस मैच में कंपनी समोआ जो का चौंकाने वाला दखल करा सकती है।
#1 जिंदर महल
![जिंदर महल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/03b7d-15853702612113-800.jpg 1920w)
पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल पिछले कुछ महीनों से रिंग एक्शन से दूर हैं। नाया जैक्स की ही तरह उन्होंने भी पिछले साल घुटने की सर्जरी कराई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि जिंदर महल पूरी तरह रेसलिंग करने के लिए फिट हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 36: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी
उनकी सर्जरी को काफी समय बीच चुका है और इतना समय उनके फिट होने के लिए काफी है। हमारे ख्याल से कंपनी के पास रेसलमेनिया 36 के रूप में अच्छा मौका है कि वह जिंदर महल की चौंकाने वाली वापसी कराकर फैंस को खुश होने का मौका दे।