प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर एक बड़ा नाम है। WWE में पिछले कई दशकों से रेसलिंग कर रहे अंडरटेकर उम्र के उस दौर में पहुंच चुके हैं जहां से उनके लिए रेसलिंग करना ज्यादा दिनों तक संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 36: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी
अंडरटेकर वर्तमान में कंपनी में पार्ट टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं और साल में एक दो मौकों पर ही रेसलिंग करते हुए नज़र आते हैं। रेसलिंग के किंग कहे जाने वाले अंडरटेकर जल्द ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।
अंडरटेकर के WWE से जाने के बाद कंपनी के पास इस चीज़ का दबाव रहेगा कि कौन सा सुपरस्टार उनकी जगह लेगा। क्योंकि अंडरटेकर की कमी कंपनी को हमेशा खलेगी। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि उनकी जगह कोई सुपरस्टार ले सकता है लेकिन कंपनी में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो उनकी कमी को थोड़ा कम सकते हैं।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स पर जो अंडरटेकर की जगह ले सकते हैं।
#5 ड्रू मैकइंटायर
विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर कंपनी के टॉप सुपरस्टार बनने की राह पर है। रॉयल रंबल 2020 जीत कर रेसलमेनिया में लैसनर के खिलाफ मुकाबले लड़ने का मौका हासिल करने वाले मैकइंटायर जल्द ही कंपनी का फेस बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 36: 3 बड़े कारण क्यों रोमन रेंस vs गोल्डबर्ग का मैच लगभग 5 मिनट में खत्म हो जाएगा
मैकइंटायर के रिंग में मुकाबला लड़ने की स्टाइल्स और उनके प्रोमो कट करने का स्टाइल उन्हें एक बड़ा सुपरस्टार बनाता है। हमारे ख्याल से मैकइंटायर कंपनी में अंडरटेकर की जगह ले सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं